NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें
    अगली खबर
    'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें
    सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा

    'सिटाडेल' के सेट पर घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 28, 2021
    10:04 am

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' काफी समय से सुर्खियों मे है। आजकल वह इसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका की इस सीरीज की चर्चा चारों ओर है, क्योंकि इसमें उनका एक जुदा अवतार देखने को मिलने वाला है।

    इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है, जिसे देख फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जख्मी

    शूटिंग के दौरान चोटिल हुईं प्रियंका

    प्रियंका ने खुद ही अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे से खून बहता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद फैंस हैरान और परेशान हो गए हैं।

    प्रियंका ने तस्वीर के साथ बताया कि 'सिटाडेल' के सेट पर शूटिंग के दौरान वह चोटिल हुई हैं।

    फैंस को पहले यह लगा कि प्रियंका ने शूटिंग के लिए इस तरह का मेकअप किया है, लेकिन इन तस्वीरों में प्रियंका के चहरे पर असली चोटें भी आई हैं।

    चिंता

    प्रियंका को लेकर चिंतित हो उठे प्रशंसक

    प्रियंका की इन तस्वीरों को फैन पेज तेजी से शेयर कर रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ प्रशंसक उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। दूसरी ओर कुछ उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'काम के प्रति समर्पण अच्छी बात है, लेकिन अपने शरीर के साथ समझौता करके नहीं। आपकी चोट देख तो हमें दर्द हो रहा है।'

    बता दें कि इससे पहले भी प्रियंका ने 'सिटाडेल' से जुड़ीं तस्वीरें शेयर की थीं।

    जानकारी

    'सिटाडेल' सीरीज में जासूस बनी हैं प्रियंका

    प्रियंका इस साल की शुरुआत से लंदन में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। वह काफी महीनों से वहां पर हैं। इस सीरीज में प्रियंका एक जासूस की भूमिका निभा रही हैं।

    इसमें वह 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स' के स्टार रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो के साथ नजर आएंगी। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

    खास बात यह है कि यह प्रियंका की पहली वेब सीरीज है। 'एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस स्पाई थ्रिलर सीरीज को बना रहे हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। सीरीज के चौथे पार्ट में वह धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी।

    प्रियंका एक अन्य हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    कुछ ही दिन पहले उनकी नई हिंदी फिल्म 'जी ले जरा की घोषणा हुई है। फरहान अख्तर इस फिल्म के निर्देशक हैं और इसमें प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। फिल्म रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    प्रियंका चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    हॉलीवुड समाचार

    डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार अमिताभ बच्चन, बनेंगे एपल टीवी की सीरीज 'शांताराम' का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    बिना शादी किए ही मां-बाप बने ये सेलिब्रिटी कपल, अब तक नहीं की शादी सेलिब्रिटी गॉसिप
    ये हैं हॉलीवुड की मशहूर फिल्मों की हिंदी में डबिंग करने वाले आर्टिस्ट डेडपूल फिल्म
    11वीं फिल्म के बाद बंद हो जाएगी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' मनोरंजन

    मनोरंजन

    फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुईं सलमान की तस्वीरें, पहचानना मुश्किल सोशल मीडिया
    ब्लैडर कैंसर के कारण महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, तबीयत में हो रहा सुधार बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन ने फिर से शुरू की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग सोशल मीडिया
    'कुत्ते' का निर्देशन करेंगे विशाल भारद्वाज के बेटे, फिल्म में दिखेंगे अर्जुन-तब्बू समेत कई सितारे बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    इन फिल्मों के लिए बॉलीवुड सितारों ने नहीं लिया एक भी पैसा, फिल्म हुई सुपरहिट दीपिका पादुकोण
    ये हैं रणबीर कपूर की पांच सबसे बेहतरीन फिल्में, जरुर देखें रणबीर कपूर
    इन मशहूर बॉलीवुड सितारों के बेस्ट फ्रेंड हैं आम इंसान, मशहूर है दोस्ती आलिया भट्ट
    महिलाओं के अधिकारों के ऊपर बनी हैं बॉलीवुड की ये बेहतरीन फिल्में अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025