NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां
    राजनीति

    रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां

    रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां
    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 12, 2021, 09:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर को मिल सकते हैं पार्टी में बड़े पद, चुनावी राज्यों में जिम्मेदारियां
    रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा में बड़े पद मिलेंगे

    हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट से निकाले गए रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर को भाजपा के संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें पार्टी महासचिव या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा जिन राज्यों में अगले साल चुनाव होने हैं, उन्हें वहां भी अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी।

    जेपी नड्डा जल्द कर सकते हैं ऐलान

    रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा जल्द ही प्रसाद और जावड़ेकर के लिए नई भूमिकाओं का ऐलान कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें पार्टी संगठन में महासचिव या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें चुनावी राज्यों में अहम जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही इसका ऐलान करेंगे। उन्होंने रविवार को भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय सचिवों की एक बैठक भी बुलाई जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।

    कैबिनेट विस्तार से पहले प्रसाद और जावड़ेकर ने दिया था इस्तीफा

    बता दें कि इसी बुधवार को मोदी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ था और इससे पहले 12 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में कानून मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय संभाल रहे रविशंकर प्रसाद और पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। इन दोनों के इस्तीफे ने सबको हैरानी में डाल दिया था क्योंकि ये सरकार के प्रमुख चेहरों में से एक थे और सरकार का पक्ष रखते रहे हैं।

    दोनों की कैबिनेट से छुट्टी को लेकर अलग-अलग अटकलें

    प्रसाद और जावड़ेकर की कैबिनेट से छुट्टी के पीछे मंत्री के तौर पर उनके प्रदर्शन और विवादों को बड़ा कारण माना जा रहा है। हालांकि ये भी खबरें आई हैं कि उन्हें संगठन में लाने के लिए मंत्री पद से मुक्त किया गया है।

    इन नेताओं की भी हुई कैबिनेट से छुट्टी

    इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में प्रसाद और जावड़ेकर के अलावा स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ हर्षवर्धन और शिक्षा मंत्री रहे रमेश निशंक पोखरियाल भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रम मंत्री संतोष गंगवार, रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धौत्रे, पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप सारंगी और जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई। पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो और स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को भी मंत्रिमंडल से बाहर किया गया है।

    36 नए चेहरों को दी गई कैबिनेट में जगह

    नए चेहरों की बात करें तो कैबिनेट विस्तार में 36 नए नेताओं को मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को शहर एवं नगर विकास मंत्रालय, धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेलवे मंत्रालय और IT और संचार मंत्रालय और अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और खेल मंत्रालय दिए गए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रविशंकर प्रसाद
    प्रकाश जावड़ेकर
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    पद्म पुरस्कार 2023 का ऐलान, दिलीप महालनोबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण पद्म भूषण
    खुजली की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स एसेंशियल ऑयल
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी

    रविशंकर प्रसाद

    मोदी सरकार के प्रमुख चेहरों में रहे रविशंकर प्रसाद को क्यों गंवानी पड़ी अपनी कुर्सी? नरेंद्र मोदी
    कैबिनेट विस्तार: 15 कैबिनेट मंत्रियों समेत 43 ने ली शपथ, कई बड़े चेहरों की छुट्टी नरेंद्र मोदी
    IT नियमों के तहत सोशल मीडिया कंपनियों ने की कार्रवाई, रविशंकर प्रसाद ने की प्रशंसा फेसबुक
    टि्वटर ने लॉक किया केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का अकाउंट, एक घंटे बाद किया बहाल ट्विटर

    प्रकाश जावड़ेकर

    मध्य प्रदेश में खुला एशिया का सबसे बड़ा हाई-स्पीड टेस्ट ट्रैक, जानिये खासियत मध्य प्रदेश
    केंद्र सरकार का किसानों को तोहफा, खरीफ की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा नरेंद्र मोदी
    देश में इस साल दिसंबर तक सबको लग जाएगी कोरोना वैक्सीन- केंद्र सरकार राहुल गांधी
    राज्यसभा सांसद की 'द फैमिली मैन 2' को बैन करने की मांग, सरकार को लिखा पत्र मुंबई

    भाजपा समाचार

    दिल्ली नगर निगम: फिर नहीं हो पाया मेयर का चुनाव, हंगामे के कारण सदन स्थगित दिल्ली
    दिल्ली नगर निगम: मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आज, हंगामे के आसार दिल्ली
    विधानसभा चुनाव: पूर्वोत्तर के तीन छोटे राज्यों में लगा है बड़ा राजनीतिक दांव, जानिए चुनावी समीकरण विधानसभा चुनाव
    तमिलनाडु: भाजपा लॉन्च करेगी अपना टीवी चैनल, प्रचार को मिलेगी धार तमिलनाडु

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023