NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त
    तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका

    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 26, 2021
    04:21 pm

    क्या है खबर?

    भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का टोक्यो ओलंपिक में सफर खत्म हो गया है। उन्हें राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में विश्व की 17वें नंबर की सोफिया पोल्कानोवा ने महज 27 मिनट में हरा दिया।

    पोल्कानोवा ने मनिका को 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से शिकस्त दी है।

    इस हार के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टेबल टेनिस (एकल वर्ग में) खिलाड़ियों की चुनौती भी समाप्त हो गई है।

    लेखा-जोखा

    पोल्कानोवा ने आसानी से जीता मैच

    पहले गेम की मनिका ने दो अंक की बढ़त लेकर शुरुआत की लेकिन ऑस्ट्रिया की पोल्कानोवा ने जल्द ही वापसी करते हुए गेम 11-8 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे और तीसरे गेम में भी पोल्कानोवा ने भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।

    वहीं चौथे गेम में मनिका ने कुछ आक्रामक खेलने का प्रयास किया और कुछ अंक भी हासिल किए। लेकिन पोल्कानोवा ने आखिरी गेम 11-7 से अपने नाम कर लिया।

    दूसरा दौर

    दूसरे दौर में मनिका ने किया था उलटफेर

    इससे पहले मनिका ने दूसरे दौर में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का पर उल्लेखनीय जीत दर्ज की थी।

    मनिका ने 57 मिनट में 4-3 (4-11, 4-11, 11-7, 12-11, 8-11, 11-5, 11-7) से मैच जीत लिया था।

    पेसोत्स्का के खिलाफ मनिका ने शुरुआती दो गेम गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और तीसरा, पांचवा, छठा और सातवां गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया था।

    जानकारी

    टोक्यो ओलंपिक में मनिका ने रचा है इतिहास

    मनिका 29 सालों में ओलंपिक में मैच जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थी। इसके अलावा वह ओलंपिक इतिहास में तीसरे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय भी बनी थी।

    सुतीर्था मुखर्जी

    सुतीर्था मुखर्जी भी हारकर हुई थी बाहर

    भारत की अन्य महिला खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी भी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। दूसरे दौर में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी थी।

    वहीं सुतीर्था ने अपने पहले मैच में बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने स्वीडन की 78वीं रैंकिंग की लिंडा बर्गस्ट्रॉम को 1-3 से पिछड़ने के बाद 4-3 से हराया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेबल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    टेबल टेनिस

    मौमा दास समेत इन सात खेल हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार एथलेटिक्स
    शरत कमल समेत चार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई टोक्यो ओलंपिक
    टेबल टेनिस: मिक्स्ड डबल्स में शरत कमल और मनिका बत्रा ने हासिल किया टोक्यो ओलंपिक टिकट ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, आठ खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगी हिस्सा हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, 10 खिलाड़ी पहली बार ओलंपिक में लेंगे हिस्सा भारतीय हॉकी टीम
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: हर इवेंट में जा सकेंगे 10,000 दर्शक, आयोजकों ने की घोषणा ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025