NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC
    खेलकूद

    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC

    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC
    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 29, 2021, 04:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC
    श्रीलंका ने दी चमीरा और हसरंगा को अनुमति

    श्रीलंकाई खिलाड़ियों दुश्मांता चमीरा और वनिंदु हसरंगा को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में खेलने के लिए अपने बोर्ड से अनुमति मिल गई है। इन दोनों खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने साइन किया है। पिछले हफ्ते श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की ओर से बयान आया था कि इन खिलाड़ियों को IPL खेलने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस बयान के बाद RCB फैंस की चिंता बढ़ गई थी।

    दोनों खिलाड़ियों को मिली है IPL खेलने की अनुमति

    क्रिकबज के मुताबिक SLC के एक ऑफिशियल ने बताया कि टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी के साथ बातचीत के बाद खिलाड़ियों को IPL में खेलने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने आगे बताया, "दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को IPL खेलने के लिए NOC दे दी गई है। दोनों खिलाड़ी 10 अक्टूबर को श्रीलंकाई टीम से जुड़ेंगे और टी-20 विश्व कप से पहले दो अभ्यास मैच खेलेंगे।"

    डिसिल्वा ने जताई थी खिलाड़ियों के चुने जाने को लेकर अनभिज्ञता

    पिछले हफ्ते SLC सेक्रेटरी मोहन डिसिल्वा ने कहा था कि उन्हें खिलाड़ियों को साइन किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और महीने के अंत तक वे लॉकडाउन में हैं। उन्होंने आगे कहा था, "हमने अभी तक निर्णय नहीं लिया है क्योंकि उन्हें NOC के लिए आवेदन करना होगा। हमें इन खिलाड़ियों के चुने जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इन खिलाड़ियों ने भी हमसे अनुमति नहीं मांगी है।"

    हसरंगा और चमीरा ने साइन किया है नेशनल कॉन्ट्रैक्ट

    लंबे विवाद के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और उन्हें पांच महीने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। हसरंगा और चमीरा भी कॉन्ट्रैक्ट दिए गए खिलाड़ियों में शामिल हैं। कुल 18 खिलाड़ियों को इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। नए ग्रेडिंग सिस्टम से नाखुश खिलाड़ियों ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया था और बिना कॉन्ट्रैक्ट के ही इंग्लैंड तथा भारत के खिलाफ सीरीज खेली थी।

    19 सितंबर से शुरु होगा IPL का बचा हुआ सीजन

    19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच बड़े मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बचा हुआ सीजन दोबारा शुरु होगा। पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को तो वहीं एलिमिनेटर मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा क्वालीफायर 13 अक्टूबर को खेला जाएगा और लीग का फाइनल 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 13 मैच खेले जाएंगे। बचे हुए सीजन में सात डबल हेडर्स खेले जाएंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL फाइनल में सुरेश रैना ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    शुभमन गिल पर कपिल देव का बयान, कहा- विनोद कांबली को भी मिली थी शानदार शुरुआत गुजरात टाइटंस
    IPL 2023 फाइनल: GT के खिलाफ करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे धोनी, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023 फाइनल: CSK को खिताबी मुकाबले में शिवम दुबे से होगी उम्मीदें, जानिए उनके आंकड़े  शिवम दुबे

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबला खेलेगी CSK, जानिए क्या है उसकी सफलता का राज   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: राशिद खान का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: मोहित शर्मा ने GT की ओर से की शानदार वापसी, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: उमरान मलिक ने की सबसे खराब इकॉनमी से गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    IPL 2023: अप्रैल में इंस्टग्राम पर सबसे लोकप्रिय टीम रही RCB, देखें अन्य का हाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB ने खिलाड़ियों की खरीद पर खर्च किए सबसे अधिक 1003.7 करोड़ रुपये इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लीग मैचों में 19 विकेट झटकने वाले मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन पर एक नजर IPL 2023
    IPL 2023 में फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से हुई रनों की बौछार, बनाए ये रिकॉर्ड्स फाफ डु प्लेसिस

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023