NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया खुलासा
    अगली खबर
    फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया खुलासा
    'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे अर्जुन

    फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे अर्जुन कपूर, अभिनेता ने किया खुलासा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 12, 2021
    08:57 pm

    क्या है खबर?

    अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं। वह कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। अब अर्जुन ने एक इंटरव्यू में अहम खुलासा किया है।

    उन्होंने कहा है कि वह 2016 में आई फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम करना चाहते थे। उन्होंने इस फिल्म के निर्देशक शकुन बत्रा को भी फिल्म में शामिल करने के लिए कॉल किया था।

    वह इस फिल्म में फवाद खान का किरदार निभाना चाहते थे।

    जानकारी

    क्लब हाउस के एक सेशन में अर्जुन ने कही ये बात

    क्लब हाउस के एक सेशन में जेनिस सिक्वेरा और अनिरुद्ध गुहा से बातचीत में अर्जुन ने बताया कि फिल्म 'कपूर एंड संस' के निर्देशक शकुन को कास्टिंग में दिक्कतें आ रही थीं, तभी उन्होंने उन्हें कॉल किया था।

    वह फिल्म में काम करने के लिए इच्छुक थे।

    उन्होंने बताया, "बहुत लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन अब मैं इसके बारे में बता सकता हूं। जब 'कपूर एंड संस' का प्रोजेक्ट रुका हुआ था, तब मैंने शकुन को कॉल किया था।"

    सूचना

    गे नॉवेलिस्ट की भूमिका निभाने चाहते थे अर्जुन

    उन्होंने बताया कि वह फिल्म में गे नॉवेलिस्ट की भूमिका निभाने चाहते थे, जिसे फवाद ने अदा किया था। उन्होंने कहा कि वह आज भी फिल्म में नहीं लेने के लिए शकुन को चिढ़ाते हैं।

    उन्होंने बताया, "मुझे फिल्म का ऑफर नहीं मिला था। मैंने सुना था कि फिल्म की कास्टिंग में परेशानी आ रही है। मैं शकुन को जानता था इसलिए मैंने उन्हें कहा कि मैं स्क्रिप्ट पढ़ना चाहूंगा। मुझे लगता है कि मैं वह रोल निभा पाऊंगा।"

    जानकारी

    ऐसी है फिल्म 'कपूर एंड संस'

    'कपूर एंड संस' में फवाद ने राहुल कपूर का किरदार निभाया था। इस किरदार को फवाद ने खूबसूरती से निभाया था, जिसके लिए उनकी प्रशंसा भी हुई थी।

    फिल्म में राहुल गे हैं, इसकी जानकारी किसी को नहीं होती है। यह बॉलीवुड की सफल फिल्मों में गिनी जाती है।

    इसमें रत्ना पाठक शाह, रजत कपूर, फवाद, ऋषि कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा दिखे थे। फिल्म में परिवार के उलझे हुए रिश्तों को फिल्माने की कोशिश की गई है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी दिखेंगे अर्जुन

    अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आने वाले दिनों में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।

    इसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसके अलावा अर्जुन कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूत पुलिस' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    पवन कृपलानी के निर्देशन की इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान और जैकलीन फर्नांडिस भी अभिनय करती दिखेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अर्जुन कपूर
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी
    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    विद्या ने क्यों नहीं की शाहरुख के साथ कोई फिल्म? अभिनेत्री ने किया खुलासा शाहरुख खान
    आमिर-किरण के बीच लॉकडाउन के दौरान रिश्तों में आई दरार- अमीन हाजी मनोरंजन
    शाहरुख ने आलिया के प्रोडक्शन में काम करने की जतायी इच्छा, किया प्रोफेशनल होने का वादा! शाहरुख खान
    अमिताभ बच्चन के बंगले 'प्रतीक्षा' के एक हिस्से को BMC करेगा धवस्त, जानिए मामला मुंबई

    मनोरंजन

    ..जब ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कर दिया था मना ऋषि कपूर
    'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' में दिखेंगी सारा अली खान अक्षय कुमार
    16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे गायक राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार मुंबई
    'साथ निभाना साथिया' फेम रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती, पति ने दी जानकारी मुंबई

    अर्जुन कपूर

    इस तरह बॉलीवुड मना रहा गणेश चतुर्थी, कंगना-अर्जुन सहित कई सितारों ने फैन्स को दी बधाई बॉलीवुड समाचार
    मलाइका की बर्थडे पार्टी में जमकर नाचे अर्जुन, दोनों का साथ में डांस करते वीडियो वायरल करण जौहर
    भाईदूज विशेष: बॉलीवुड के ये 10 सितारे हैं भाई-बहन, जानिए बॉलीवुड समाचार
    फिर साथ दिखेगी मुन्ना भाई और सर्किट की जोड़ी, इस फिल्म में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    अक्षय की डेब्यू सीरीज 'द एंड' की शूटिंग कब शुरू होगी? विक्रम मल्होत्रा ने दी जानकारी अक्षय कुमार
    'लक्ष्मी' के बाद फिल्म में प्रोड्यूसर व एक्टर की भूमिका में दिखेंगे तुषार कपूर अक्षय कुमार
    सलमान खान पहली बार बायोपिक फिल्म में आएंगे नजर, राजकुमार गुप्ता करेंगे निर्देशित बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार ने कश्मीर में स्कूल बनवाने के लिए दान किए एक करोड़ रुपये कश्मीर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025