LOADING...

12 Jul 2021


अपने वर्कआउट रूटीन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो इन बातों पर दें खास ध्यान

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि रोजाना वर्कआउट करने से फिट रहने में मदद मिलती है, लेकिन अक्सर लोग वर्कआउट रूटीन के दौरान ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कई आयुर्वेदिक गुणों से समृद्ध है लौंग, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और इस्तेमाल का तरीका

बेशक, लौंग का आकार छोटा होता है, लेकिन इसके चमत्कारी गुण कई रोगों से निजात दिलाने में कारगर हो सकते हैं।

मोहित सूरी की एक्शन से भरपूर प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन

वरुण धवन बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय और फिल्मों में प्रदर्शन के बदौलत खुद को स्थापित किया है।

मारुति की स्विफ्ट कार हुई मंहगी, सभी CNG मॉडल्स के दाम भी बढ़े

अगर आप पेट्रोल की बढ़ती हुई कीमतों की वजह से CNG कार लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है।

लद्दाख: देमचुक इलाके में घुसे थे चीनी सैनिक, दलाई लामा के जन्मदिन उत्सव का विरोध किया

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच शंति के प्रयास जारी हैं।इसी बीच चीनी सेना ने फिर से विवाद को बढ़ाने का काम किया है।

'शूटआउट 3: गैंग वॉर्स ऑफ बॉम्बे' में लीड रोल में दिखेंगे आदित्य रॉय कपूर

शूटआउट फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने दर्शकों पर अपना व्यापक प्रभाव छोड़ा है। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी।

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जुलाई अपडेट में मिशन इग्निशन मोड और नए वेपन्स

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम को भारत में लॉन्च होते ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और लाखों यूजर्स ने डाउनलोड किया है।

फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया खुलासा

अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। अब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अहम खुलासा किया है।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर को मानवीय रूप से रोका पाना नहीं था संभव- अमित शाह

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचाया है। इससे लाखों लोगों की मौत हो गई। हालांकि, अब लहर थमती नजर आ रही है, लेकिन इसी बीच केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है।

इंग्लैंड: फुटबॉल टीम के मैच हारने पर 38 प्रतिशत बढ़ते हैं घरेलू हिंसा के मामले

पूरे यूनाइटेड किंगडम (UK) में घरेलू हिंसा के मामले काफी अधिक हैं और जब भी इंग्लैंड की फुटबॉल टीम कोई मैच हारती है तब इस हिंसा में और बढ़ोत्तरी होती है। इंग्लैंड में फुटबॉल फैंस की संख्या काफी अधिक है।

साइबर अपराध को लेकर लोगों को जागरूक करेंगी अनन्या पांडे, मुंबई पुलिस से मिलाए हाथ

अनन्या पांडे किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब वह एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने फिर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी प्रशंसक खूब सराहना कर रहे हैं।

क्रिकेटर थीं विंबल्डन जीतने वाली एश्ले बार्टी, खेल चुकी हैं बिग बैश लीग

किसी एक खेल में भी उच्च स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात होती है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने एक से अधिक खेलों में सफलता हासिल की है।

एयरटेल 5G ट्रायल नेटवर्क मुंबई में हुआ लाइव, मिली 1Gbps से भी ज्यादा डाउनलोड स्पीड

एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क के टेस्ट ट्रायल्स बीते दिनों गुरुग्राम में शुरू किए थे और अब मुंबई के लोअर परेल एरिया में ट्रायल्स किए जा रहे हैं।

क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान?

लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। जब से इसकी शुरुआत हुई है, यह लगातार सुर्खियों में है।

आज धरती से टकरा सकता है सौर तूफान, प्रभावित होंगे GPS और मोबाइल नेटवर्क्स

ब्रह्मांड के एक ग्रह के तौर पर पृथ्वी को अलग-अलग खगोलीय बदलावों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इस फिल्म से निर्माता बनने जा रहीं ईशा देओल, लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस

फिल्म 'धूम' से लोगों के बीच लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री ईशा देओल एक तरफ एक्टिंग की दुनिया में फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ वह प्रोडक्शन की दुनिया में भी अब अपने हाथ आजमाने जा रही हैं।

दिल्ली: पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को इस समय गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। दिल्लवासियों को पर्याप्ता मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर लोग कई इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं।

डॉक्टरों की शीर्ष संस्था ने कहा- तीसरी कोरोना लहर आना तय, टाला नहीं जा सकता

भारतीय डॉक्टरों की शीर्ष संस्था भारतीय मेडिकल संघ (IMA) ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर आना तय है और इसे टाला नहीं जा सकता।

उत्तर प्रदेश: 74 पूर्व अधिकारियों का खुला पत्र, लगाया शासन व्यवस्था चरमराने का आरोप

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने के दावों के बीच 74 पूर्व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक खुला पत्र लिखते हुए राज्य में शासन व्यवस्था के पूरी तरह से चरमराने का आरोप लगाया है।

रॉयल एनफील्ड की मशहूर बाइक बुलेट 350 की बढ़ी कीमत, हुई इतनी मंहगी

बुलेट बाइक के शौकीन लोगों के लिए बुरी खबर है, भारत की दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल इनफील्ड ने अपनी मशहूर बाइक बुलेट 350 की कीमत में बढ़ोतरी की है।

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने सील की सुनील शेट्टी की बिल्डिंग

एक तरफ कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के मामलों में कमी आने से जिंदगी फिर पटरी पर लौटने लगी है, वहीं मामलों में गिरावट आने के बाद लोग लापरवाही बरतने लगे हैं, जिसके चलते तीसरी लहर के आने का खतरा बढ़ गया है।

भूल गए ऐपल ID का पासवर्ड? iOS 15 में दोस्त की मदद से कर पाएंगे रीसेट

ढेर सारे पासवर्ड्स याद रखना आसान नहीं है और जो पासवर्ड्स बार-बार एंटर नहीं करने पड़ते, अक्सर यूजर्स उन्हें भूल जाते हैं।

राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के टि्वटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, कुछ घंटे बाद फिर बहाल

नए IT नियमों की पालना को लेकर केंद्र सरकार से चल रही तकरार के बीच माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने सोमवार को नए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया।

बजाज ने बढ़ाई पल्सर 180 डैगर एज की कीमत, हुई इतनी मंहगी

पिछले कुछ दिनों में कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी बाइकों के दाम बढ़ाए हैं और अब ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने भी अपनी बाइक पल्सर 180 डैगर एज की कीमत में बढ़ोतरी की है।

टाइगर की बहन कृष्णा का 20 साल की उम्र में टूटा था दिल, बयां किया दर्द

मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ और उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

ओलंपिक: स्वर्ण जीतने पर हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे छह करोड़, बंगाल में केवल 25 लाख

खेलों का महाकुंभ कही जाने वाली ओलंपिक की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। इसी महीने की 23 तारीख से ओलंपिक 2020 की शुरुआत टोक्यो में होगी। भारत में ओलंपिक पदकों का महत्व काफी अधिक है और हर एथलीट यहां पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने की कोशिश करता है।

जूनियर विंबलडन: भारतीय मूल के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी समीर बनर्जी चैंपियन बने

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी समीर बनर्जी ने रविवार को हमवतन विक्टर लिलोव पर जोरदार जीत के साथ अपना पहला जूनियर ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत लिया है।

सूर्या की तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिन्दी रीमेक बनेगा, मेकर्स ने की घोषणा

दक्षिण भारतीय फिल्मों की रीमेक में मेकर्स अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अभी कई साउथ फिल्मों की रीमेक के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज इन तारीकों का ऐलान किया।

पसंद ना आए विंडोज 11 तो विंडोज 10 पर कर सकेंगे स्विच, इतना वक्त देगी माइक्रोसॉफ्ट

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले महीने अपना लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन विंडोज 11 लॉन्च कर दिया है।

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 300 लोगों की ब्लैक फंगस से हुई मौत

देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों के लिए जानलेवा बने म्यूकरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस ने अकेले कर्नाटक में ही 300 लोगों की जान ले ली।

उत्तर प्रदेश: प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई आपत्ति

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने उत्तर प्रदेश सरकार के जनसंख्या नियंत्रण कानून के ड्राफ्ट पर आपत्ति जताई है। संगटन ने कहा है कि इससे जनसंख्या का संतुलन बेहतर होने की बजाय और बिगड़ सकता है। VHP मामले में राज्य विधि आयोग को सुझाव भी भेजेगी।

यूरो 2020 और कोपा अमेरिका जीतने वाली टीमों को कितनी ईनामी राशि मिली?

बीती रात यूरो 2020 का फाइनल खेला गया जिसमें इटली ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। इससे पहले रविवार की सुबह अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हराते हुए 28 साल बाद कोपा अमेरिका का खिताब जीता था।

देशभक्ति से लबरेज अजय देवगन की फिल्म 'भुज' का ट्रेलर रिलीज, देखिए वीडियो

बीते दिन अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'भुज' का टीजर रिलीज किया था, जो कि मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

दिल्ली: कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर सदर बाजार के एक हिस्से को किया बंद

कोरोना महामारी की दूसरी लहर से खासी प्रभावित रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

ग्रैंड स्लैम जीतने में जोकोविच ने की फेडरर-नडाल की बराबरी, तीनों के आंकड़ों पर एक नजर

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फाइनल में मैटियो बरेट्टिनी को हराकर अपना छठा विंबलडन खिताब जीता।

इन टिप्स की मदद से अपनी गाड़ी को करें मॉनसून रेडी, ड्राइविंग में नहीं होगी परेशानी

बरसात का मौसम शुरू होते ही कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसका असर न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य पर, बल्कि हमारी गाड़ियों पर भी देखा जाता है।

आईफोन 13 में बड़ा और खास कैमरा सेटअप देगी ऐपल- रिपोर्ट

ऐपल अपने आईफोन्स में हर साल कई अपग्रेड्स देती है और 2021 मॉडल्स का लॉन्च भी नजदीक आ रहा है।

'हसीन दिलरुबा' का बन सकता है सीक्वल, विक्रांत मैसी ने जाहिर की संभावना

विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उभरते हुए अभिनेता हैं। उन्होंने अपने संजीदा अभिनय से लाखों प्रशंसकों को अपना मुरीद बनाया है।

सरे के लिए काउंटी डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन ने बनाया शानदार रिकॉर्ड

दिग्गज भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बीते रविवार सरे के लिए अपना काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू किया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को मिले ब्रेक के बीच में ही यह मैच खेलने का निर्णय लिया।

आकाशीय बिजली का कहर: उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 67 मौतें

रविवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। जहां उत्तर प्रदेश में लगभग 40 लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई, वहीं राजस्थान में भी लगभग 20 लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इनमें जयपुर के आमेर किले के बाहर सेल्फी ले रहे 11 लोग भी शामिल रहे।

महामारी में 'ब्लैक विडो' ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहले ही दिन की 294 करोड़ रूपये की कमाई

अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'ब्लैक विडो' 9 जुलाई को रिलीज होने के बाद से ही ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: कॉन्वे ने जीता अवार्ड, महिलाओं में एक्लेस्टोन ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने जून महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवार्ड की घोषणा की है।

रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां

हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट से निकाले गए रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा के संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 37,154 मामले, ठीक होने वालों की संख्या तीन करोड़ पार

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 37,154 नए मामले सामने आए और 724 मरीजों की मौत हुई।

यूरो कप 2020: इंग्लैंड को हराकर इटली ने जीता खिताब, पेनल्टी शूटआउट में निकला परिणाम

लंदन के एतिहासिक वेंबली स्टेडियम में खेले गए यूरो कप 2020 के फाइनल मुकाबले में इटली ने जीत दर्ज की है।

क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी

रणवीर सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर अभिनय से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनया है।

वेरिफाइ क्यों नहीं किया आपका अकाउंट? अब वजह बताएगी ट्विटर

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने अपना वेरिफिकेशन प्रोग्राम बीते महीनों दोबारा शुरू कर दिया है।

जानिए अपान वायु मुद्रा के अभ्यास का तरीका, इसके लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें

अपान वायु मुद्रा का दूसरा नाम मृत संजीवनी मुद्रा है और इसमें दो मुद्राएं- वायु मुद्रा और अपान मुद्रा- एक साथ लगाई जाती हैं।

11 Jul 2021


'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा बनने वाली हैं मां, शेयर की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। हाल में वह अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थीं।

पहली बार कर रहे हैं हाइवे पर ड्राइविंग तो इन पांच बातों की बांध लें गांठ

हाइवे पर ड्राइव करना आपके रोजाना ड्राइविंग से एकदम अलग होता है। यहां न तो सड़कों पर लोगों की भीड़ होती है और न घंटों का ट्रैफिक जाम। यहां आपका सामना होता है हाई स्पीड ड्राइविंग और बड़ी कमर्शियल गाड़ियों से।

दूसरे टी-20 में भारतीय महिलाओं ने इंग्लैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को आठ रन से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शफाली वर्मा (48) की बदौलत 148/4 का स्कोर खड़ा किया था।

विंबलडन 2021: बरेट्टिनी को हराकर जोकोविच ने छठी बार जीता विंबलडन खिताब

विश्व के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटली के मैटियो बरेट्टिनी को फाइनल में हराते हुए विंबलडन 2021 का खिताब जीत लिया है। जोकोविच ने फाइनल मुकाबला 6-7 (4-7), 6-4, 6-4, 6-3 से अपने नाम किया है।

सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के प्रीक्वल का टाइटल होगा 'तेरा मेरा साथ रहे'- रिपोर्ट

'साथ निभाना साथिया' टीवी का चर्चित सीरियल रहा है। इस टीवी शो के बाद इसका दूसरा भाग 'साथ निभाना साथिया 2' प्रसारित हो चुका है।

गार्डन के लिए बहुत लाभदायक है सेंधा नमक, ऐसे करें इस्तेमाल

आमतौर पर सेंधा नमक का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और शारीरिक दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है, लेकिन इनके अलावा यह गार्डन के लिए भी लाभदायक है।

पिछले महीने फेसबुक ने हटाए पांच हजार से ज्यादा अकाउंट्स, ग्रुप्स और पेजेस- रिपोर्ट

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने जून महीने में पांच हजार से ज्यादा मालिशियस अकाउंट्स, ग्रुप्स और पेजेस के खिलाफ कार्रवाई की है।

TVS एनटॉर्क 125 के बेस मॉडल से कितना अलग है रेस XP? देखें अतिरिक्त फीचर्स

TVS मोटर ने हाल ही में भारतीय बाजार में नये एनटॉर्क 125 रेस XP स्कूटर को लॉन्च किया था। इसे अपडेटेड स्मार्टक्सोनेक्ट कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश किया गया है।

सेहत के लिए बहुत लाभदायक है आंवले का तेल, जानिए इसके फायदे

आंवले के स्वाद और पौष्टिक गुणों से तो लगभग हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका तेल भी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

यूजर्स को नींद में ट्रैक करेगा अमेजन का अनोखा रेडार, इसलिए इस्तेमाल करेगी कंपनी

इंसानी जिंदगी को टेक्नोलॉजी से जोड़ने वाले कई डिवाइस पिछले दशक में लॉन्च हुए हैं और इनकी मदद से हार्ड रेट से लेकर ब्लड ऑक्सीजन लेवल तक मॉनीटर किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़: कांग्रेस हाईकमान कहे तो मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर पार्टी हाईकमान कहे तो वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को तैयार हैं। दिल्ली में 10 जनपथ पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बात कही।

मेकअप और स्किन प्रोडक्ट्स को स्टोर करते समय न करें ये गलतियां

जिस तरह से मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को सही तरह से लगाना जरूरी है, ठीक उसी तरह से इन्हें अच्छे से स्टोर करना भी महत्वपूर्ण है।

पब्लिक वाई-फाई इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, नहीं होगा डाटा हैक

मुफ्त में वाई-फाई चलाना किसे पसंद नहीं। चाहे कॉफी की दुकान हो या सार्वजनिक परिवहन, हवाई अड्डों और होटलों समेत कई जगहों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलती है।

बड़े काम आ सकते हैं नींबू के तेल से जुड़े ये हैक्स

आमतौर पर नींबू के तेल का इस्तेमाल रूम फ्रेशनर बनाने के लिए किया जाता है।

केजरीवाल ने अब उत्तराखंड में खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने उत्तराखंड में भी मुफ्त बिजली का पासा फेंका है। अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया कि अगर 2022 विधानसभा चुनाव में AAP की जीत हुई तो हर राज्य के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और पुराने बिल माफ कर दिए जाएंगे।

एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 220 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

हरारे में खेले गए एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 220 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। 476 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही जिम्बाब्वे की टीम आखिरी दिन 256 के स्कोर पर सिमट गई।

महिंद्रा XUV700 में मिलेंगे स्मार्ट डोर हैंडल्स, कंपनी ने जारी किया टीजर

बहुप्रतीक्षित महिंद्रा XUV700 जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। लॉन्चिंग के पहले कंपनी एक-एक कर इसके स्पेशल फीचर्स को सामने ला रही है।

फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का टीजर हुआ जारी, दमदार अंदाज में दिखे अजय

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' जिसको लेकर अजय सुर्खियों में बने हुए हैं।

आईफोन यूजर्स को व्हाट्सऐप में मिल सकते हैं स्नैपचैट जैसे कैमरा फीचर्स

फेसबुक की ओनरशिप वाले मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप में यूजर्स को प्राइवेट मेसेजिंग से जुड़ा नया फीचर जल्द मिलने वाला है।

एक साथ अल्फा और बीटा वेरिएंट्स से संक्रमित हुई 90 वर्षीय महिला, पांच दिन में मौत

यूरोपीय देश बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाली एक 90 वर्षीय महिला को अल्फा और बीटा दोनों वेरिएंट्स से संक्रमित पाया गया है।

श्रीलंका बनाम भारत: श्रीलंका में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं युजवेंद्र चहल

श्रीलंका और भारत के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में सभी मैच खेले जाने हैं। सीरीज की शुरुआत 13 जुलाई से होनी थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत 18 जुलाई से होगी।

कोरोना वैक्सीनेशन: अपनी पूरी आबादी को एक खुराक लगाने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बना लद्दाख

लद्दाख देश का ऐसा पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है, जिसने अपनी पूरी व्यस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगा दी है।

ट्विटर ने किया बदलाव, विनय प्रकाश बने भारत में कंपनी के रेजिडेंट ग्रीविएंस ऑफिसर

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर भारत में लागू की गईं नई सोशल मीडिया गाइडलाइन्स को लेकर लगातार चुनौतियों का सामना कर रही है।

आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' OTT पर नहीं होगी रिलीज, जानिए कारण

आलिया भट्ट बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मानी जाती हैं। काफी कम समय में उन्होंने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है।

भारत में लॉन्च हुआ रियलमी C11 2021, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

रियलमी ने अपने नये स्मार्टफोन C11 (2021) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की C सीरीज के तहत लॉन्च किया गया है।

ATS ने लखनऊ में गिरफ्तार किए अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी, प्रेशर कुकर बम बरामद

उत्तर प्रदेश के आतंक विरोधी दस्ते (ATS) ने लखनऊ में संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी काकोरी इलाके में मारे गए एक छापे में गिरफ्तार किए गए हैं।

मध्य प्रदेश: तेल कीमतों पर मंत्री बोले- परेशानी होने पर ही आता है सुख का मजा

एक तरफ जहां देश की जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है, वहीं नेता इससे राहत देने की बजाय जनता के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं।

व्हाट्सऐप वेब में दिखा नया मल्टी-डिवाइस फीचर, ऐसे करेगा काम

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर यूजर्स लंबे वक्त से मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर का इंतजार कर रहे हैं।

माइक्रोफाइबर कपड़ों को इस तरह साफ करें, नहीं होंगे जल्दी खराब

सफाई के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करना अच्छा होता है क्योंकि यह तेजी से पानी को सोखता है और गंदगी को साफ करता है।

दिल्ली: अनलॉक के अगले चरण का ऐलान, सोमवार से खुलेंगे ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल

दिल्ली सरकार ने अनलॉक के अगले चरण का ऐलान करते हुए ऑडिटोरियम और स्कूलों के असेंबली हॉल खोलने की इजाजत दे दी है।

क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे कार्तिक आर्यन और दीपिका?

अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें इस साल कई फिल्मों का ऑफर मिल चुका है। वहीं, मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मौजूदा दौर की व्यस्त अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं।

अफगानिस्तान: तालिबान से खतरे के कारण भारत ने कंधार से वापस बुलाया वाणिज्य दूतावास का स्टाफ

अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते कदमों के बीच भारत ने कंधार से अपने लगभग 50 राजनियकों को वापस बुला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कर्मचारियों को वायु सेना के विमान की मदद से शनिवार को भारत वापस लाया गया।

दिल्ली के बाद ओडिशा में भी वैक्सीन की कमी, 10 जिलों में वैक्सीनेशन रोका गया

कोरोना वायरस वैक्सीन की कमी के कारण ओडिशा सरकार को राज्य के 10 जिलों में वैक्सीनेशन अभियान रोकना पड़ा है।

दूसरे वनडे में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड ने जीती वनडे सीरीज, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम ने पाकिस्तान को दूसरे वनडे में हराते हुए एक मैच शेष रहते हुए वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बारिश के कारण मुकाबले को 47 ओवर्स का कर दिया गया था।

टेक्नो ने जारी किया कैमन 17 सीरीज का टीजर, भारत में आएंगे ये दो स्मार्टफोन्स

टेक्नो की कैमन सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस सीरीज को अमेजन इंडिया पर एक समर्पित माइक्रोसॉइट के साथ लिस्ट किया गया है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने हिजबुल प्रमुख के बेटों समेत 11 लोगों को सरकारी नौकरी से निकाला

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शनिवार को 11 सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। निकाले गए कर्मचारियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटे और दो पुलिस कॉन्स्टेबल शामिल हैं।

कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित मिले 41,506 लोग, 895 मरीजों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,506 नए मामले सामने आए और 895 मरीजों की मौत हुई।

जीप कमांडर के इंटीरियर लुक का टीजर जारी, भारत में इस नाम से होगी लॉन्च

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप की नई SUV जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। इसे कई बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।।

कोरोना: देश में फिर बढ़ने लगी संक्रमण दर, सक्रिय मामलों में गिरावट भी हुई धीमी

भारत में अभी दूसरी लहर का प्रकोप थमा नहीं है और बड़ी संख्या में लोग कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं।

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया: वेस्टइंडीज ने जीता लगातार दूसरा टी-20, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरा मैच जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने शिमरॉन हेटमायर (61) की बदौलत 196/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।

जानिए कब और कहां देख सकेंगे कृति सैनन की फिल्म 'मिमी'

कृति सैनन काफी समय से फिल्म 'मिमी' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया था।

कोपा अमेरिका: ब्राजील को हराकर अर्जेंटीना ने जीता खिताब, मेसी की पहली अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी

ब्राजील के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में खेले गए कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हरा दिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही लियोनल मेसी का राष्ट्रीय टीम के साथ खिताब जीतने का सूखा भी समाप्त हो गया है।

फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड कार लॉन्च करेगी बेंटले, मिलेगी 700 किलोमीटर की रेंज

दिग्गज ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी बेंटले अपनी फ्लाइंग स्पर हाइब्रिड सेडान कार को लॉन्च करने जा रही है।