NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज
    अगली खबर
    राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज
    राहुल गांधी और प्रशांत किशोर के बीच मुलाकात

    राहुल गांधी से मिले प्रशांत किशोर, सियासी अटकलें तेज

    लेखन मुकुल तोमर
    Jul 13, 2021
    04:45 pm

    क्या है खबर?

    पूर्ण चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। ये मुलाकात दिल्ली स्थित राहुल गांधी के घर पर हुई और इसमें प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल राव भी मौजूद रहे।

    राहुल के साथ प्रशांत की इस मुलाकात ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस मुलाकात का संबंध पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच के झगड़े से माना जा रहा है।

    संबंध

    अमरिंदर सिंह के सलाहकार हैं प्रशांत किशोर

    बता दें कि प्रशांत किशोर अमरिंदर सिंह के सलाहकार है और वे पिछले हफ्ते उनसे मिले भी थे। इसी कारण कहा जा रहा है कि राहुल के साथ उनकी ये बैठक पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह को लेकर है।

    2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने अमरिंदर के रणनीतिक सलाहकार के तौर पर भी काम किया था और इस चुनाव से पहले सिद्धू को भाजपा से कांग्रेस में लाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

    अटकलें

    राहुल और प्रशांत की बैठक से इसलिए तेज हुई अटकलें

    राहुल के साथ प्रशांत की इस बैठक से सियासी अटकलें इसलिए भी तेज हो गई हैं क्योंकि प्रशांत हाल ही में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से दो हफ्ते में दो बार मिले थे। कहा जा रहा है कि वे देशभर में एक भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    हालांकि राहुल के साथ उनकी बैठक का इन कोशिशों से कोई संबंध नहीं माना जा रहा है।

    कांग्रेस के साथ

    प्रशांत ने आखिरी बार 2017 में किया था कांग्रेस के साथ काम

    प्रशांत किशोर ने आखिरी बार 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ काम किया था। इस अभियान में उन्हें बड़ी असफलता का सामना करना पड़ा था और सपा और कांग्रेस का गठबंधन बुरी तरह से हारा था।

    माना जाता है कि कांग्रेस इस चुनाव में किशोर के कहे मुताबिक काम करने में नाकाम रही थी और उनकी कुछ सलाहों को मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से प्रशांत कांग्रेस के साथ काम नहीं करते हैं।

    झगड़ा

    पिछले कई महीने से चल रहा है अमरिंदर सिंह और सिद्धू में झगड़ा

    बता दें कि पंजाब में कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है और यहां अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं।

    इस टकराव पर सिंह दिल्ली आकर सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं, वहीं सिद्धू ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।

    शीर्ष नेतृत्व अगले साल होने वाले चुनाव से पहले इस टकराव को खत्म करना चाहता है और इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया गया है।

    जानकारी

    सुलह के लिए बना है यह फॉर्मूला

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में सुलह का जो फॉर्मूला बना है, उसके तहत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रमुख बनाया जाना है। दूसरा प्रमुख सिंह के खेमे से होगा। प्रशांत की राहुल से मुलाकात इसी संबंध में मानी जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमरिंदर सिंह
    राहुल गांधी
    प्रियंका गांधी
    नवजोत सिंह सिद्धू

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमरिंदर सिंह

    कोरोना वायरस: ओडिशा के बाद अब पंजाब में एक मई तक बढ़ा लॉकडाउन और कर्फ्यू ओडिशा
    पटियाला: पुलिस पर हमले के नौ आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल बम और ऑटोमैटिक हथियार बरामद पंजाब
    पंजाब: डॉक्टरों ने सात घंटे की सर्जरी के बाद जोड़ी ASI की कटी हुई कलाई पंजाब
    कोरोना वायरस: पंजाब में दो हफ्ते बढ़ाया गया लॉकडाउन, सुबह सात से 11 बजे तक छूट पंजाब

    राहुल गांधी

    ओबामा की किताब में मनमोहन, राहुल और सोनिया गांधी का जिक्र; किसके बारे में क्या लिखा? बराक ओबामा
    उत्तर प्रदेश: राहुल-मनमोहन के "अपमान" पर ओबामा की किताब के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर बराक ओबामा
    असम में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 साल की उम्र में निधन नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र में स्थिर सरकार चाहिए तो हमारे नेतृत्व पर टिप्पणी करना बंद करें- कांग्रेस नेत्री महाराष्ट्र

    प्रियंका गांधी

    मेरठ जा रहे राहुल और प्रियंका को पुलिस ने रोका, रास्ते से वापस लौटे दोनों नेता राहुल गांधी
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    पीड़ितों से मिलने पहुंचे योगी के मंत्री ने छोड़े मुस्लिम पीड़ितों के घर, उठे सवाल मुस्लिम
    उत्तर प्रदेश: प्रदर्शन को दौरान मारे गए युवक के परिजनों ने कराई पुलिकर्मियों के खिलाफ FIR उत्तर प्रदेश

    नवजोत सिंह सिद्धू

    पंड्या-राहुल की तरह ही 82 साल पहले दौरे से वापस स्वदेश भेजे गए थे ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    लोकसभा चुनाव में AIADMK और कांग्रेस का टिकट चाहिए तो पार्टी को देनी होगी फीस तमिलनाडु
    पुलवामा हमला: पकिस्तान का हाथ होने के सवाल पर सिद्धू बोले- आतंकवाद का कोई देश नहीं पाकिस्तान समाचार
    सिद्धू को महँगी पड़ी पुलवामा हमले के बाद बयानबाज़ी, 'द कपिल शर्मा शो' से हुई छुट्टी CRPF
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025