Page Loader
रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म
रणविजय बने एक बेटे के पिता

रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म

Jul 13, 2021
10:32 am

क्या है खबर?

रियलिटी शो 'रोडीज' फेम रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका वोहरा की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करता रहता है। मार्च में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वे दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि इस कपल को एक बेटा हुआ है। रणविजय ने खुद इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया पोस्ट में की है।

इंस्टा पोस्ट

रणविजय ने इंस्टाग्राम पर अनोखे अंदाज में शेयर की खुशखबरी

रणविजय की पत्नी प्रियंका ने 12 जुलाई को अपने बेटे को जन्म दिया है। रणविजय ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत दिलचस्प अंदाज में किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेबी बॉडीसूट और स्पोर्ट्स शूज की तस्वीर शेयर की है। साथ ही पोस्ट में उन्होंने सतनामवाहेगुरु भी लिखा है। सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते ही उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। कई कलाकारों ने भी कपल को शुभकानाएं दी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए रणविजय का इंस्टाग्राम पोस्ट

सूचना

इन कलाकारों ने दी शुभकामनाएं

गौहर खान, वरुण सूद, प्रिंस नरूला, नेहा धूपिया, निखिल चिनापा और आस्था गिल जैसे कलाकारों ने उन्हें अपनी शुभकानाएं भेंट की हैं। ऐसे ही दिलचस्प अंदाज में रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके पत्नी की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका के पेट पर हाथ रखे हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई दिए थे। वह पत्नी की गर्भावस्था के बारे में बताना चाह रहे थे।

शादी

2014 में हुई थी दोनों की शादी

ये दोनों पहले से एक बेटी कायनात के माता-पिता हैं। उनकी पहली बेटी का जन्म 16 जनवरी, 2017 को हुआ था। रणविजय और प्रियंका की मुलाकात कॉमन फ्रैंड्स के जरिए हुई थी। प्रियंका लंदन की रहने वाली हैं और जब वह अपने किसी रिश्तेदार से मिलने भारत आई थीं, तभी उनकी मुलाकात रणविजय से हुई। शादी के लिए उन्हें अपने परिवार वालों को राजी करना पड़ा था। कपल ने गुपचुप तरीके से 2014 में केन्या में शादी रचाई थी।

अनुभव

रणविजय ने पिता बनने के अनुभव को किया था साझा

रणविजय ने कहा था कि पिता बनने के बाद वह अधिक जिम्मेदार इंसान बने हैं। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, "मेरी बेटी मेरे अंदर काफी बदलाव लेकर आई है और कभी-कभी वास्तव में खुद के अंदर इन बदलावों को देख कर मैं सरप्राइज हो जाता हूं। कई मामलों में कायनात ने मुझे अधिक जिम्मेदार बना दिया है।" उन्होंने कहा कि वे हर दिन काम खत्म करने के बाद घर जाने और उसके साथ समय बिताने के लिए उत्साहित रहते हैं।

वर्कफ्रंट

इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहे हैं रणविजय

रणविजय को 'रोडीज' में जज की भूमिका में अच्छी लोकप्रियता मिली थी। उन्हें हिंदी और पंजाबी फिल्मों में अभिनय करते हुए देखा गया है। रणविजय वर्तमान में सनी लियोन के साथ MTV के शो 'स्प्लिट्सविला X3' को होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। वह अजय देवगन और सलमान खान की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' में भी नजर आए थे। विपुल शाह के निर्देशन में बनी 'लंदन ड्रीम्‍स' में दोस्‍ती, दुश्‍मनी, महत्‍वाकांक्षा और प्रेम के विभिन्न किस्सो को दिखाया गया था।