NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गीता बसरा और हरभजन ने रखा बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
    अगली खबर
    गीता बसरा और हरभजन ने रखा बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
    गीता बसरा और हरभजन ने रखा बेटे का नाम

    गीता बसरा और हरभजन ने रखा बेटे का नाम, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 27, 2021
    04:33 pm

    क्या है खबर?

    हाल में अभिनेत्री गीता बसरा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह माता-पिता बने हैं। कुछ दिन पहले ही हरभजन ने सोशल मीडिया पर दूसरी बार पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी।

    इसके बाद फैंस इस इंतजार में थे कि यह कपल अपने नवजात बेटे का नाम क्या रखेगा।

    अब हरभजन की पत्नी गीता ने अपने बेटे की पहली झलक पेश करते हुए उनके नाम की घोषणा कर दी है। गीता ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।

    नामकरण

    कपल ने बेटे का नाम 'जोवन वीर सिंह प्लाहा' रखा

    कपल ने बेटे का नाम 'जोवन वीर सिंह प्लाहा' रखा है। सोशल मीडिया पर हरभजन के बेटे की पहली झलक शेयर करने के बाद इस नन्हें मेहमान को ढेर सारा प्यार मिल रहा है।

    गीता ने अपनी बेटी हिनाया के साथ नए बेबी बॉय की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हीर का वीर 'जोवन वीर सिंह प्लाहा' से परिचय करवा रही हूं।'

    हालांकि, तस्वीर में हरभजन के बेटे का फेस नहीं दिख रहा है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए हरभजन के बेटे की पहली झलक

    Instagram post

    A post shared by geetabasra on July 27, 2021 at 3:30 pm IST

    सूचना

    छोटे भाई के माथे को चूमती दिखीं हरभजन की बेटी हिनाया

    गीता द्वारा साझा की गई तस्वीर में उनकी बेटी हिनाया अपने छोटे भाई के माथे को चूमती हुई दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग शानदार लग रही है।

    हरभजन ने 10 जुलाई को एक भावुक पोस्ट के साथ दूसरी बार पिता बनने की खुशी साझा की थी।

    हरभजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा था, 'मैं एक बेटे का बाप बना हूं। शुक्र है भगवान का।' उन्होंने बताया था कि गीता और उनका बेटा बिल्कुल स्वस्थ है।

    शादी

    गीता और हरभजन ने 2015 में रचाई थी शादी

    इनकी मुलाकात 2007 में हुई थी, जब गीता ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। हरभजन ने गीता को पहली बार 'द ट्रेन' के म्यूजिक वीडियो 'ओ अजनबी' में देखा था।

    हरभजन को गीता से पहली नजर में प्यार हो गया था। कहा जाता है कि IPL के मैचों के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    कपल ने अक्टूबर, 2015 में शादी रचाई थी। इसके बाद जुलाई, 2016 में हरभजन की बेटी हिनाया का जन्म हुआ था।

    करियर

    ऐसा है इन दोनों हस्तियों का करियर

    हरभजन IPL के आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलेंगे। फरवरी में हुई नीलामी में आखिरी मौके पर KKR ने हरभजन को दो करोड़ रुपये में खरीदा था।

    हरभजन से शादी करने के बाद गीता ने फिल्मों से दूरी बना ली है। गीता ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल दिया है' से की थी।

    इसके अलावा वह 'द ट्रेन' और 'भैयाजी जी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    हरभजन सिंह
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    इंस्टाग्राम

    क्या है आपकी सेक्सुअल पहचान? इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 'प्रोनाउन' भी दिखा पाएंगे आप सोशल मीडिया
    जल्द डेस्कटॉप और टैबलेट से भी कर पाएंगे इंस्टाग्राम पोस्ट, चल रही टेस्टिंग सोशल मीडिया
    इरफान के बेटे बाबिल ने अपनी मां सुतापा के लिए लिखा सोशल मीडिया पर भावुक संदेश बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम में ऐसे करें वैनिश मोड का इस्तेमाल, अपने आप गायब हो जाएंगे मैसेज फेसबुक

    बॉलीवुड समाचार

    वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' अगले साल हो सकती है रिलीज, रितेश सिधवानी ने दिया संकेत मनोरंजन
    विद्युत जामवाल के डेब्यू प्रोडक्शन की फिल्म का शीर्षक होगा 'आईबी 71' सोशल मीडिया
    अश्लील फिल्में बनाने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार राज कुंद्रा
    अमिताभ ने शेयर किया 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का पहला प्रोमो ट्विटर

    हरभजन सिंह

    हरभजन सिंह ने चुनी विश्व कप के लिए अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह क्रिकेट समाचार
    आपत्तिजनक पर्चे विवादः गंभीर की चुनौती, दोषी सिद्ध हुआ तो जनता के बीच लगा लूंगा फांसी आम आदमी पार्टी समाचार
    IPL Final: खून बहता रहा और बल्लेबाज़ी करते रहे शेन वॉटसन, बाद में लगे 6 टांके इंडियन प्रीमियर लीग
    जसप्रीत बुमराह के अलावा ये भारतीय गेंदबाज भी टेस्ट में ले चुके हैं हैट्रिक, जानें क्रिकेट समाचार

    मनोरंजन

    राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया राज कुंद्रा
    पर्दे पर कब आएगी फिल्म 'फुकरे 3?, निर्देशक ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    क्राइम मास्टर गोगो बन पर्दे पर वापसी कर सकते हैं शक्ति कपूर बॉलीवुड समाचार
    'धड़क' के तीन साल: जान्हवी, ईशान और निर्देशक शशांक खैतान ने कही दिल की बात करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025