NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे
    अगली खबर
    कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने किया इस्तीफा देने का ऐलान।

    कर्नाटक: बीएस येदियुरप्पा के बाद कौन होगा नया मुख्यमंत्री? ये नाम है सबसे आगे

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 26, 2021
    12:58 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है।

    उन्होंने अपनी सरकार के दो साल पूरे होने को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी और कहा कि वह लंच के बाद राज्यपाल से मिलेंगे।

    बता दें कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, उनकी जगह लेने वाले को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी, लेकिन अब कई नाम चर्चा में चल रहे हैं।

    #1

    मुरुगेश निरानी है मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार

    येदियुरप्पा के इस्तीफा देने की घोषणा करने के बाद कर्नाटक के खान और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश आर निरानी को मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं।

    56 वर्षीय नेता ने रविवार को दिल्ली पहुंचकर शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। उसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री बनने के कयास तेज हो गए हैं।

    भाजपा से तीन बार विधायक रहे निरानी लिंगायत समुदाय से आते हैं और यह समुदाय राज्य की राजनीति का एक महत्वपूर्ण कारक है।

    बयान

    नए मुख्यमंत्री पर शीर्ष नेतृत्व लेगा निर्णय- निरानी

    निरानी ने रविवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "मैं कुछ नहीं जानता और मैंने इस बारे में किसी से काई बात नहीं की। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेता अगले मुख्यमंत्री पर निर्णय लेंगे। मैं दिल्ली अपने किसी निजी काम से आया हूं।"

    #2

    चर्चा में है बसवराज एस बोम्मई का भी नाम

    मीडिया रिपोर्टों की माने तो, कर्नाटक के 61 वर्षीय गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई उनके उत्तराधिकारी के रूप में येदियुरप्पा की पहली पसंद हैं।

    मई में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, वह इन अफवाहों का खंडन करते रहे हैं।

    उन्होंने पहले कहा था, 'मैं किसी भी अटकलबाजी वाले सवाल का जवाब नहीं देना चाहता। बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं।

    #3

    युवा उमीदवार के रूप में उभर सकते हैं अरविंद बेलाडी

    अरविंद बेलाड एक युवा उम्मीदवार हैं और एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह अनुभवी भाजपा नेता चंद्रकांत बेलाड के पुत्र हैं। वह हुबली-धारवाड़ पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक भी रहे हैं।

    मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बदलने की मांग करने वालों में शामिल बेलाड ने कई सप्ताह पहले गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि साजिश के तहत उनका फोन टैप किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस जांच भी शुरू की गई।

    #4

    चर्चा में है प्रहलाद जोशी का भी नाम

    भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री 58 वर्षीय प्रहलाद जोशी को भी कर्नाटक में येदियुरप्पा का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। वह धारवाड़ से चार बार के सांसद रहे हैं।

    यदि वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन होते हैं तो जोशी 1988 के बाद कर्नाटक के पहले ब्राह्मण मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

    हालांकि, उन्होंने इन अटकलों का खंडन किया है। उन्होंने कहा था, "किसी ने भी मुझसे इस बारे में बात नहीं की... यह केवल मीडिया की देन है।"

    #5, #6

    बीएल संतोष और सीटी रवि

    बीएल संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। वह पहले कर्नाटक के एक पूर्णकालिक राष्ट्री स्वयंसेवक संघ (RSS) रहे थे और उस समय दक्षिणी राज्य में एक शक्तिशाली व्यक्ति माने जाते थे।

    सीटी रवि भगवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और चिकमगलूर निर्वाचन क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं। 54 वर्षीय पहले कर्नाटक राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में शीर्ष नेतृत्व अगले मुख्यमंत्री के रूप में इन पर विचार कर सकता है।

    जानकारी

    सामने आ रहा है सीएन अश्वथ नारायण का भी नाम

    सीएन अश्वथ नारायण वोक्कालिगा समुदाय से संबंधित कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री हैं। बेंगलुरु के मल्लेश्वर उपनगर से विधायक के बारे में कहा जाता है कि उनकी राजनीतिक हलकों में अच्छी छवि है और उन्हें इस पद के लिए मौका दिया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    बीएस येदियुरप्पा
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    कर्नाटक

    बेंगलुरू में 17 मई के बाद पीक होंगे कोरोना वायरस के मामले, मौतें बढ़ने का अनुमान बेंगलुरु
    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.76 लाख नए मामले, 3,800 से ज्यादा मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.57 लाख नए मामले, लगभग 4,200 मौतें महाराष्ट्र

    बीएस येदियुरप्पा

    कर्नाटक: येदियुरप्पा ने ली शपथ, चौथी बार बने मुख्यमंत्री कर्नाटक
    कर्नाटक: दो हिस्सों में बंटी कुमारस्वामी की JD(S), भाजपा को समर्थन देना चाहता है एक धड़ा कर्नाटक
    कर्नाटक: येदियुरप्पा ने पार की विश्वास मत की बाधा, ध्वनि मत से साबित किया बहुमत कर्नाटक
    CCD के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता, चिट्ठी में लिखा- आयकर अधिकारी ने किया प्रताड़ित कर्नाटक

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद पीयूष गोयल
    कंपनियों और व्यक्तियों से भाजपा को मिला 750 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस से पांच गुना ज्यादा कांग्रेस समाचार
    क्या बंगाल में असफल हुआ भाजपा का 'ऑपरेशन कमल'? तृणमूल कांग्रेस
    उत्तर प्रदेश भाजपा में असंतोष के बीच अमित शाह से मिले योगी, कल प्रधानमंत्री से मिलेंगे नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025