NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें
    देश

    वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें

    वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 28, 2021, 08:25 am 0 मिनट में पढ़ें
    वैक्सीनेशन अभियान: देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें
    देश में शुक्रवार को पहली बार लगाई गईं एक करोड़ से अधिक खुराकें

    भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस वैक्सीन की एक करोड़ से अधिक खुराकें लगाई गईं। 16 जनवरी को शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के बाद यह पहली बार था, जब एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। शुक्रवार को लगाई गईं कुल 1,03,00,992 खुराकों में से 76.61 लाख पहली और 26.38 लाख दूसरी खुराक के तौर पर दी गई। इसी के साथ देश में लगी कुल खुराकों की संख्या 62 करोड़ से पार हो गई है।

    वैक्सीन लगाने में उत्तर प्रदेश रहा सबसे आगे

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 28.62 लाख खुराकें लगाई गईं। इसके बाद कर्नाटक में 10.79 लाख, महाराष्ट्र में 9.8 लाख, हरियाणा में छह लाख और पश्चिम बंगाल में 5.47 लाख लोगों को वैक्सीन की खुराकें दी गईं।

    स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    सबका साथ
    सबका विकास
    सबका विश्वास
    सबका प्रयास

    यह वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आँकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम व PM @NarendraModi जी का #SabkoVaccineMuftVaccine का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है। pic.twitter.com/hHlUU4q3fv

    — Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 27, 2021

    बाकी राज्यों ने कितनी खुराकें लगाईं?

    अन्य राज्यों की बात करें तो बिहार में 4.98 लाख, गुजरात में 4.89 लाख, केरल में 4.84 लाख, राजस्थान में 4.59 लाख, तमिलनाडु में 3.73 लाख, आंध्र प्रदेश में 3.24 लाख, ओडिशा में 2.67 लाख और असम में 2.5 लाख खुराकें दी गईं। वैक्सीन आपूर्ति तेज होने के बाद वैक्सीनेशन ने भी रफ्तार पकड़ी है और इस महीने रोजाना औसतन 50 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई हैं। आने वाले दिनों में भी यह रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है।

    राज्यों के पास बची हैं चार करोड़ से अधिक खुराकें

    शुक्रवार तक राज्य सरकारों के पास चार करोड़ से अधिक खुराकें बची हुई थीं, जिनका आने वाले दिनों में इस्तेमाल किया जाना है। इस महीने रोजाना औसतन 52.16 लाख खुराकें लगाई गई हैं, जबकि जुलाई में रोजाना करीब 43.42 खुराकें लग रही थीं। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच सरकार जल्द से जल्द आबादी के बड़े हिस्से को वैक्सीनेट करना चाहती है और दिसंबर तक पूरी व्यस्क आबादी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

    गुरुवार तक लग चुकी थी आधी आबादी को एक खुराक

    गुरुवार तक भारत की आधी व्यस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लग चुकी थी। सरकार के अनुसार, देश में 94 करोड़ लोगों की उम्र 18 साल से अधिक है। गुरुवार तक इनमें से 47.29 करोड़ लोगों को वैक्सीन की एक खुराक दी जा चुकी है, जो कुल व्यस्क आबादी का 50.30 प्रतिशत है। सरकार ने जानकारी दी थी कि देश के करीब 15 प्रतिशत व्यस्कों को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    देश में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति?

    कोविन प्लेटफॉर्म के अनुसार, भारत में अब तक कोरोना वायरस वैक्सीन की कुल 62,21,39,498 खुराकें लग चुकी हैं। देश में 48,12,46,590 लोगों को पहली और 14,08,92,908 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    वैक्सीन समाचार
    केंद्र सरकार
    वैक्सीनेशन अभियान
    कोरोना वायरस वैक्सीन

    ताज़ा खबरें

    भारत में केवल 24 प्रतिशत कंपनियां साइबर सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए तैयार- रिपोर्ट  साइबर सुरक्षा
    टाटा पंच को टक्कर देने मारुति और हुंडई लाएंगी नई गाड़ी, पाइपलाइन में हैं ये मॉडल्स  हुंडई मोटर कंपनी
    WPL 2023: बैंगलोर ने मुंबई को दिया 126 रन का लक्ष्य, मंधाना ने किया निराश  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    WPL 2023: अमेलिया कर ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विमेंस प्रीमियर लीग

    वैक्सीन समाचार

    IIT दिल्ली की कोरोना वैक्सीन नहीं जमने देगी खून का थक्का, इम्यून सेल्स होंगी तैयार   कोरोना वायरस
    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस

    केंद्र सरकार

    सुप्रीम कोर्ट में सजा-ए-मौत के तरीके के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई, केंद्र से मांगा सुझाव सुप्रीम कोर्ट
    गुजरात: सूरत में 30 साल पुराना 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टावर गिराया गया, वीडियो वायरल गुजरात
    केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में किसानों ने फिर भरी हुंकार, महापंचायत में बनाई रणनीति दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन की मांग वाली याचिका की खारिज  सुप्रीम कोर्ट

    वैक्सीनेशन अभियान

    #NewsBytesExclusive: बच्चों के वैक्सीनेशन में सरकार का झोल, नहीं लगा रही पूरी वैक्सीन बच्चों की देखभाल
    विवेक अग्निहोत्री ने पूरी की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म विवेक अग्निहोत्री
    TB की नई वैक्सीन का ट्रायल जल्द होगा- CSIR के पूर्व महानिदेशक महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें? भारत बायोटेक

    कोरोना वायरस वैक्सीन

    कोरोना वायरस: देश में चार महीने बाद एक दिन में मिले 800 से अधिक नए मामले कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस को तीन साल पहले घोषित किया गया था महामारी, जानें आज की स्थिति  कोरोना वायरस
    रूस: स्पूतनिक-V वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या  रूस समाचार
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023