NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा
    डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा
    देश

    डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा

    लेखन मुकुल तोमर
    July 13, 2021 | 10:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी को जमानत दी, इलाज के लिए एंटीगुआ जा सकेगा
    मेहुल चोकसी को मिली जमानत

    कैरिबियाई देश डोमिनिका की कोर्ट ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को जमानत देते हुए एंटीगुआ और बारबूडा जाने की इजाजत दे दी है। चोकसी को खराब स्वास्थ्य के आधार पर ये जमानत दी गई है और उसे इलाज के बाद डोमिनिका वापस लौटना होगा। कोर्ट का ये फैसला भारतीय अधिकारियों के लिए एक बड़ा झटका है जो उसे बैंक घोटाले में कार्रवाई के लिए भारत लाने के प्रयासों में लगे हुए हैं।

    चोकसी का वकील बोला- कानून के शासन की जीत हुई

    चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने जमानत की पुष्टि करते हुए कहा, "डोमिनिका की कोर्ट ने आखिरकार कानून के शासन और अपनी पसंद की जगह पर इलाज के एक इंसान के अधिकार को सर्वोपरि रखा। सभी एजेंसियों के प्रयास रंग नहीं लाए।" रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले चोकसी की जमानत याचिका पर 23 जुलाई को सुनवाई होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य आधारों पर 12 जुलाई को ही इस पर सुनवाई कर ली गई।

    वकीलों ने कहा- चोकसी को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर

    चोकसी के वकील ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि वो न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रहा है और इसका इलाज एंटीगुआ में होगा। डोमिनिका की ईस्टन कैरिबियन हाई कोर्ट ने वकीलों की इस दलील को स्वीकार करते हुए उसे जमानत और इलाज के लिए एंटीगुआ जाने की इजाजत दे दी। चोकसी को 10,000 डॉलर का बॉन्ड जमा करने और इलाज के बाद डोमिनिका वापस लौटने का निर्देश दिया गया है।

    एंटीगुआ से भागकर डोमिनिका पहुंचा था चोकसी

    PNB घोटाले के लिए भारत में वांछित मेहुल चोकसी पिछले कुछ साल से एंटीगुआ में रह रहा है और 24 मई को वह यहां से भी गायब हो गया था। दो दिन बाद उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह नाव के जरिए एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था और यहां से क्यूबा भागने की फिराक में था। हालांकि उसके परिवार और वकील ने आरोप लगाया है कि उसे किडनैप करके डोमिनिका लाया गया।

    भारत ने चोकसी को लाने भेजी थी विशेष टीम, खाली हाथ लौटी

    भारत सरकार ने कोशिश की थी कि चोकसी को सीधे डोमिनिका से भारत लाया जा सके और इसके लिए उसने आठ सदस्यों की एक विशेष टीम को डोमिनिका भेजा था। हालांकि इस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। भारत ने कोर्ट में कहा था कि चोकसी अभी भी भारत का नागरिक है, इसलिए उसका भारत प्रत्यर्पण किया जाए। वहीं चोकसी के वकीलों ने कहा था कि वह भारत की नागरिकता छोड़ एंटीगुआ की नागरिकता ले चुका है।

    13,500 करोड़ रुपये के PNB घोटाले में शामिल है चोकसी

    गीतांजलि ग्रुप का चेयरमैन मेहुल चोकसी लगभग 13,500 करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (PNB) के मुख्य आरोपियों में से एक है। PNB घोटाला सामने आने के बाद चोकसी भारत छोड़कर भाग गया था। चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी, दोनों ने फर्जी कागजों के सहारे भारतीय बैंकों से कर्ज लिया था। भारत से फरार होने के बाद चोकसी एंटीगुआ और बारबूडा में रह रहा था और गिरफ्तार नीरव मोदी लंदन की जेल में बंद है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    PNB घोटाला
    एंटीगुआ
    मेहुल चोकसी

    PNB घोटाला

    डोमिनिका से खाली हाथ वापस लौट रही मेहुल चोकसी को लाने गई विशेष टीम कतर एयरवेज
    मेहुल चोकसी के भारत प्रत्यर्पण के लिए डोमिनिका गई है आठ सदस्यों वाली विशेष टीम- रिपोर्ट एंटीगुआ
    डोमिनिका की कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई अस्थाई रोक भारत सरकार
    डोमिनिका में पकड़ा गया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी, सीधा भेजा जा सकता है भारत एंटीगुआ

    एंटीगुआ

    डोमिनिका सरकार ने मेहुल चोकसी को दिया बड़ा झटका, घोषित किया अवैध अप्रवासी भारत की खबरें
    डोमिनिका सरकार ने कोर्ट से कहा- मेहुल चोकसी को भारत भेजा जाए भारत सरकार
    भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण के कागज डोमिनिका भेजे, प्राइवेट जेट भी भेजा गया भारत सरकार
    डोमिनिका में गिरफ्तार चोकसी को भारत लाने के लिए करना होगा लंबा इंतजार मेहुल चोकसी

    मेहुल चोकसी

    PNB घोटाला मामला: नीरव मोदी की बहन ने ED को सौंपे 17.25 करोड़ रुपये लंदन
    ED ने सरकारी बैंकों को भेजी माल्या, मोदी और चोकसी से जब्त 9,371 करोड़ की संपत्ति भारत की खबरें
    CBI ने मेहुल चोकसी के खिलाफ दाखिल की अतिरिक्त चार्जशीट, लगाए सुबूत मिटाने के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोरोना वायरस: दुनिया को अब भारत पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों को हटाना चाहिए- सरकार अमेरिका
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023