NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करण जौहर के अलावा केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक
    अगली खबर
    करण जौहर के अलावा केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक
    केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक

    करण जौहर के अलावा केतन मेहता भी बनाएंगे स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 29, 2021
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। मौजूदा दौर में कई बायोपिक फिल्मों के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

    हाल में जानकारी सामने आई थी कि मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाने वाले हैं।

    अब खबर सामने आ रही है कि करण के अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर केतन मेहता भी स्वतंत्रता सेनानी उषा की जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाएंगे।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    बयान

    चाची को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म बनाएंगे केतन- सूत्र

    पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करण के अलावा फिल्ममेकर केतन भी फ्रीडम फाइटर उषा की बायोपिक बनाने वाले हैं।

    एक करीबी सूत्र ने कहा, "केतन उषा के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानते हैं और अपनी चाची को श्रद्धांजलि देने के लिए एक फिल्म बनाना चाहते हैं। वह फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वह जल्द ही फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग शेड्यूल पर फैसला करेंगे।"

    बायोपिक फिल्में

    कई बायोपिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं केतन

    केतन ने इससे पहले कई चर्चित बायोपिक फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने आमिर खान अभिनीत फिल्म 'मंगल पांडे: द राइजिंग' का निर्देशन किया है।

    मंगल पांडे को भी भारत का पूर्व स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है। 'मांझी: द माउंटेन मैन' और 'सरदार' भी बायोपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन केतन ने किया है।

    'मांझी: द माउंटेन मैन' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और 'सरदार' में परेश रावल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

    परिचय

    पहली रेडियो वूमेन के रूप में जानी जाती हैं उषा

    उषा के रिश्तेदार होने के कारण निश्चित तौर पर केतन को उनकी बायोपिक की अच्छी समझ होगी। उम्मीद है कि वह उषा की बायोपिक के साथ न्याय कर पाएंगे।

    फिल्म उषा की कहानी होगी, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस रेडियो नामक एक खुफिया रेडियो सर्विस को शुरू किया था।

    इसके माध्यम से वह आजादी के लिए संघर्ष करने वालों को मदद करने लगी थीं। उन्हें भारत की पहली रेडियो वूमेन भी कहा जाता है।

    जानकारी

    कई सालों से प्रोजेक्ट पर काम कर रहे करण

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फिल्म निर्माता करण गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी उषा की बायोपिक को लेकर काम कर रहे हैं।

    इंडस्ट्री के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा था, "धर्मा प्रोडक्शंस एक साथ कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहा है और उनमें से एक उषा की बायोपिक फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट को पिछले कई सालों से तैयार किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस स्वतंत्रता सेनानी उषा के बारे में व्यापक शोध कर रहा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    परेश रावल ने छोड़ी 'हेरा फेरी', फैन बोला- सर मैं नस काट लूंगा; वापस लो फैसला परेश रावल
    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा

    करण जौहर

    नेपोटिज्म की बहस के चलते 'दोस्ताना 2' में 'बाहरी' कलाकारों को कास्ट करेंगे करण अक्षय कुमार
    'दोस्ताना 2' और 'फ्रेडी' के बाद एक और फिल्म से बाहर हुए कार्तिक आर्यन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    रणवीर और आलिया अभिनीत करण जौहर की अगली फिल्म का नाम होगा 'प्रेम कहानी' बॉलीवुड समाचार
    क्या कार्तिक के खिलाफ बॉलीवुड में चल रहा अभियान? निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अफगानिस्तानी क्रिकेटर से सगाई करने वाली थीं अर्शी, तालिबान के कब्जे के बाद तोड़ेंगी रिश्ता अफगानिस्तान
    'कुत्ते' का निर्देशन करेंगे विशाल भारद्वाज के बेटे, फिल्म में दिखेंगे अर्जुन-तब्बू समेत कई सितारे मनोरंजन
    लद्दाख में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा मूविंग थिएटर, पंकज त्रिपाठी ने की शिरकत मनोरंजन
    शाहरुख खान अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट हुई तैयार शाहरुख खान

    मनोरंजन

    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन और तब्बू के साथ दिखेंगे अली फजल बॉलीवुड समाचार
    'कंचना 3' की अभिनेत्री और मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी की मौत, गोवा में मिली लाश रूस समाचार
    क्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में हो गई सलमान खान की एंट्री? सलमान खान

    बायोपिक

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बन रही है बायोपिक, टीज़र हुआ रिलीज़ भारत की खबरें
    कंगना रनौत करेंगी खुद की बायोपिक डायरेक्ट, क्या दिखेंगे करण जौहर और ऋतिक रोशन? करण जौहर
    चुनाव परिणाम के बाद इस तारीख को रिलीज़ होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक नरेंद्र मोदी
    इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल की बनेगी बायोपिक, यह अभिनेत्री निभा सकती है लीड रोल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025