अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री हैं। पटियाला के राजपरिवार से आने वाले अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च, 1942 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह 1963 से 1966 तक तीन साल सेना में रहे और उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लिया। सेना में सेवाएं देने के कारण ही उन्हें आमतौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह कहा जाता है। अपने मित्र और कांग्रेस नेता राजीव गांधी के कहने पर वह राजनीति में आए और 1980 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। 1984 में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के विरोध में उन्होंने कांग्रेस और लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। शिरोमणि अकाली दल से होते हुए वह 1998 में वापस कांग्रेस में आए। वह 2002 में पहली बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने और 2007 तक इस पद पर बने रहे। 2017 विधानसभा चुनाव जीतकर वह दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

11 Mar 2022
राजनीतिपंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी में आंतरिक कलह शुरू हो गया है।

10 Mar 2022
राजनीतिपंजाब में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना गुरुवार को जारी है। अब तक सामने आए परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब वह बढ़ी जीत दर्ज करने की ओर बढ़ रही है।

10 Mar 2022
राजनीतिपंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी खुद की अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी पारंपरिक पटियाला शहर विधानसभा सीट से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।

10 Mar 2022
राजनीतिपंजाब विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। अब तक के नतीजों के आधार पर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और कुल 117 सीटों में से 89 सीटों पर आगे चल रही है।

24 Jan 2022
राजनीतिपंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में गठबंधन के साथ उतर रही भाजपा, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव ढींढसा की पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है।

23 Jan 2022
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

05 Jan 2022
देशपंजाब दौर पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बयान जारी किया है।

22 Dec 2021
देशपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कथित बेअदबी के कारण हुई दो लोगों की हत्या की निंदा की है।

17 Dec 2021
राजनीतिपंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी खबर सामने आई है।

30 Nov 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाएगी।

21 Nov 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव अपने गढ़ पटियाला से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पटियाला 400 साल से उनके परिवार के साथ है और वे नवजोत सिंह सिद्धू के कारण इसे नहीं छोड़ सकते।

19 Nov 2021
देशशुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किसानों से वापस खेतों और घरों में लौटने की अपील करते हुए नई शुरुआत करने की बात कही।

17 Nov 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पंजाब के ग्रामीण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार नहीं करने देंगे।

09 Nov 2021
राजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा वापस लेने के दौरान रखी गई नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति की शर्त को मान लिया है।

03 Nov 2021
राजनीतिअमरिंदर सिंह के पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने के बाद मंगलवार शाम पंजाब कांग्रेस ने एकता का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में एक बैठक की गई जिसमें सरकार के सभी मंत्री और पार्टी नेता शामिल हुए।

02 Nov 2021
राजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नई पार्टी बनाने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस से अधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है।

30 Oct 2021
राजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद गत दिनों नई पार्टी का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी में वापसी के लिए कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे वार्ता करने की खबरों का शनिवार को खंडन किया है।

27 Oct 2021
राजनीतिपंजाब में सियासी बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है और इस बार इसका कारण बनी हैं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम। सिंह के विरोधी कांग्रेसी नेताओं ने अरूसा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है और मामले में जांच की मांग की है।

27 Oct 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि वो विधानसभा चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी बनाने जा रहे हैं और चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद वो इसका नाम सार्वजनिक करेंगे।

22 Oct 2021
राजनीतिपंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का बनाने का ऐलान करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है।

20 Oct 2021
राजनीतिपंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा को एक जाजम पर बैठा हुआ देखा जा सकता है।

20 Oct 2021
देशचुनाव के समय नेता क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वादों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

20 Oct 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह अपनी नई पार्टी बनाएंगे। वे जल्द ही इसे लॉन्च करेंगे।

02 Oct 2021
राजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोला है।

02 Oct 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की तैयारी में हैं और ये पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ घोषित या अघोषित गठबंधन भी कर सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स को ये जानकारी दी है।

30 Sep 2021
राजनीतिपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं। NDTV से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को छोड़ रहे हैं।

29 Sep 2021
राजनीतिपंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार शाम को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।

29 Sep 2021
राजनीतिपंजाब कांग्रेस में जारी घमासान फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।

28 Sep 2021
राजनीतिनवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने के पांच सप्ताह से भी कम समय बाद मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।

28 Sep 2021
राजनीतिपंजाब में पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक हलचल में मंगलवार को नया मोड़ आ गया।

28 Sep 2021
राजनीतिपंजाब की राजनीति में पिछले काफी समय से चल रही सियासी उठापटक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

26 Sep 2021
राजनीतिचरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पंजाब कैबिनेट विस्तार हो गया है। रविवार को कुल 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

20 Sep 2021
राजनीतिपंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को चरणजीत सिंह चन्नी नए मुख्यमंत्री के बन गए हैं।

20 Sep 2021
राजनीतिचरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

20 Sep 2021
राजनीतिपंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे।

19 Sep 2021
राजनीतिचरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। इसका आधिकारिक ऐलान करते हुए पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि विधायक दल की बैठक में उन्हें एकमत से नेता चुना गया है।

19 Sep 2021
राजनीतिकैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस आज शाम तक नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर सकती है।

19 Sep 2021
राजनीतिकैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब को आज नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

18 Sep 2021
राजनीतिपंजाब में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

18 Sep 2021
राजनीतिपंजाब में हाल में कांग्रेस आलाकमान की ओर से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए नवजोत सिंह सिद्धू के साथ जारी राजनीतिक खींचतान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।