NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी
    अगली खबर
    क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी
    'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

    क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 12, 2021
    08:05 am

    क्या है खबर?

    रणवीर सिंह बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने बड़े पर्दे पर अभिनय से लाखों लोगों को अपना मुरीद बनया है।

    हाल में खबर सामने आई थी कि एक टीवी शो के जरिए रणवीर टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू करेंगे। वह कलर्स चैनल का क्विज रियलिटी शो 'द बिग पिक्चर' को होस्ट करते दिखेंगे।

    अब इस शो में प्रतिभागियों के शामिल होने के लिए रणवीर ने रजिस्ट्रेशन डेट की जानकारी शेयर की है।

    जानकारी

    17 जुलाई से रात 09:30 बजे से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    शो का पहला टीजर दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है।

    कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, 'तस्वीर से तकदीर बदलने का इंतजार खत्म हो गया क्योंकि 'द बिग पिक्चर' के रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं शुरू 17 जुलाई से रात 09:30 बजे से। तो मिलते हैं आपसे 'द बिग पिक्चर' के मंच पर।'

    प्रोमो वीडियो में रणवीर आकर्षक अंदाज में दिखे हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए रणवीर का नया प्रोमो वीडियो

    Instagram post

    A post shared by ranveersingh on July 11, 2021 at 1:22 pm IST

    सूचना

    रणवीर ने शो के फॉर्मेट के बारे में दी जानकारी

    प्रोमो में रणवीर ने शो के फॉर्मेट के बारे में बताया है। उन्होंने प्रोमो वीडियो में बताया कि हम में से हर कोई एक तस्वीर को अलग तरह से देखेगा और यह हमारे नजरिए पर निर्भर करता है।

    उन्होंने कहा, "जहां लोगों ने सेब को गिरते हुए देखा, न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की। पक्षी तो सबने देखे, लेकिन राइट ब्रदर्स ने उनमें एरोप्लेन देखी। किसी को इस तस्वीर में बस एक लड़की दिखी, तो किसी को सपनों की उड़ान।"

    जानकारी

    कलर्स और जियो पर प्रसारित होगा शो

    उन्होंने बताया कि वह एक क्वीज शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें तस्वीरों में मिलेंगे सवाल और जवाबों में मिलेंगे करोड़ों रुपये।

    खबरों की मानें तो 'द बिग पिक्चर' अगले महीने अगस्त से टीवी पर शुरू होगा। बनिजय एशिया और ITV स्टूडियोज ग्लोबल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह शो कलर्स और जियो पर भी आएगा।

    दर्शक अपने घरों में आराम से शो खेलकर बड़ी जीत हासिल कर सकेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि शो में कुल 26 एपिसोड होंगे।

    सूचना

    अमिताभ की तरह प्रतिभागियों को करोड़पति बनाएंगे रणवीर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रियलिटी शो में 12 राउंड होंगे, जिनमें तस्वीरें दिखाकर कुछ सवाल पूछे जाएंगे।

    जो भी सवाल का सही जवाब देगा और सारे राउंड पार करेगा, उसे पांच करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसमें प्रतियोगियों को भारत बचाएगा, परिवार का प्यार और किस्मत पलट जैसी तीन लाइफलाइन दी जाएंगी।

    लाइफलाइन के हिसाब से देखा जाए तो यह शो अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से मिलता-जुलता लगता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो
    मनोरंजन
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    केरल से असम तक भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी  मानसून
    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' OTT पर होगी रिलीज, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से चल रही बातचीत मनोरंजन
    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग सोशल मीडिया
    कंगना ने पासपोर्ट मामले में कोर्ट से छुपाए तथ्य? जावेद ने याचिका दायर कर किया दावा सोशल मीडिया
    अपनी अगली फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी यामी गौतम कोलकाता

    टीवी शो

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में भर्ती मनोरंजन
    'तारक मेहता…' बना 2020 में सबसे ज्यादा सर्च होने वाला शो, बॉलीवुड को भी दी मात बॉलीवुड समाचार
    एक्सपर्ट के तौर पर 'KBC 12' में दिखेंगे मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार मनोरंजन
    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन, मिली थीं कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    लंबे समय बाद प्रियदर्शन की अगली फिल्म में फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार अक्षय कुमार
    एक बार फिर साथ नजर आएगी गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    अलाया एफ साउथ फिल्म 'यू टर्न' की हिन्दी रीमेक में आ सकती हैं नजर बॉलीवुड समाचार
    क्या इस स्पैनिश थ्रिलर फिल्म के हिंदी रीमेक में गुलशन के साथ काम कर रहीं तापसी? ताहिर राज भसीन

    रणवीर सिंह

    ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे विलेन, अपने किरदारों से फिल्मों को दिलाई सफलता अक्षय कुमार
    पहली बार डबल रोल निभाएंगे रणवीर सिंह, रोहित की 'सर्कस' में दिखेंगे बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की इन फिल्मों के ऑडिशन में फेल हो गए थे मशहूर कलाकार दीपिका पादुकोण
    '83' के निर्माताओं ने सिनेमाघर मालिकों के सामने रखी शर्तें; क्या रिलीज हो पाएगी फिल्म? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025