LOADING...

29 Aug 2021


सैमसंग बंद कर रही है इमेज बैकअप फीचर, डिलीट होने से पहले डाउनलोड करें अपनी फोटोज

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स को कंपनी लंबे वक्त से एक चेतावनी दिखा रही है और सैमसंग क्लाउड पर सेव फोटोज और डाटा डाउनलोड करने को कह रही है।

रश्मिका मंदाना ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'मिशन मजनू' की शूटिंग की पूरी

रश्मिका मंदाना दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकार्ड्स

न्यूजीलैंड की टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है।

गूगल पे की मदद से कर सकेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट्स, भारतीय यूजर्स को मिलेगा विकल्प

अमेरिकी टेक कंपनी गूगल की पेमेंट ऐप गूगल पे की मदद से भारतीय यूजर्स जल्द फिक्स डिपॉजिट्स भी ओपेन कर पाएंगे।

पुरानी लेगिंग्स को न समझें बेकार, इन तरीकों से करें उनका दोबारा इस्तेमाल

अक्सर जब कोई लेगिंग पुरानी हो जाती है या कहीं से कट-फट जाती है तो उसे पहनने का मन ही नहीं करता।

ये पांच अपकमिंग बाइक्स त्योहारी सीजन में मचाएंगी धमाल

लॉकडाउन से मिली छूट के बाद एक बार फिर ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में कई बाइक निर्माता कंपनियां एक के बाद एक अपने नए मॉडल्स को पेश कर रही हैं।

जो रूट बने इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान, बनाए ये शानदार रिकॉर्ड्स

लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की है। इंग्लैंड ने पारी के अंतर से मुकाबला जीतते हुए लॉर्ड्स की हार का शानदार तरीके से बदला लिया।

कैसे मिलेगा वाहनों का BH-सीरीज रजिस्ट्रेशन मार्क, क्या है पूरी प्रक्रिया?

हाल ही में केंद्र सरकार ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन मार्क में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि वैसे वाहन जो भारत सीरीज (BH-Series) टैग के साथ आते हैं, उनके मालिकों को एक से दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी।

सफेद चीनी को छोड़ डाइट में शामिल करें ब्राउन शुगर, मिलेंगे गजब के स्वास्थ्य लाभ

आमतौर पर लोग हेल्दी डाइट के साथ-साथ वजन कम करने में दिलचस्पी रखते हैं और इस चक्कर में हमेशा सफेद चीनी खाने से बचते हैं। इन लोगों के लिए ब्राउन शुगर एक बेहतरीन विकल्प है।

शिशु की त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

शिशु की त्वचा बहुत नाजुक और संवेदनशील होती है जो हवा या बाहरी तत्वों में मौजूद अशुद्धियों के कारण तेजी से अपनी नमी खो देती है।

आतंकी हमले के अलर्ट के बीच काबुल एयरपोर्ट के पास धमाका; अमेरिका ने की एयर स्ट्राइक

काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले के अलर्ट की चेतावनी के बीच एयरपोर्ट के पास स्थित एक घर में धमाका हुआ है। पुरानी सरकार के एक सुरक्षा अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी AFP को बताया कि एक रॉकेट के घर पर आकर गिरने से ये धमाका हुआ है।

वीडियो में दिखी कावासाकी Z650RS रेट्रो-स्टाइल बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

कावासाकी ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स पर नई कावासाकी Z650 RS रेट्रो-स्टाइल बाइक का एक वीडियो जारी किया है।

भाई टाइगर श्रॉफ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना पसंद करेंगी कृष्णा श्रॉफ

कृष्णा श्रॉफ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी हैं। उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

एक्सपायर परफ्यूम को फेंकने की बजाय इस तरह करें उसका इस्तेमाल

अगर आपके पास कोई ऐसा परफ्यूम है जो एक्सपायर हो चुका या फिर जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे फेंकने के बजाय आप उसका इस्तेमाल विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं।

ऐपल वॉच 6 है दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्मार्टवॉच, सामने आई मार्केट रिपोर्ट

ऐपल वॉच सीरीज 6 दुनिया का सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्मार्टवॉच मॉडल है, यह दावा स्ट्रेटजी एनालिटिक्स की रिपोर्ट में किया गया है।

दिल्ली दंगों के कई मामलों में जांच का स्तर बहुत खराब- कोर्ट

पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एक कोर्ट ने दिल्ली दंगों से संबंधित कई मामलों की जांच को बेहद खराब बताया है और पुलिस कमिश्नर को मामले में दखल देने को कहा है।

पैरालंपिक: निषाद कुमार ने जीता ऊंची कूद में रजत, विनोद को मिला डिस्कस थ्रो का कांस्य

टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में आज का दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा। निषाद कुमार ने भारत को एथलेटिक्स में पहला और आज के दिन में कुल दूसरा पदक दिलाया। निषाद ने ऊंची कूद में अपने बेस्ट रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए रजत पदक जीता है।

फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी?

हाल में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म में कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को पसंद किया गया था।

BMW ने जारी किया 2022 G 310 R बाइक का टीजर, जल्द होगी भारत में लॉन्च

BMW मोटर्राड इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी बाइक G 310 R का टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिलता है कि नई स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल का आधिकारिक लॉन्च जल्द ही होने वाली है।

हरियाणा: किसानों का 'सिर फोड़ने' का निर्देश देने वाले SDM के खिलाफ होगी कार्रवाई- दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के करनाल में पुलिसकर्मियों को किसानों के 'सिर फोड़ने' का निर्देश देने वाले सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज ये जानकारी दी।

क्रोमबुक पर ऑफिस ऐप्स का सपोर्ट खत्म कर रही है माइक्रोसॉफ्ट, वेब वर्जन को बढ़ावा

अगर आप क्रोमबुक यूजर हैं तो 18 सितंबर के बाद माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस ऐप्स का सपोर्ट खत्म होने जा रहा है।

मेघालय के राज्यपाल बोले- किसानों पर लाठीचार्ज के लिए माफी मांगे मनोहर लाल खट्टर

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगनी चाहिए।

IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC

श्रीलंकाई खिलाड़ियों दुश्मांता चमीरा और वनिंदु हसरंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में खेलने के लिए अपने बोर्ड से अनुमति मिल गई है। इन दोनों खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने साइन किया है।

मध्य प्रदेश: उज्जैन में मुस्लिम व्यक्ति से जबरदस्ती लगवाए 'जय श्री राम' के नारे, दो गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक मुस्लिम व्यक्ति से जबरदस्ती 'जय श्री राम' के नारे लगवाने का मामला सामने आया है। घटना के वीडियो में दो युवकों को एक अधेड़ उम्र के मुस्लिम को नारे लगाने को कहते हुए सुना जा सकता है।

करण जौहर के अलावा केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक

बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। मौजूदा दौर में कई बायोपिक फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

इंग्लैंड बनाम भारत: कोहली ने किया अतिरिक्त बल्लेबाज उतारने की सलाह को खारिज

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी काफी निराशाजनक रही। पहली पारी में बल्लेबाजी ढहने के बाद दूसरी पारी में भी भारत ने अंतिम आठ विकेट काफी जल्दी गंवा दिए थे। इस हार के बाद अगले टेस्ट में अतिरिक्त बल्लेबाज उतारने की सलाह विराट कोहली को मिल रही है।

हेयर स्टाइलिंग के लिए इन नेचुरल हेयर जेल का करें इस्तेमाल, नहीं होगा कोई नुकसान

आजकल मार्केट में कई तरह के हेयर जेल उपलब्ध है, लेकिन उनमें से अधिकतर ऐसे केमिकल्स से युक्त होते हैं जो बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अफगानिस्तान: अमेरिका के कौन से हथियार और सैन्य उपकरण तालिबान के कब्जे में आए हैं?

हालिया दिनों में तालिबानी लड़ाकों की जिन तस्वीरों ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है, उनमें वो अमेरिका सैन्य वाहनों और सैन्य उपकरणों के साथ नजर आ रहे हैं।

भारत की अध्यक्षता वाले UNSC ने आतंकवाद पर बयान से हटाया तालिबान का जिक्र

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले से संबंधित अपने बयान में तालिबान का जिक्र नहीं किया है। ये उसके पुराने रुख के विपरीत है जब आतंकवाद पर अपने एक बयान में उसने तालिबान का जिक्र किया था।

जॉन अब्राहम की फिल्म 'अय्यपनम कोशियुम' की हिन्दी रीमेक से बाहर हुए अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन यूं तो इस साल कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

तालिबान का पंजशीर में दाखिल होने का दावा, विरोधी बलों ने किया खारिज

पंजशीर प्रांत के विरोधी बलों ने प्रांत में दाखिल होने के तालिबान के दावे को खारिज किया है। शनिवार को बयान जारी करते हुए विरोधी बलों ने कहा कि पंजशीर में अभी तक कोई लड़ाई नहीं हुई है और कोई भी प्रांत में दाखिल नहीं हुआ है।

बंबल ऐप में मौजूद था सिक्योरिटी बग, यूजर्स की लोकेशन पता कर सकते थे अटैकर

डेटिंग ऐप बंबल में एक सिक्योरिटी बग होने का पता चला है, जिसकी वजह से यूजर्स की लोकेशन लीक हो सकती थी।

अमेरिकी डाटाबेस के जरिए अफगान नागरिकों को निशाना बनाने में जुटा तालिबान, पाकिस्तान कर रहा मदद

तालिबान ने अमेरिका और उसके सहयोगियों की मदद करने वाले लोगों की तलाश के लिए अपनी अल ईशा यूनिट को काम पर लगाया है।

अबू धाबी टी-10 लीग: बांग्ला टाइगर्स की कप्तानी करेंगे फाफ डुप्लेसी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अबू धाबी टी-10 लीग के लिए करार कर लिया है।

अरमान कोहली के घर में NCB की छापेमारी में मिला ड्रग्स, हिरासत में अभिनेता

बॉलीवुड में ड्रग्स केस से जुड़े मामले काफी चर्चा में रहे हैं। पिछले साल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स केस में कई सितारों के नाम सामने आए थे।

डीलरशिप तक पहुंची स्पोर्टी बाइक अप्रिलिया RS 660, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

इटली की ऑटोमेकर कंपनी अप्रिलिया भारत में अपनी नई बाइक RS 660 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता की इसे हाल ही में डीलरशिप पर स्पॉट किया गया है।

जडेजा के घुटने में लगी चोट, स्कैन के लिए ले जाया गया हॉस्पिटल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में पारी और 76 रनों से हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक और बुरी खबर आई है। दरअसल स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए हैं। जडेजा की चोट कितनी गंभीर है इसका पता लगाने के लिए उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

कोरोना से ठीक होने के बाद कोवैक्सिन की एक खुराक लेना दो के बराबर- अध्ययन

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के एक शुरुआती अध्ययन में स्वदेशी कोरोना वायरस वैक्सीन कोवैक्सिन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है।

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 45,083 मामले, केरल में हालात चिंताजनक

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 45,083 नए मामले सामने आए और 460 मरीजों की मौत हुई।

पैरालंपिक: भाविना ने जीता रजत पदक, फाइनल मुकाबले में मिली हार

भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में हार के साथ भाविना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है, लेकिन टेबल टेनिस में पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेताया- काबुल हवाई अड्डे पर हो सकता है एक और हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी है कि काबुल हवाई अड्डे पर जल्द ही एक और आतंकी हमला हो सकता है। बाइडन ने कहा कि कमांडरों ने उन्हें बताया है कि यह हमला अगले कुछ घंटों में हो सकता है।

प्रीमियर लीग 2021-22: इस सीजन ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

एक दशक से अधिक समय के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोबारा मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलते दिखेंगे। 2009 में रियल मैड्रिड के लिए यूनाइटेड छोड़ने वाले रोनाल्डो 12 साल बाद प्रीमियर लीग में वापसी कर रहे हैं।

सिर्फ 'चेहरे' ही नहीं, अमिताभ ने फिल्म 'ब्लैक' के लिए भी नहीं ली थी कोई फीस

इन दिनों अमिताभ बच्चन खूब चर्चा में हैं और हों भी क्यों ना, उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'चेहरे' में उनके काम की इतनी तारीफ जो हो रही है।

कई गुणों से भरपूर होता है कैमेलिया तेल, इससे मिल सकते हैं ये फायदे

कैमेलिया गुलाबी रंग के फूल होते हैं, जिनका काफी समय से औषधीय रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य लाभ देने के मामले में कैमेलिया तेल भी कुछ कम नहीं है।

28 Aug 2021


इंग्लैंड के खिलाफ पारी के अंतर से भारत की पांच सबसे बड़ी हार पर एक नजर

लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हरा दिया है। लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद इंग्लैंड ने चौथे दिन ही यह मुकाबला जीतकर शानदार वापसी की है।

आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो मॉडल्स फ्री में रिपेयर करेगी ऐपल, जानें वजह

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल ने आईफोन 12 और आईफोन 12 प्रो यूजर्स के लिए नए सर्विस प्रोग्राम की घोषणा की है।

वाहनों के लिए जरूरी हो जाएगा 'बंपर-टू-बंपर' बीमा, कोर्ट ने दिया आदेश

मद्रास हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है जिसके तहत तमिलनाडु में 1 सितंबर, 2021 से बेचे जाने वाले सभी वाहनों के लिए 'बंपर-टू-बंपर' मोटर बीमा करवाना अनिवार्य होगा।

साजिद नाडियाडवाला ने कार्तिक की फिल्म में श्रद्धा की जगह कियारा आडवाणी को क्यों चुना?

कार्तिक आर्यन मौजूदा दौर के बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं।

हेडिंग्ले टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को बड़े अंतर से हराया, मैच से निकले ये निष्कर्ष

हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने एकतरफा अंदाज में भारत को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की है।

मैनचेस्टर यूनाइटेड में रोनाल्डो द्वारा की गई वो यादगार चीजें जिन्हें फैंस अब भी नहीं भूले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक दशक से अधिक के समय बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड और प्रीमियर लीग में वापसी कर ली है। यूनाइटेड ने बीती रात रोनाल्डो की वापसी की खबर को सबके साथ साझा किया था।

असम के मंत्री का चौंकाने वाला बयान, कहा- भगवान के सुपर कम्प्यूटर पर बना कोरोना वायरस

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनिया के ताकतवर देशों ने भी इसके आगे घुटने टेक दिए और अब बचाव के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।

पति डेनियल वेबर के साथ 'बिग बॉस 15 OTT' में एंट्री करेंगी सनी लियोन

टीवी का मशहूर शो बिग बॉस अपने विवादों और किस्सों के लिए जाना जाता है। इस शो में देश की मशहूर हस्तियां शिरकत करती हैं।

भारत निर्मित स्विफ्ट और डस्टर को लैटिन NCAP टेस्ट में मिली जीरो रेटिंग

किसी भी गाड़ी के लिए उसके सुरक्षा संबंधी इंतजाम बहुत जरूरी होते हैं।

कपड़ों पर लग गए हैं सफेद गोंद के दाग तो अपनाएं ये तरीके, जल्द होंगे साफ

कपड़ों पर अगर गलती से भी सफेद गोंद जाए तो इसके दाग को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो हर कोशिश बेकार हो जाती होगी और कपड़े को फेंकना ही पड़ता है।

जनवरी 2019 से कैसा रहा है रहाणे का टेस्ट में प्रदर्शन? जानें आंकड़े

भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से सवालों से के घेरे में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रहाणे पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में 10 ही रन बना सके थे। रहाणे वर्तमान सीरीज में पांच पारियों में केवल 95 रन ही बना सके हैं।

पुराने PC को मिलेगा विंडोज 11 का सपोर्ट, माइक्रोसॉफ्ट ने बदले मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 की मिनिमम सिस्टम रिक्वायरमेंट्स में बदलाव किए हैं, जो कुछ यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए दुनियाभर में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अब तक दुनिया की 33 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है।

'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' के टलने से रॉनी स्क्रूवाला को हुआ 30 करोड़ रुपये का नुकसान

विक्की कौशल और सारा अली खान काफी समय से फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

2019 के बाद से रूट और विलियमसन में से किसका प्रदर्शन बेहतर रहा है? जानें आंकड़े

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में उन्होंने अपना 23वां टेस्ट शतक बनाया।

व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी मानना अब अनिवार्य नहीं, ऐप में मिलते रहेंगे सभी फीचर्स

साल 2021 की शुरुआत में व्हाट्सऐप नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आया, जो अब तक चर्चा में है।

सुशांत सिंह राजपूत की पसंदीदा कहानी पर फिल्म बनाने की तैयारी में रूमी जाफरी

सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में ना हो, लेकिन उनका जिक्र अब भी कहीं ना कहीं आ ही जाता है। एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुर्खियों में हैं।

हेडिंग्ले टेस्ट: इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराया, बने ये रिकार्ड्स

हेडिंग्ले में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

हरियाणा: करनाल में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने जाम किए कई हाईवे

हरियाणा के करनाल में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।

'पठान' में शाहरुख और दीपिका पर फिल्माया जाएगा ये भव्य गाना, जल्द जाएंगे स्पेन

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अभिनय से सजी फिल्म 'पठान' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना फिल्म के जरिए निर्माता-निर्देशक दर्शकों को जासूसी की एक अलग दुनिया से जो रूबरू कराने वाले हैं।

अफगानिस्तान: तालिबान ने लोगों से सात दिनों में सरकारी संपत्तियां और हथियार जमा कराने को कहा

अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके तालिबान ने नागरिकों से सभी सरकारी संपत्ति, वाहन और हथियार एक सप्ताह के भीतर जमा कराने को कहा है।

कैरेबियन प्रीमियर लीग: रसेल ने लगाया टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स

शुक्रवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ आंद्रे रसेल ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। जमैका तल्व्हाज के लिए खेलते हुए रसेल ने लीग का सबसे तेज अर्धशतक जमा दिया।

आपके कई कामों को आसान बना देंगे लिपबाम से जुड़े ये हैक्स, जानिए कैसे

लिपबाम एक ऐसा ब्यूटी केयर प्रोडक्ट है, जो होंठों को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उन्हें चमक भी देता है। शायद इसलिए यह कई महिलाओं की ब्यूटी किट का अहम हिस्सा है।

फोन की बैटरी कम होने पर ज्यादा पैसे लेती है उबर? जानें क्या है पूरा मामला

लोकप्रिय कैब-बुकिंग ऐप उबर से जुड़ी एक शिकायत यूजर्स की ओर से अक्सर की जाती है कि उनके फोन की बैटरी कम होने पर सामान्य से ज्यादा किराया दिखाया जाता है।

चरित्र पर शक को लेकर पति ने सिला पत्नी का प्राइवेट पार्ट, बचाव में उतरी पत्नी

मध्य प्रदेश में बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहां एक पति ने चरित्र पर शक होने को लेकर पत्नी को ऐसी सजा दे दी, जिसमें अमानवीयता की सारी हदें पार हो गई।

घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट में फिर पेश नहीं हुए हनी सिंह, अदालत ने लगाई फटकार

जाने-माने रैपर और गायक हनी सिंह अक्सर अपनी गतिविधियों के कारण विवादों में बने रहते हैं।

जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत

जापान में मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लेने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है।

व्हाट्सऐप पर नया वेरिफिकेशन कोड स्कैम, हैकर को मिल जाएगा आपके अकाउंट का कंट्रोल

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के करोड़ों यूजर्स हैं और साइबर क्रिमिनल्स उन्हें अलग-अलग तरह के स्कैम्स का शिकार बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने अंतराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य की RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट

महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने की आशंका को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है।

ड्रग्स मामला: NCB ने अभिनेता गौरव दीक्षित को किया गिरफ्तार, घर से बरामद हुए थे ड्रग्स

बॉलीवुड ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) की जांच जारी है। इंडस्ट्री में फैले नशे के कारोबार को लेकर NCB ने अब एक और कार्रवाई की है।

मैसूर गैंगरेप: पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे, गृहमंत्री ने कही मामला सुलझाने की बात

मैसूर में 23 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले मेें पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मामले से जुड़े पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

लिएंडर पेस और महेश भूपति पर आधारित सीरीज 'ब्रेक पॉइंट' का फर्स्ट लुक जारी

लिएंडर पेस और महेश भूपति भारतीय टेनिस के दो दिग्गज नाम हैं।

व्हीकल रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के नियमों में बदलाव, दूसरे राज्यों में शिफ्टिंग हुई आसान

केंद्र सरकार ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन मार्क को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब वैसे वाहन जो भारत सीरीज (BH-Series) टैग के साथ आते हैं, उनके मालिकों को एक से दूसरे राज्य में शिफ्ट होने पर गाड़ी के रजिस्ट्रेशन को ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी।

नेटफ्लिक्स ऐप में मिल रहा गेमिंग का विकल्प, एंड्रॉयड यूजर्स को मिला फीचर

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हाल ही में अपने गेमिंग वेंचर से जुड़ी जानकारी दी थी और अब इससे जुड़े बदलाव ऐप में दिख रहे हैं।

बिहार: उद्घाटन के दिन रोड पर मिली दरारें, गड्ढे के पानी में तैर रही थीं मछलियां

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 220 करोड़ रुपये की लागत से बने एक स्टेट हाइवे का उद्घाटन किया था।

किश्वर मर्चेंट ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की झलक

अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट मां बन गई हैं। उन्होंने यह खुशखबरी अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है, जिसके बाद फैंस उन्हें मां बनने पर बधाई दे रहे हैं।

क्वारंटाइन से जुड़े मामले को लेकर एशेज दौरा मिस कर सकते हैं 10 इंग्लिश खिलाड़ी- रिपोर्ट

इस साल के अंत में इंग्लैंड को एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड्स के बीच अभी कुछ आपसी सहमति होनी बाकी है। दरअसल इंग्लिश क्रिकेटर्स बॉयो बबल में कुछ छूट की उम्मीद कर रहे हैं।

टाटा नेक्सन EV के चुनिंदा मॉडलों दामों में इजाफा, जानें क्या होंगी नई कीमतें

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने नेक्सन इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसके बाद XZ+ और XZ+ लक्स वेरिएंट अब 9,000 रुपये महंगे हो गए हैं।

लीक हुई यामाहा R15M की तस्वीर, जल्द लॉन्च होगी बाइक

बाइक निर्माता कंपनी यामाहा मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी YZF R15 V3 मोटरसाइकिल का नया M वैरिएंट लॉन्च कर सकती है।

पैरालंपिक: टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने फाइनल में किया प्रवेश, स्वर्ण से एक जीत दूर

भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में इतिहास रच दिया है।

फोर्स मोटर्स ने नई गुरखा SUV की लॉन्चिंग के दिए संकेत, जारी हुआ नया टीजर

फोर्स मोटर्स की अपकमिंग SUV गुरखा का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

अफगानिस्तान: अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में इस्लामिक स्टेट के 'साजिशकर्ता' को उड़ाया

अमेरिका ने आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट खोरासन (ISIS-K) पर पलटवार करते हुए ड्रोन स्ट्राइक में उसके 'साजिशकर्ता' को मार गिराया है।

कान के संक्रमण को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

गंदे हाथों से कान को छूना या किसी अन्य व्यक्ति के इयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना और कान की नियमित सफाई न करना जैसे कारणों से कान में संक्रमण हो सकता है।

'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' काफी समय से सुर्खियों मे है। आजकल वह इसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका की इस सीरीज की चर्चा चारों ओर है, क्योंकि इसमें उनका एक जुदा अवतार देखने को मिलने वाला है।

कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 46,759 नए मामले, 509 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,759 नए मामले सामने आए और 509 मरीजों की मौत हुई।

वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं। 16 जनवरी को शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के बाद यह पहली बार था, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए टीमों द्वारा की गई बड़ी साइनिंग पर एक नजर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का बचा हुआ सीजन 19 सितंबर से UAE में खेला जाना है। मई में कई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद लीग को स्थगित कर दिया गया था।

सूरज बड़जात्या की फिल्म में नीना गुप्ता की एंट्री, फिर मिला अमिताभ का साथ

नीना गुप्ता पिछली बार फिल्म 'डायल 100' में नजर आई थीं और इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। अब एक और फिल्म नीना के हाथ लग गई है।

चेहरे के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन हैं काजू के ये फेस पैक, जानिए बनाने का तरीका

खूबसूरत और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए लोग न जाने कितनी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी उन्हें मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता है।