NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक
    अगली खबर
    झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक
    हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने के लिए रिश्वत की पेशकश

    झारखंड: सरकार को गिराने के लिए एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश- कांग्रेस विधायक

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 26, 2021
    10:04 am

    क्या है खबर?

    कांग्रेस के एक विधायक ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि झारखंड की हेमंत सोरेन को गिराने के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की गई थी।

    कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने बताया कि तीन लोगों ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया था।

    उन्होंने ये खुलासा ऐसे समय समय पर किया है जब शनिवार को ही झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    बयान

    कोंगारी ने क्या आरोप लगाए?

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कोंगारी ने कहा, "तीन लोगों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मुझसे ये कहते हुए संपर्क किया था कि वे किसी कंपनी के लिए काम करते हैं। मेरे मना करने के बावजूद वे बार-बार आते रहे। एक बार उन्होंने मुझे एक करोड़ रुपये कैश की पेशकश की। मैंने तुरंत कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और कांग्रेस झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को सूचित किया। मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी इसकी जानकारी दी।"

    दावा

    पैसे के अलावा मंत्री पद की भी पेशकश- कोंगारी

    कोंगारी ने आगे कहा, "उन्होंने मुझसे यह कहते हुए संपर्क किया था कि पैसे के अलावा मुझे मंत्री पद और अल्पसंख्यक और आदिवासी मामलों से संबंधित सभी मुद्दों पर समर्थन भी मिलेगा। उन्होंने मुझे यह भी बताया कि वो ये भाजपा के लिए कर रहे हैं। हालांकि भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता ने मुझसे संपर्क नहीं किया।"

    उन्होंने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि गिरफ्तार किए गए लोग वही हैं जिन्होंने उनसे संपर्क किया था।

    जानकारी

    आरपीएन सिंह और मुख्यमंत्री ने नहीं दी मामले पर प्रतिक्रिया

    जब पूरे मामले पर आरपीएन सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे ऐसे मामलों पर प्रेस के साथ चर्चा नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मामले पर चुप्पी साध रखी है।

    गिरफ्तारी

    शनिवार को गिरफ्तार किए गए थे तीन आरोपी

    गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल की शिकायत के बाद पुलिस ने झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश करने के आरोप में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद नामक तीन लोगों को गिरफ्तार किया था।

    उनके खिलाफ IPC की धारा 419 (आपराधिक साजिश), 420 (धोखाधड़ी) और 124A (राजद्रोह) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपी निवारण की धनबाद के भाजपा सांसद पशुपति नाथ के साथ तस्वीरें पाई गई हैं।

    भाजपा का पक्ष

    भाजपा ने किया आरोपों से इनकार, CBI जांच की मांग

    झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने निवारण का भाजपा से कोई संबंध होने से इनकार किया है और मामले में CBI जांच की मांग की है।

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से संबंधित सभी तथ्यों को सामने रखे।

    पुलिस ने अभी तक मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है और केवल ये बताया है कि आरोपी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    कांग्रेस समाचार
    झारखंड सरकार

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    झारखंड

    झारखंड: बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, एक की मौत महाराष्ट्र
    केंद्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन ने की तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश सरकार ने खुले ट्रक में शवों के साथ घायल मजदूरों को किया झारखंड रवाना योगी आदित्यनाथ
    शराब की होम डिलीवरी करेंगी स्विगी और जोमैटो, रांची से शुरू होगी सेवा जोमैटो

    कांग्रेस समाचार

    क्या है "कांग्रेस टूलकिट" का मामला जिसने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा किया? नरेंद्र मोदी
    छत्तीसगढ़: टूलकिट मामले में रमन सिंह और संबित पात्रा के खिलाफ FIR, तलब किए गए छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कोरोना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप, FIR दर्ज मध्य प्रदेश
    'कांग्रेस टूलकिट' मामला: ट्विटर इंडिया के ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को भी नोटिस दिल्ली पुलिस

    झारखंड सरकार

    झारखंड: उद्घाटन के अगले दिन ही ढही नहर, विभाग ने ठहराया चूहों को जिम्मेदार भारत की खबरें
    महिला को थी पेट दर्द की शिकायत, डॉक्टर ने दवाई की पर्ची में लिखा कंडोम, बर्खास्त झारखंड
    झारखंड को केंद्र सरकार का बड़ा झटका, खारिज किया सूखा राहत का प्रस्ताव झारखंड
    झारखंड: पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने किया महिला से कथित गैंगरेप झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025