NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?
    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में अब तक लगाई जा चुकी है वैक्सीन की पांच अरब खुराकें।

    कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ दुनियाभर में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 28, 2021
    06:53 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए दुनियाभर में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। अब तक दुनिया की 33 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है।

    Our World in Data वेबसाइट के आंकड़ों में इसका खुलासा हुआ है। यह वेबसाइट विश्व गैर-लाभकारी ग्लोबल चेंज डाटा लैब की एक परियोजना है और यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी पर आधारित है।

    इसके अनुसार, कम आय वाले देशों में केवल 1.6 प्रतिशत लोगों को ही एक खुराक मिली है।

    दुनिया

    दुनियाभर में लगाई जा चुकी है वैक्सीन की पांच अरब खुराकें

    वेबसाइट के अनुसार, दुनियाभर में प्रतिदिन औसतन 3.62 करोड़ खुराकों के साथ अब तक वैक्सीन की करीब पांच अरब खुराकें लगाई जा चुकी है।

    इनमें से सबसे अधिक 3.38 अरब खुराकें अकेले एशिया महाद्वीप के देशों में लगाई गई है। एशिया में भी सबसे अधिक दो अरब खुराकें चीन में लगाई गई है।

    इसी तरह भारत में 60 करोड़ से अधिक खुराकें लगाई जा चुकी है। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 30.65 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

    जानकारी

    दुनियाभर में करीब दो अरब लोगों को लगी वैक्सीन की दोनों खुराकें

    वैश्विक स्तर कोरोना संक्रमण के अब तक 20.14 करोड़ मामले सामने आए हैं और इनमें से 40.47 लाख लोगों की मौत हुई है। दुनियाभर में अब तक 1.96 अरब लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक और 60.30 करोड़ को एक खुराक दी जा चुकी है।

    जनसंख्या

    वैक्सीनेशन में शीर्ष पर काबिज है UAE

    आंकड़ों से पता चलता है कि दुनिया भर में प्रत्येक 100 लोगों पर 65.14 खुराक दी गई है।

    इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शीर्ष स्थान पर काबिज है। यहां पर प्रत्येक 100 लोगों पर 179.25 खुराक दी जा चुकी है।

    यह आंकड़ा 100 से अधिक इसलिए है कि यह डाटा एकल खुराक के लिए है और कुछ वैक्सीन प्राप्तकर्ता UAE में स्वीकृत वैक्सीन के अलावा अन्य दूसरी वैक्सीन की खुराकें भी ले चुके हैं।

    जानकारी

    भारत में प्रत्येक 100 लोगों पर दी गई है 43 खुराकें

    कनाडा ने प्रत्येक 100 लोगों पर 138.85 खुराकें दी हैं, इसके बाद चीन (138.75), यूनाइटेड किंगडम (132.09) और अमेरिका (108.75) का स्थान है। भारत वैश्विक औसत से बेहद पीछे रहा है। यहां प्रत्येक 100 लोगों पर 43.38 खुराक दी गई है।

    प्रतिशत

    दुनिया भर में 25 प्रतिशत लोगों को लगी वैक्सीन की दोनों खुराकें

    दुनिया भर में 24.91% लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें दी जा चुकी है, जबकि 8.05% को एक खुराक मिली है। UAE में में 74% आबादी को दोनों और 11% को एक खुराक मिली है।

    इसी तरह कनाडा 65.92% आबादी को दोनों और सात प्रतिशत को एक, UK में 62% आबादी को दोनों और 8.2% को एक, US में 51% को दोनों और 9.2% को एक, ऑस्ट्रेलिया में 25.64% को दोनों और 18.84% आबादी को एक खुराक मिली है।

    जानकारी

    भारत में महज 9.8 प्रतिशत आबादी को मिली है दोनों खुराकें

    भारत में पूर्ण वैक्सीनेशन की स्थिति बेहद नाजुक है। यहां अभी तक महज 9.8 प्रतिशत आबादी को दोनों खुराकें और 24 प्रतिशत को एक खुराक मिली है। इसी तरह न्यूजीलैंड में 21.61 प्रतिशत को दोनों और 17.11 प्रतिशत को एक खुराक मिली है।

    संख्या

    अमेरिका में वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की है सबसे अधिक संख्या

    अमेरिका वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके लोगों की संख्या के मामले में सबसे आगे है। यहां अब तक 172.17 मिलियन लोगों को दोनों और 20 करोड़ को एक खुराक लगाई जा चुकी है।

    भारत में 136.26 मिलियन लोगों को दोनों और 331.87 मिलियन को एक, UK में 42.23 मिलियन को दोनों, 5.63 मिलियन को एक, कनाडा में 25.10 मिलियन को दोनों, 2.66 मिलियन को एक, UAE में 7.42 मिलियन को दोनों और 1.07 मिलियन को एक खुराक मिली है।

    आय

    गरीब देशों में केवल 1.5 करोड़ लोगों को ही लगी वैक्सीन

    वैश्विक स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान में आय का विभाजन स्पष्ट रूप से देखने को मिला है।

    इसका कारण है कम आय वाले देशों में केवल 1.6 प्रतिशत लोगों यानी 1.53 करोड़ लोगों को ही वैक्सीन की एक खुराक मिली है।

    इसकी तुलना में उच्च आय वाले देशों में 1.37 अरब, उच्च-मध्यम आय वाले देशों में 2.73 अरब और निम्न मध्यम आय वाले देशों में 1.01 अरब लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी है।

    कोवैक्स

    प्रभावहीन साबित हुई वैश्विक कोवैक्स पहल

    वैक्सीनेशन में असमानता की आशंका को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कम आय वाले देशों में वैक्सीन की न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कोवैक्स (COVAX) पहल शुरू की थी।

    हालांकि, COVAX अमीर देशों को वैक्सीन निर्माताओं के साथ सौदे करने से नहीं रोकती है। ऐसे में ये देश वैक्सीन हासिल करने सबसे आगे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और UK सहित कुछ अमीर देशों ने भी COVAX खुराक हासिल की है।

    जानकारी

    कोवैक्स ने जून में अफ्रीका की तुलना में UK को भेजी अधिक खुराक

    विशेष रूप से जून में कोवैक्स ने UK को 5,30,000 खुराक भेजी थी, जो उस महीने अफ्रीका को भेजी गई खुराक से दोगुने से भी अधिक है। इस बीच, हैती, सीरिया, वेनेज़ुएला जैसे देशों में वादे के भी बहुत कम खुराकें भेजी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारत की खबरें

    टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को रेनो ने दी नई किगर SUV ऑटोमोबाइल
    अब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश केंद्र सरकार
    भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर SUV बनाएगी होंडा, नई रणनीति से करेगी सेगमेंट में वापसी ऑटोमोबाइल
    अप्रैल 2022 तक भारत में लॉन्च हो सकती है फॉक्सवैगन वर्टस, ये होंगे फीचर्स फॉक्सवैगन की कारें

    अमेरिका

    कोरोना संकट: कई राज्यों में 1 से ज्यादा बनी हुई है ट्रांसमिशन रेट, केंद्र ने चेताया महाराष्ट्र
    अमेरिका: डेल्टा वेरिएंट का प्रसार तेज, रोजाना दर्ज हो रहे एक लाख से अधिक मामले कोरोना वायरस
    90 दिन के अंदर अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर सकता है तालिबान- अमेरिका तालिबान
    भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में आई कमी, अमेरिका में 35 प्रतिशत बढ़े- WHO भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 35,178 संक्रमित, केरल में फिर 21,000 से अधिक मामले कोरोना वायरस के मामले
    भारत में अगले महीने आ सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन- NIV निदेशक वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,401 नए मामले, कुल टेस्टों की संख्या 50 करोड़ पार कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना: देश में ब्रेकथ्रू संक्रमण के 87,000 से अधिक मामले, 46 प्रतिशत अकेले केरल से- रिपोर्ट केरल

    महामारी

    कोरोना: देश में आ रहे नए मामलों में केरल की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी, सरकार चिंतित केरल
    कोरोना महामारी को रोकने के लिए केरल सरकार का फार्मूला हो चुका विफल- केंद्रीय मंत्री केरल
    देश के निजी अस्पतालों में क्यो नहीं हो रहा है कोरोना वैक्सीनों का पूर्ण उपयोग? वैक्सीन समाचार
    मध्य-पूर्वी देशों में कोरोना महामारी की चौथी लहर का कारण बना कोरोना का डेल्टा वेरिएंट- WHO पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025