LOADING...

14 Dec 2020


अब 30,000 रुपये से भी कम में किराये पर घर लाएं टाटा नेक्सन, सस्ता हुआ सब्सक्रिप्शन

भारत की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सन को अब कम रुपये में बिना खरीदें घर लाने का मौका मिल रहा है।

अब तक नई i20 को मिली 30,000 बुकिंग, सबसे ज्यादा बिक रहा टॉप मॉडल

दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई की नई i20 को काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण कि लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी इसकी हजारों यूनिट्स बेच चुकी है।

इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय एथलीट रहे कोहली, धोनी को पीछे छोड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व भर में पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। मैदान के बाहर सोशल मीडिया में भी उनकी लोकप्रियता बेमिसाल है।

सच्चे ऐपल फैन बनना चाहते हैं? खर्च करने होंगे करीब 22 लाख रुपये

अमेरिका की टेक कंपनी ऐपल दुनिया के सबसे बड़े टेक ब्रैंड्स में शामिल है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: साल के पहले ग्रैंड स्लैम में रोजर फेडरर के खेलने पर संशय

अगले साल 18 जनवरी से ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत होनी है, जिसमें स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने आपातकाल को असंवैधानिक घोषित करने की याचिका पर केंद्र से मांगी राय

सुप्रीम कोर्ट साल 1975 में इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से देश में लागू किए गए आपातकाल को पूरी तरह से असंवैधानिक घोषित करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

अब भारत में नहीं मिलेगी फॉर्च्यूनर TRD, अगले साल लॉन्च हो रहे ये नए मॉडल्स

जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में अपनी बेहद ही लोकप्रिय SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर TRD को बंद कर दिया है।

आईपैड 8 से सस्ता हो सकता है नया आईपैड 9, मिलेगा A13 बायोनिक चिपसेट

सितंबर 2020 में ऐपल की ओर से नया बेस लेवल आईपैड 8th जेनरेशन या आईपैड 8 लॉन्च किया गया था। 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाले आईपैड 8 में A12 बायोनिक चिपसेट दिया गया है।

इलेक्ट्रिक फेशियल हेयर रिमूवर के इस्तेमाल करने से होते हैं ये फायदे

महिलाएं अक्सर अपने चेहरे के बाल साफ करने के लिए कई तरह की चीजों का सहारा लेती हैं, फिर चाहे बात वैक्सिंग की हो या रेजर की, लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है क्योंकि जहां रेजर हार्ड फेशियल का कारण बन सकता है, वहीं वैक्सिंग के कारण दर्द, लाल त्वचा आदि हो सकती है।

कृषि कानून: सरकार बातचीत को तैयार, किसान नेताओं के प्रस्ताव का इंतजार- कृृषि मंत्री

किसानों के तेज होते प्रदर्शन के बीच सरकार का कहना है कि जल्द ही अगली बातचीत की तारीख का फैसला हो सकता है।

जीमेल और यूट्यूब समेत गूगल की कई सर्विस डाउन, यूजर्स परेशान

अगर आपको गूगल, जीमेल या यूट्यूब एक्सेस करने में परेशानी हो रही हैं तो आप अकेले नहीं हैं।

दिल्ली में लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए क्या योजना बनाई गई है?

देश में कोरोना की वैक्सीन जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद को देखते हुए राज्यों ने इसके वितरण की तैयारियां तेज कर दी है।

टाटा समूह ने फिर दिखाई एयर इंडिया को खरीदने में रुचि, जल्द बोली लगाने की उम्मीद

भारत के टाटा समूह ने संकटग्रस्त एयर इंडिया को फिर से खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है।

आईपैड पर गेम खेलते-खेलते बच्चे ने खर्च किए 11 लाख रुपये, नहीं मिल रहा रिफंड

बीते कुछ महीनों में बच्चों द्वारा इन ऐप परचेजिंग पर लाखों रुपये खर्च करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है।

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकार्ड्स

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव सोमवार (14 दिसंबर) को 26 साल के हो गए हैं।

LAC विवाद: जनरल रावत बोले- धरती, हवा और पानी, तीनों जगहों पर चल रही उच्चस्तरीय तैयारी

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ तनाव के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि धरती, हवा और पानी तीनों ही जगह पर उच्च स्तर की तैयारियां चल रही हैं और भारतीय सेना इन तीनों ही क्षेत्रों में देश की रक्षा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

घर पर आसानी से बनाई जा सकती है सलाद के लिए स्वादिष्ट चटनी, जानिए रेसिपी

अगर आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं तो यकीनन आप ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना पसंद करते होंगे जो अधिक से अधिक पोषक तत्वों से समृद्ध हों।

लॉकडाउन में 25 प्रतिशत बढ़ा मोबाइल का इस्तेमाल, लोगों ने खूब देखा नेटफ्लिक्स- स्टडी

ज्यादातर युवा यूजर्स अपना ढेर सारा वक्त स्मार्टफोन पर बिताते हैं और कोरोना महामारी के समय लगे लॉकडाउन के दौरान फोन का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ गया।

अगले चार-छह महीनों में बेहद खराब हो सकती है कोरोना महामारी की स्थिति- बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

हरियाणा सरकार ने NH-9 पर फिर खड़ी की पत्थरों की बैरिकेडिंग, किसानों ने हटाई

हरियाणा सरकार ने रविवार को एक बार फिर से नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान इन्हें हटाते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ गए।

तमिलनाडु में 2,400 करोड़ के निवेश से 'दुनिया का सबसे बड़ा स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट' लगाएगी ओला

कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला तमिलनाडु में स्कूटर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है।

भारत में 50 प्रतिशत से अधिक वाहनों का नहीं होता बीमा, दोपहिया की संख्या ज्यादा

भारत में मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों का बीमा होना अनिवार्य है।

सैमसंग लाया 110 इंच का 4K माइक्रो LED टीवी, कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग की ओर से बड़ी स्क्रीन वाला नया टीवी लॉन्च किया गया है।

कानपुर: कर्नल पर लगा दोस्त को बेहोश कर उसकी रूसी पत्नी का रेप करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तैनात सेना के एक कर्नल पर अपने दोस्त की पत्नी का रेप करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कर्नल ने पहले अपने दोस्त को कोई नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर मेस (भोजनालय) में उसकी पत्नी के साथ रेप किया।

IIT मद्रास में कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप, पूरे परिसर में लॉकडाउन लागू

एक तरह जहां देश में सकल रूप से कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है, वहीं तमिलनाडु स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।

स्कैल्प का अच्छे से रखेंगे ख्याल तो बाल रहेंगे मजबूत और स्वस्थ, अपनाएं ये टिप्स

अगर आप यह चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत और स्वस्थ रहें तो इसके लिए आपके बालों की जड़ें मजबूत होनी चाहिए और बालों की जड़ें तभी मजबूत रहेंगी, जब स्कैल्प की देखभाल सही ढंग से की जाएगी।

कर्नाटक: प्लांट में तोड़फोड़ से विस्ट्रान को 440 करोड़ रुपये का नुकसान, हजारों आईफोन चोरी

कर्नाटक के कोलार में स्थित विस्ट्रॉन के प्लांट में शनिवार को हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटना से कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

कर्मचारियों और कारोबार को नुकसान के डर से बजरंग दल के खिलाफ नरम रही फेसबुक- रिपोर्ट

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक पर एक बार फिर से दक्षिणपंथी संगठनों के प्रति नरम रवैया अपनाने का आरोप लगा है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: पहले टेस्ट से बाहर हुए एबॉट, टीम में शामिल किए गए हेनरिक्स

17 दिसंबर से भारत के खिलाफ शुरु हो रहे पहले टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से परेशान है।

रियलमी वॉच S सीरीज 23 दिसंबर को होगी लॉन्च, आ रहे हैं नए वायरसेल बड्स

रियलमी की ओर से दिसंबर के आखिर में नए वियरेबल डिवाइस भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

कम आबादी के बावजूद तमिलनाडु को बिहार और राजस्थान से ज्यादा कोरोना वैक्सीन क्यों मिलेगी?

जल्द कोरोना वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद के साथ भारत सरकार ने इसके वितरण की तैयारियों को भी अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

अगले साल आने वाली सात सीटर क्रेटा भारत में हुई स्पॉट, शानदार है लुक

ऑटो कंपनी हुंडई अपनी लोकप्रिय कार क्रेटा को नए अवतार में ला रही है। अब आने वाली क्रेटा में सात सीटें मिलेंगी।

टेस्ट में दुनिया की नंबर एक टीम बनने के करीब पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

वेलिंगटन में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पारी और 12 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही किवी टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने के बहुत करीब पहुंच गई है।

किसान आंदोलन: आज देशभर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे किसान, जिला कार्यालयों के सामने करेंगे प्रदर्शन

किसानों ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन तेज कर दिया है और आज पूरे देश में हजारों किसान और उनके नेता भूख हड़ताल पर बैठेंगे। किसान संगठनों के अनुसार, आज किसान देश के सभी जिला कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे और सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 27,071 नए मामले सामने आए और 336 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

इन आईफोन्स में लगे हैं मंगल, बुध गृह और चांद के टुकड़े; लाखों में कीमत

लग्जरी आईफोन बनाने वाली रूस की कंपनी कैवियार ने बेहद खास कस्टमाइज्ड आईफोन 12 मॉडल्स तैयार किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: जानिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कुछ दिलचस्प आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लिमिटेड ओवर्स सीरीज समाप्त हो गई है। जहां वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया तो दूसरी तरफ टी-20 सीरीज पर भारतीय टीम ने 2-1 से कब्जा जमाया।

रेलवे और भारतीय तटरक्षक सहित कई जगहों पर हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन

रेलवे भर्ती सेल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे, विशाखापट्नम के राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल और भारतीय तटरक्षक में कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

दिसंबर में इन वजहों से कारों पर शानदार छूट देती हैं ऑटो कंपनियां

यह साल खत्म होने वाला है। साल के अंत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न ऑटो मोबाइल कंपनियां शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं।

अनुष्का-कोहली को मिली इंस्टाग्राम पर दुनिया के टॉप 25 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत और परफेक्ट कपल में से एक कहा जाता है। सोशल मीडिया पर भी इनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है।

13 Dec 2020


इस साल भारतीयों के दिलों पर छाए ये स्कूटर्स, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ इनका चला जादू

साल 2020 का आखिरी महीना चल रहा है और इसके बाद नया साल शुरू हो जाएगा।

अगले साल नए अवतार में दिखेंगी रॉयल एनफील्ड की ये दो धांसू बाइक्स

दिग्गज ऑटो कंपनी रॉयल एनफील्ड अपने ग्राहकों के लिए अपनी दो लोकप्रिय बाइक्स को नए अवतार में ला रही है।

स्मार्टफोन्स के बारे में ये हैं वे अफवाहें, जिन्हें लोग मानते हैं सच

आज के समय में अगर ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं और उसके बारे में काफी कुछ जानते हैं।

स्मिथ तैयार हैं तो उन्हें कप्तानी में मौका जरूर मिलना चाहिए- गिलक्रिस्ट

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान आरोन फिंच की गैरमौजूदगी में मैथ्यू वेड को ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

ICC ने जारी की 2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप की क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को 2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के क्वालिफिकेशन की प्रक्रिया जारी कर दी है।

लोकेशन ट्रैक करने वाले ऐप्स को गूगल और ऐपल ने दी चेतावनी

यूजर्स की लोकेशन ट्रैक करने वाले ऐप्स के खिलाफ गूगल और ऐपल ने कड़ा रुख अपनाया है।

सलमान खान की 'अंतिम' से अविका गौर हुईं बाहर, इस टीवी अदाकारा को मिला मौका

सुपरस्टार सलमान खान पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह पहली बार अपने जीजा और अभिनेता आयुष शर्मा के साथ पर्दे पर दिखेंगे।

किसानों के समर्थन में कल उपवास रखेंगे केजरीवाल, केंद्र से की कानून वापस लेने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी फिर लाएगी डीजल इंजन वाली कार, अगले साल अर्टिगा से होगी शुरुआत

भारत की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी एक बार फिर डीजल सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है।

लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक देने के लिए भारत ने क्या योजना बनाई है?

आने वाले हफ्तों में कुछ कोरोना वायरस वैक्सीनों को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिलने की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने टीकाकरण की एक विस्तृत योजना तैयार की है।

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम बनने वाली है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक टीम बनने वाली है।

क्या आईफोन 13 के साथ अब USB केबल भी नहीं मिलेगी?

ऐपल ने साल 2020 में आईफोन 12 के लॉन्च के साथ एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया था।

10 जनवरी से शुरु होगी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- रिपोर्ट

कोरोना ब्रेक के बाद भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन अब तक शुरु नहीं हो सका है, लेकिन अब घरेलू क्रिकेटर्स के लिए खुशखबरी आई है।

घर पर बनाएं लजीज क्रिस्पी चिली मशरूम, जानिए बनाने की आसान रेसिपी

अगर आपके घर में अचानक से मेहमान आने वाले हैं और आप उन्हें कुछ नया स्टार्टर सर्व करना चाहते हैं तो क्रिस्पी चिली मशरूम आपके स्टार्टर को खास बना सकती है और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेट हुए

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

चीन से तनाव के बीच भारतीय सेना को मिली हथियारों का भंडार बढ़ाने की अनुमति

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LoC) पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच भारत ने एक अहम कदम उठाया है।

पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

कोरोना वायरस केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा है। आम लोगों के अलावा पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियों भी इस महामारी की चपेट में आ चुकी है।

यूट्यूब पर यूजर्स बंद कर पाएंगे शराब और जुए वाले विज्ञापन, नया फीचर लाया गूगल

यूट्यूब पर दिखने वाले ढेरों ऐड्स के बीच अगर आपको शराब या जुए से जुड़े ऐड नहीं देखने तो जल्द ही आप इन्हें बंद कर सकेंगे और गूगल इसके लिए नया फीचर लेकर आया है।

शतरंज के किंग विश्वनाथन आनंद की जिंदगी पर बनेगी फिल्म, आनंद एल राय करेंगे निर्देशन

पिछले कुछ समय में कई खेलों और खिलाड़ियों पर फिल्में बन चुकी हैं। अब एक और स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दर्शकों के सामने पेश होने वाली है।

इन तरीकों से करें लकड़ी के बर्तनों को साफ, लगेंगे नए जैसे

लकड़ी के बर्तन दिखने में तो काफी अच्छे होते हैं, लेकिन अगर इन पर दाग लग जाएं तो इन्हें साफ करने में पसीने छूट जाते हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

देश की शिशु मृत्यु दर में सुधार, लेकिन कुपोषण की स्थिति बिगड़ी- सर्वे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शनिवार को पांचवां राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5) जारी किया।

कृषि कानून: किसानों के समर्थन में पंजाब पुलिस के DIG ने दिया इस्तीफा

तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में उतरते हुए पंजाब के जेल DIG लखमिंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला पर लगा शराब पीकर गाड़ी चलाने और मारपीट का आरोप, अभिनेता ने दी सफाई

अभिनेता और 'बिग बॉस 13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अपना यह खास दिन उन्होंने केवल कुछ करीबी दोस्त के साथ ही मनाया है।

रियलमी X7 प्रो का ग्लोबल लॉन्च 17 दिसंबर को, मिलेंगे दमदार फीचर्स

टेक कंपनी रियलमी ग्लोबल मार्केट में नया स्मार्टफोन रियलमी X7 प्रो (Realme X7 Pro) लॉन्च करने जा रही है।

आज ही के दिन रोहित शर्मा ने लगाया था वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक

वनडे क्रिकेट के सबसे विध्वंसक ओपनर्स में से एक रोहित शर्मा बड़ी पारियां खेलने के लिए मशहूर हैं।

राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद किसानों ने खोला नोएडा-दिल्ली बॉर्डर, यातायात शुरू

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा-दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर को खोल दिया है। ये रास्ता 12 दिन से बंद था और कल रात इसे खोल दिया गया।

इन फायदों को जानने के बाद आप भी करने लग जाएंगे आईब्रो ट्रिमर का इस्तेमाल

इस बात से तो कई महिलाएं भली-भांति वाकिफ होंगी कि आईब्रो पूरे चेहरे के लुक को बदल सकती हैं, इसलिए महिलाएं इनकी शेप को बिगड़ने से बचाने के लिए पार्लर जाती रहती हैं।

आज रात से 24x7 उपलब्ध होगी RTGS सुविधा, कभी भी कर सकेंगे बड़ी रकम ट्रांसफर

आज आधी रात से रियल टाइम ग्रोस सैटलमेंट (RTGS) के जरिये हर दिन चौबीसों घंटे फंड ट्रांसफर हो सकेगा।

दिल्ली: अमित शाह के घर के आगे प्रदर्शन करने जा रहे कई AAP विधायक हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राघव चड्ढा और संजीव झा आदि विधायकों को हिरासत में ले लिया है।

अमेरिका: खालिस्तानियों ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान, लगाए भारत विरोधी नारे

खालिस्तानी अलगाववादियों ने शनिवार को अमेरिका में भारतीय दूतावास के सामने लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को निशाना बनाया और इसे अपने झंडे से ढक दिया। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसानों के समर्थक में उन्होंने ये कदम उठाया।

बुरे वक्त में धर्मेश कर चुके हैं चपरासी की नौकरी, पिता आज भी बेचते हैं चाय

मशहूर कोरियोग्राफर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेश येलांदे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी है।

भारत में जनवरी से शुरू हो सकता है वैक्सीनेशन, अक्टूबर तक सामान्य हो सकेगा जनजीवन- पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख आदर पूनावाला का कहना है कि अगले महीने से भारत में लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन देनी शुरू कर दी जाएगी।

अब स्नैपचैट पर ट्वीट कर सकते हैं ट्विटर यूजर्स, मिला नया फीचर

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फोटो शेयरिंग प्लैटफॉर्म स्नैपचैट के बीच एक पार्टनरशिप हुई है।

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान: टी-20 सीरीज से बाहर हुए बाबर आजम, जानें कारण

न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 दिसंबर से शुरु हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

दोबारा ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े मिचेल स्टार्क, खेल सकते हैं डे-नाइट टेस्ट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है।

TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार

रविवार को टीवी रेटिंग पॉइंट्स (TRP) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

टाटा ला रही अपनी लोकप्रिय SUV हैरियर का पेट्रोल वेरिएंट, अगले साल होगा लॉन्च

अगले साल दिग्गज ऑटो मोबाइल कंपनी टाटा कई धांसू कारें लॉन्च करने वाली है, जिसमें से एक नई टाटा हैरियर भी है।

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,254 नए मामले सामने आए और 391 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

किसान आंदोलन: दुष्यंत चौटाला बोले- 24-48 घंटे में निकल आएगा समाधान

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को दावा किया कि अगले 24 से 48 घंटे में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बने गतिरोध का समाधान निकल आएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ बैठक के बाद उन्होंने ये बात कही।

ऑस्ट्रेलिया ने आज तक नहीं हारा कोई भी डे-नाइट टेस्ट मैच, जानिए दिलचस्प आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर को एडिलेड टेस्ट से होनी है।

उर्वशी रौतेला ने पहना लाखों का गाउन, इतने में आ जाए एक फ्लैट

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइलिश अंदाज और महंगी ड्रेसेज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर से एक फोटोशूट करवाया है, जिसे लेकर वह फिर से चर्चा में हैं।

व्हाट्सऐप वेब पर बड़ी स्क्रीन पर करें वीडियो कॉलिंग, आसान है तरीका

मेसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप के मोबाइल वर्जन से तो आप वीडियो और वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं, लेकिन इसके वेब वर्जन में ये फीचर्स नहीं मिलते।

लीवर की बीमारियों का कारण बन सकती हैं ये खाने की चीजें

लीवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर के सभी भागों में जाने वाले रक्त की सफाई करने का काम करता है, जिस कारण लीवर का अच्छे से ख्याल रखना बहुत जरूरी है, लेकिन बदलती खान-पान की आदतों कारण ऐसा करना थोड़ा मुश्किल हो गया है।