NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत
    अगली खबर
    जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत
    जापान में मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत

    जापान: मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लगवाने के बाद दो लोगों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 28, 2021
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    जापान में मॉडर्ना वैक्सीन की खराब खुराक लेने के बाद दो लोगों की मौत हो गई है।

    इसकी जानकारी देते हुए जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दोनों मृतकों की उम्र 30 साल से अधिक थी और उन्होंने हालिया दिनों में दूसरी खुराक लगवाई थी। इनकी मौत की जांच की जा रही है।

    बता दें कि हाल ही में जापान ने मॉडर्ना वैक्सीन की तीन खराब खेपों के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।

    पृष्ठभूमि

    क्यों लगी इस्तेमाल पर रोक?

    जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि मॉडर्ना वैक्सीन की करीब 5.6 लाख शीशियों में 'बाहरी तत्व' पाए गए हैं, जिसके बाद 16 लाख से अधिक खुराकों को खराब घोषित कर दिया गया है।

    इन्हें वैक्सीन के घरेलू वितरक ताकेदा फार्मा ने 800 से अधिक वैक्सीनेशन केंद्रों पर भेज दिया था, लेकिन शिकायत मिलने के बाद इनके उपयोग पर रोक लगा दी गई है।

    रोक लगाने तक किसी खुराक का कोई प्रतिकूल प्रभाव सामने नहीं आया था।

    जानकारी

    स्पेन के उत्पादन संयंत्र में खराबी बनी वजह

    ताकेदा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मॉडर्ना ने ऐहतियात के तौर पर तीन खेपों का इस्तेमाल न करने को कहा है।

    कंपनी ने स्पेन के उत्पादन केंद्र में हुई खराबी को इसकी वजह बताया है, लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

    गुरुवार को मॉडर्ना ने कहा कि अभी तक वैक्सीन के कारण सुरक्षा और प्रभावकारिता से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है और वह जांच के लिए नियामक संस्था के साथ मिलकर काम कर रही है।

    जापान

    सात वैक्सीनेशन केंद्रों से मिली थीं शिकायतें

    अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि वैक्सीन में कौन से 'बाहरी तत्व' पाए गए थे, लेकिन ताकेदा ने बताया कि कुछ शीशियों में पार्टिकुलेट मैटर मिले हैं और इसकी जांच हो रही है। सात वैक्सीनेशन केंद्रों से कंपनी को शिकायतें मिली थीं।

    जापान सरकार ने खराब खुराकों के बैच नंबर जारी कर दिए हैं ताकि संबंधित लाभार्थी यह जांच सकें कि प्रभावित खुराकों के इस्तेमाल पर रोक लगने से पहले उन्हें दूषित शॉट्स मिले हैं या नहीं।

    जापान

    मई से इस्तेमाल हो रही मॉडर्ना की वैक्सीन

    जापान इन दिनों कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का सामना कर रहा है और कई जगहों पर पाबंदियां लागू की गई हैं।

    यहां शुरुआत से फाइजर और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन (कोविशील्ड) इस्तेमाल हो रही हैं और मई में मॉडर्ना वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी।

    जापान की 40 फीसदी आबादी को वैक्सीन की दोनों खुराकें और 50 फीसदी आबादी को कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी हैं।

    बयान

    जापान में 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, जापान में अब तक 14.18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 15,877 मौतें हुई हैं। बीते चार हफ्तों में यहां पांच लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 680 को जान गंवानी पड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    स्पेन
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    जापान

    क्या है चीन में फैल रहा कोरोना वायरस और ये कितना खतरनाक है? दक्षिण कोरिया
    JNU को अपने 82 छात्रों की नागरिकता के बारे में कोई जानकारी ही नहीं राजस्थान
    कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, चीन के एक पूरे शहर को किया गया बंद चीन समाचार
    मुंबई: चीन से लौटे दो लोगों में दिखे कोरोना वायरस के लक्षण, अस्पताल में भर्ती चीन समाचार

    स्पेन

    चंद्रयान-2: विक्रम लैंडर की साइट की तस्वीरे लेगी NASA, मिल सकती हैं अहम सूचनाएं ऑस्ट्रेलिया
    इस जगह पर केवल महिलाओं के लिए खुला होटल, पुरुषों का जाना वर्जित अजब-गजब खबरें
    हैंगओवर उतारने के लिए टहलने निकला व्यक्ति, चलते-चलते पहुंच गया दूसरे देश फ्रांस
    पिकासो की पेंटिंग की तस्करी कर रहा था शख्स, लगा 414 करोड़ रुपये का जुर्माना यूरोप

    वैक्सीन समाचार

    क्या सामान्य से कम मात्रा में खुराक देकर वैक्सीन की कमी पूरी की जा सकती है? ब्राजील
    इंग्लैंड: वैक्सीनेटेड अमेरिकी और यूरोपीय यात्रियों के लिए क्वारंटीन खत्म, भारत अभी भी 'रेड लिस्ट' में अमेरिका
    देश के निजी अस्पतालों में क्यो नहीं हो रहा है कोरोना वैक्सीनों का पूर्ण उपयोग? कोरोना वायरस
    केंद्र का राज्यों को पत्र, कहा- वैक्सीनेशन में भिखारी और बेघरों को दें प्राथमिकता केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    फ्रांस ने कोविशील्ड को दी वैक्सीन पास में जगह, यात्रा संबंधी नियमों को कड़ा किया फ्रांस
    भारत को कोवैक्स के जरिए मॉडर्ना वैक्सीन की 75 लाख खुराकों की पेशकश मॉडर्ना वैक्सीन
    अरुणाचल प्रदेश: केवल वैक्सीनेटेड लोगों को परमिट देने के फैसले पर अदालत ने रोक लगाई असम
    वैक्सीन लगवा चुके लोगों में कोरोना संक्रमण के क्या लक्षण होते हैं? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025