NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया
    1/5
    खेलकूद 1 मिनट में पढ़ें

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 27, 2021
    08:05 am
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया
    भारत ने हासिल की दूसरी दमदार जीत

    टोक्यो ओलंपिक 2020 के अपने तीसरे ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से हरा दिया है। तीन मैचों में यह भारत की दूसरी जीत है। भारत के लिए दो गोल पहले क्वार्टर में ही आए थे और फिर अंतिम क्वार्टर में भी उन्होंने एक गोल दागा था। भारत के लिए गोलकीपर श्रीजेश और डिफेंडर्स ने शानदार काम किया। आइए जानते हैं कैसा रहा यह मुकाबला।

    2/5

    पहले क्वार्टर में ही भारत ने दागे दो गोल

    पहले क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा रहा और 10वें मिनट में सिमरनजीत सिंह ने गोल दागते हुए भारत को बढ़त दिलाई। क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले भारत को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से आखिरी को उन्होंने पेनल्टी स्ट्रोक में तब्दील किया। रुपिंदर पाल सिंह ने स्ट्रोक पर शानदार तकनीक का इस्तेमाल करते हुए गोल दागा और भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया।

    3/5

    दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

    दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को अधिकतर समय तक डिफेंडिंग की करनी पड़ी और उन्होंने इस काम को बखूबी किया। स्पेन की टीम पहले क्वार्टर की तरह दूसरे में भी गोल खोजती रही। स्पेन ने दो पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के मौके गंवाए। इसके अलावा लगातार आक्रमण के बीच उन्होंने तीन-चार शॉट्स भी लगाए, लेकिन एक भी बार उनके शॉट टार्गेट को हिट नहीं कर सके।

    4/5

    पूरे मैच में संघर्ष करती रही स्पेन

    स्पेन ने पूरे मैच में संघर्ष किया और सात पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बावजूद वे एक भी गोल नहीं कर सके। उन्होंने कुल 16 बार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन एक भी बार सफल नहीं हो सके। 37 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी क्वेमाडा कैडाफाल्छ पाउ ने सबसे अधिक चार पेनल्टी कॉर्नर लिए, लेकिन एक भी बार अपनी टीम को गोल नहीं दिला सके। बेल्ट्रान मिर अल्बर्ट ने भी तीन शॉट लिए थे।

    5/5

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार के बाद भारत की शानदार वापसी

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 7-1 की करारी हार के बाद भारतीय टीम के लिए यह वापसी वाकई काबिलेतारीफ है। स्पेन के खिलाफ पूरे मैच में भारत का दबदबा बना रहा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    हॉकी समाचार
    ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 7-1 से हराया भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर की विजयी शुरुआत ओलंपिक
    भारत के पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी केशव दत्त का 95 साल की उम्र में निधन कोलकाता
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा भारतीय हॉकी टीम

    ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: ऐसा रहा भारत के लिए आज का दिन मनिका बत्रा
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाया लगातार दूसरा मैच, जर्मनी ने दी मात भारतीय महिला हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? मनु भाकर
    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त टेबल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: मेदवेदेव के खिलाफ दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुए सुमित नागल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: पहले राउंड में जीत हासिल करने के बाद दूसरे राउंड में हारी भवानी देवी भवानी देवी
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका निशानेबाजी
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023