NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत
    लाइफस्टाइल

    किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत

    किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत
    लेखन अंजली
    Jul 26, 2021, 07:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    किडनी स्टोन से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत
    किडनी स्टोन से जुड़े भ्रम और उनकी सच्चाई

    गलत खानपान शरीर को कई घातक और गंभीर बीमारियों का घर बना सकता है। किडनी स्टोन (पथरी) भी एक ऐसी ही समस्या है जो खानपान में की गई लापरवाही के कारण हो सकती है। हालांकि इस रोग से जुड़ी ऐसी कई गलत धारणाएं या फिर कहें कि भ्रम हैं जिन्हें कई लोग सच मानते हैं। ये भ्रम सच से कोसों दूर हैं। चलिए फिर आज किडनी स्टोन से जुड़े कुछ भ्रमों और उनकी सच्चाई के बारे में जानते हैं।

    भ्रम- दुग्ध उत्पादों के सेवन से किडनी में पथरी होती है

    किडनी स्टोन से जुड़ा एक भ्रम यह है कि दुग्ध उत्पादों के सेवन से किडनी स्टोन होने की संभावना हो सकती है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हम ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि इस बात का कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है कि दुग्ध उत्पादों का सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि ऐसे कई अध्ययन हैं जिनसे यह सिद्ध हो सकता है कि दुग्ध उत्पादों का सेवन किडनी स्टोन का जोखिम कम कर सकता है।

    भ्रम- ज्यादा पानी का सेवन किडनी स्टोन से छुटकारा दिला सकता है

    कई लोगों का ऐसा मानना है कि ज्यादा पानी का सेवन किडनी स्टोन से छुटकारा दिला सकता है, लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है। यह बात सच है कि पानी का सेवन शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है और यह कई बीमारियों से बचा सकता है, लेकिन इन फायदों के लिए सीमित मात्रा में पानी का सेवन ही काफी है। इसलिए बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में रोजाना पानी पीएं और किडनी स्टोन का सही उपचार करवाएं।

    भ्रम- टमाटर और दूसरी बीज युक्त सब्जियों के सेवन से किडनी स्टोन का खतरा रहता है

    शायद यह सबसे आम भ्रम है कि टमाटर और दूसरी बीज युक्त सब्जियों के सेवन से किडनी स्टोन का खतरा रहता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। इस बात को लेकर कुछ अध्ययन किए गए हैं जिनसे यह जानकारी मिलती है कि टमाटर जैसी बीज युक्त सब्जियों के सेवन का किडनी स्टोन से कोई संबंध नही है। इसलिए अगर आप इस बात पर विश्वास करते हुए टमाटर और अन्य बीज युक्त सब्जियां नहीं खाते हैं तो यह गलत है।

    भ्रम- किडनी स्टोन की समस्या में विटामिन के सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है

    यह भी सिर्फ एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है कि किडनी स्टोन की समस्या में विटामिन के सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह बात नहीं कही जा सकती कि किडनी स्टोन से ग्रस्त सभी मरीजों के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेना सुरक्षित है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी स्टोन है और यह समस्या अभी भी बरकरार है तो उसे विटामिन के सप्लीमेंट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    भ्रम और सच्चाई

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    बजट: सरकार ने रखा सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने का लक्ष्य, क्या है यह बीमारी? बजट
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दांव पर होंगे ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भीड़' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान राजकुमार राव

    लाइफस्टाइल

    बिल्ली को परेशान करने का कारण बन सकती हैं ये 5 चीजें पालतू जानवर
    क्रिएटिव लोग अपना टेलेंट दिखाने के लिए अपना सकते हैं ये 5 बेहतरीन करियर विकल्प नौकरियां
    भारत की इन 5 जगहों पर जाने से हो सकता है विदेश में घूमने का अहसास पर्यटन
    लाल पत्ता गोभी को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान

    भ्रम और सच्चाई

    कॉफी से जुड़े इन भ्रमों को सच मानते हैं लोग, जानिए इनकी सच्चाई खान-पान
    लोगों को हैं बालों से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई लाइफस्टाइल
    लोगों को हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग से जुड़े ये भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई वजन घटाना
    साइनस से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023