NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान?
    अगली खबर
    क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान?
    क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान?

    क्या करिश्मा कपूर होंगी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की अगली मेहमान?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 12, 2021
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' दर्शकों की पसंद बना हुआ है। जब से इसकी शुरुआत हुई है, यह लगातार सुर्खियों में है।

    ना सिर्फ शो के प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि इसमें शामिल होने वाले खास मेहमान भी दर्शकों को मनोरंजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    हाल ही में मशहूर अभिनेत्री तनुजा शो में नजर आई थीं और अब करिश्मा कपूर इसका हिस्सा बनने वाली हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    करिश्मा को शो में देखने के लिए बेताब हैं दर्शक

    'सुपर डांसर चैप्टर 4' में हर हफ्ते नए-नए खास मेहमान नजर आ रहे हैं।

    टेली चक्कर के मुताबिक 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगी।

    करिश्मा भले ही काफी लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय ना हों, लेकिन वह लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। दर्शक भी करिश्मा को शो में देखने के लिए बेताब हैं। शो में उनके आने की खबर से बेशक अब उनके प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

    जानकारी

    पिछले हफ्ते तनुजा ने बढ़ाई थी शो की रौनक

    बीते हफ्ते अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आई थीं, जहां वह बच्चों का डांस देख दंग रह गई थीं।

    तनुजा ने शो में अपने कई पुराने किस्से भी दर्शकों को सुनाए। इस एपिसोड में तनुजा को शो की जज शिल्पा शेट्टी के साथ मंच पर थिरकते हुए भी देखा गया।

    इस एपिसोड में दामाद अजय देवगन और बेटी काजोल का संदेश सुन तनुजा की आंखें नम हो गई थीं।

    लोकप्रियता

    दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है 'सुपर डांसर चैप्टर 4'

    'सुपर डांसर चैप्टर 4' की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शो में कई ऐसे प्रतियोगी हैं, जिनका डांस देश दर्शकों के होश उड़ जाते हैं।

    इस शो को शिल्पा शेट्टी, कोरियोग्राफर गीता कपूर और मशहूर निर्देशक अनुराग बासु जज कर रहे हैं। जजों की यह तिकड़ी दर्शकों को खूब भाती है।

    इस शो में अब तक किसी का भी एलिमिनेशन नहीं हुआ है। रित्विक धनजनी और परितोष त्रिपाठी उर्फ 'मामाजी' शो की मेजबानी कर रहे हैं।

    वर्क फ्रंट

    पिछली बार वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आई थीं करिश्मा

    करिश्मा आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मेंटलहुड' में नजर आई थीं। ALT बालाजी की इस सीरीज में संजय सूरी, डिनो मोरिया, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, तिल्लोतामा शोम और श्रुति सेठ नजर आई थीं।

    इसके जरिए करिश्मा ने डिजिटल जगत में कदम रखा था। इसमें मातृत्व से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया था। दिखाया गया था कि कैसे एक मां बच्चों का पालन-पोषण बेहतर तरीके से करने के साथ-साथ कई जिम्मेदारियों का भार उठाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मनोरंजन

    फरहान अख्तर को ऑफर हुई थी 'रंग दे बसंती', राकेश ओमप्रकाश ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की वेब सीरीज में छोटा राजन बन सकते हैं परेश रावल के बेटे आदित्य परेश रावल
    ..जब ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने से कर दिया था मना ऋषि कपूर
    'अतरंगी रे' के बाद आनंद एल राय की फिल्म 'नखरेवाली' में दिखेंगी सारा अली खान अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025