
गूगल पे की मदद से कर सकेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट्स, भारतीय यूजर्स को मिलेगा विकल्प
क्या है खबर?
अमेरिकी टेक कंपनी गूगल की पेमेंट ऐप गूगल पे की मदद से भारतीय यूजर्स जल्द फिक्स डिपॉजिट्स भी ओपेन कर पाएंगे।
गूगल ने इसके लिए हाल ही में फिनटेक स्टार्टअब सेतु के साथ पार्टनरशिप की है।
नया विकल्प यूजर्स को डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म गूगल पे में सभी प्लेटफॉर्म्स पर दिया जाएगा।
बाद में कुछ अन्य भारतीय बैंकों को भी गूगल पे की नई सेवा और इस फीचर से जोड़ा जा सकता है।
पार्टनरशिप
इन बैंक्स के साथ पार्टनरशिप में फीचर
गूगल पे के नए फीचर के बारे में Mashable ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पे यूजर्स को शुरू में एक साल तक के लिए इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ फिक्स डिपॉजिट्स खोलने का विकल्प मिलेगा।
जल्द ही इस लिस्ट में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो सकते हैं।
नए विकल्प के साथ यूजर्स को ऐप में ही आसान स्टेप्स फॉलो कर FDs खोलने का विकल्प मिलेगा।
तरीका
इस तरह खोल पाएंगे फिक्स डिपॉजिट्स
रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल पे डिजिटल वॉलेट की मदद से फिक्स डिपॉजिट्स ओपेन करने के लिए यूजर्स को आधार आधारित KYC (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया से गुजरना और साइन-अप करना होगा।
इसका वन-टाइम पासवर्ड (OTP) के साथ इनेबल होना भी जरूरी है।
गूगल पे पर दी जा रही नई सुविधा के साथ अभी मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 6.35 प्रतिशत रखा गया है।
वाइड रोलआउट से पहले इस फीचर को चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जाएगा।
API
सेतु की मदद से ऐप में मिला नया फीचर
गूगल पे में मिलने वाला नया फीचर सेतु (Setu) की मदद से काम करेगा।
दरअसल, फिनटेक स्टार्टअप सेतु एक ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) स्टार्ट-अप है।
इसकी मदद से APIs लेकर क्लाइंट्स बिल पेमेंट्स, सेविंग्स, क्रेडिट और पेमेंट्स जैसे फीचर्स अपने यूजर्स को दे सकते हैं।
Mashable का कहना है कि गूगल ने एक टेस्टिंग वर्जन तैयार किया है, जिससे अलग-अलग अवधि के लिए FDs के विकल्प दिए जा रहे हैं।
विकल्प
अधिकतम 365 दिन के लिए FDs का विकल्प
ऐप में यूजर्स को FDs के लिए अलग-अलग विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें सात से 29 दिन, 30 से 45 दिन, 91 से 180 दिन, 181 से 364 दिन और 356 दिन शामिल हैं।
सबसे छोटे FD पर 3.5 प्रतिशत से शुरू होकर एनुअल FD पर यूजर्स तो 6.35 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा।
गूगल इंडिया की ओर से यह फीचर आधिकारिक रूप से कन्फर्म नहीं किया गया है और इसके रोलआउट से जुड़ी जानकारी भी सामने नहीं आई है।
बदलाव
गूगल ऐप अपडेट करना यूजर्स के लिए जरूरी
सर्च इंजन कंपनी ने अपने पेमेंट्स प्लेटफॉर्म गूगल पे में बीते दिनों कई बड़े बदलाव किए हैं।
जनवरी, 2021 में गूगल ने अपनी पेमेंट सेवा का वेब ऐप किल कर दिया था और अब इसके मोबाइल ऐप में भी सुधार किए गए हैं।
गूगल पे ऐप के पुराने वर्जन पर जल्द यूजर्स को मनी ट्रांसफर का विकल्प मिलना बंद हो जाएगा।
इसके अलावा कुछ और विकल्प भी यूजर्स को ऐप में नहीं मिलेंगे।