NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी?
    अगली खबर
    फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी?
    'मिमी' की रीमेक में कीर्ति सुरेश निभाएंगी कृति सेनन का किरदार

    फिल्म 'मिमी' की रीमेक में क्या कीर्ति सुरेश कृति सेनन का किरदार निभाएंगी?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 29, 2021
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    हाल में रिलीज हुई फिल्म 'मिमी' ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस फिल्म में कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अभिनय को पसंद किया गया था।

    यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।

    खबरों की मानें तो 'मिमी' की रीमेक में कीर्ति सुरेश अभिनेत्री कृति सेनन का किरदार निभा सकती हैं।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    ट्विटर पोस्ट

    लेट्स OTT ग्लोबल ने ट्विटर पर शेयर की जानकारी

    लेट्स OTT ग्लोबल की रिपोर्ट की मानें तो 'मिमी' की रीमेक में कृति का किरदार साउथ अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अदा कर सकती हैं।

    लेट्स OTT ग्लोबल ने अपने ट्विटर पोस्ट में इस संबंध में जानकारी शेयर की है। लेट्स OTT ग्लोबल ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'कीर्ति सुरेश को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मिमी' की तमिल और तेलुगु रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है।'

    फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    EXCLUSIVE: #KeerthySuresh approached to play the lead in blockbuster #Mimi remake in Tamil-Telugu bilingual. pic.twitter.com/23ECVtkYz4

    — LetsOTT GLOBAL (@LetsOTT) August 28, 2021

    सूचना

    तेलुगु में बन चुका है ऑरिजनल फिल्म का रीमेक

    यह एक द्विभाषी फिल्म होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

    कहा जा रहा है कि एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी ने इस फिल्म की रीमेक बनाने के अधिकार हासिल कर लिए हैं। 'मिमी' समृद्धि पोरे की मराठी फिल्म 'माला आई व्हायची' की हिन्दी रीमेक है।

    इस फिल्म को 2013 में तेलुगु में पहले ही रीमेक किया गया था, जिसका शीर्षक 'वेलकम ओबामा' रखा गया था।

    जानकारी

    ऑरिजनल सहित तेलुगु रीमेक में दिखीं उर्मिला कानेतकर

    ऑरिजनल मराठी फिल्म की कलाकार उर्मिला कानेतकर कोठारे ने फिल्म की तेलुगु रीमेक में यशोदा के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया था।

    2013 में आई फिल्म की तेलुगु रीमेक में कुछ बदलाव देखने को मिले थे। इस फिल्म में एक महिला के संघर्ष को फिल्माया गया है।

    फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक गरीब महिला पैसे के लिए सेरोगेट मदर की भूमिका में काम करने के लिए सहमत हो जाती हैं।

    जानकारी

    ऐसी है कृति की फिल्म 'मिमी'

    कृति की 'मिमी' की कहानी में बदलाव किया गया है, जो इसे अलग एंगल देता है। बताया गया है कि कीर्ति सुरेश की फिल्म कृति की 'मिमी' के करीब होगी।

    'मिमी' में कृति एक सेरोगेट मदद की भूमिका में दिखी हैं। पंकज त्रिपाठी उनके पति की भूमिका में नजर आए हैं। सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

    कृति ने फिल्म में गर्भवती महिला की भूमिका निभाने के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    कृति सैनन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    नेटफ्लिक्स

    इरफान के बेटे बाबिल तृप्ति डिमरी के साथ अनुष्का की नेटफ्लिक्स फिल्म 'काला' से करेंगे डेब्यू इंस्टाग्राम
    नेटफ्लिक्स को 135 करोड़ रुपये में बेचे गए कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' के राइट्स- रिपोर्ट अक्षय कुमार
    70 फीसदी शूटिंग खत्म करने के बाद 'बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग' से बाहर हुईं मृणाल- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    इसी साल रिलीज होगी सुपरहिट सीरीज 'मनी हाइस्ट 5', नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान कोरोना वायरस

    बॉलीवुड समाचार

    'कुत्ते' का निर्देशन करेंगे विशाल भारद्वाज के बेटे, फिल्म में दिखेंगे अर्जुन-तब्बू समेत कई सितारे मनोरंजन
    लद्दाख में खुला दुनिया का सबसे ऊंचा मूविंग थिएटर, पंकज त्रिपाठी ने की शिरकत मनोरंजन
    शाहरुख खान अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट हुई तैयार शाहरुख खान
    शाहरुख अभिनीत एटली की फिल्म में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर सुनील ग्रोवर

    मनोरंजन

    फिल्म 'कुत्ते' में अर्जुन और तब्बू के साथ दिखेंगे अली फजल बॉलीवुड समाचार
    'कंचना 3' की अभिनेत्री और मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी की मौत, गोवा में मिली लाश रूस समाचार
    क्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में हो गई सलमान खान की एंट्री? सलमान खान
    नीरज कोठारी की फिल्म 'ब्लैकआउट' में दिखेंगे विक्रांत मैसी और नोरा फतेही बॉलीवुड समाचार

    कृति सैनन

    बेटे आर्यमान और धरम के बॉलीवुड डेब्यू पर बोले बॉबी देओल, कहा- मुझे होगी खुशी अक्षय कुमार
    कार्तिक से ब्रेकअप की खबरों के बीच श्रीलंका से छुट्टियां मनाकर लौटीं सारा, देखें तस्वीरें बॉलीवुड समाचार
    जानें क्यों कार्ड बंटने के बाद आखिरी वक्त पर सलमान ने शादी से किया था मना अक्षय कुमार
    दीवाली के मौके पर रिलीज़ होने जा रहीं ये बड़ी फिल्में अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025