NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,065 नए मामले, पिछले पांच महीने में सबसे कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,065 नए मामले, पिछले पांच महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,065 नए मामले, पिछले पांच महीने में सबसे कम

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 15, 2020
    09:42 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 22,065 नए मामले सामने आए और 354 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये जुलाई के बाद एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 99,06,165 हो गई है। इनमें से 1,43,709 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,39,820 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    रिकवरी रेट 95 प्रतिशत के पार

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 34,477 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 94,22,636 हो गई है। देश में रिकवरी 95.12 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,93,665 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 15.56 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या आठ लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,83,365 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,269 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,02,240 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,954 लोगों की मौत हुई है।

    8,75,836 मामलों और 7,059 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,00,029 मामलों और 11,909 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    कर्नाटक में पिछले छह महीने में सबसे कम नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,949 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 60 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार घट रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 830 लोगों को संक्रमित पाया गया, जो पिछले छह महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले हैं।

    वहीं तमिलनाडु में 1,141 और आंध्र प्रदेश में 305 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में बीते दिन 1,376 नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1,376 नए मामले सामने आए और 60 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,08,830 हो गई है, वहीं 10,074 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 2.15 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में अब तक 7.28 करोड़ संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.28 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16.20 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.65 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं, वहीं तीन लाख की मौत हुई है। यहां बीते कई दिन से रोजाना दो लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 69.27 लाख संक्रमितों में से 1.82 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    किसानों का 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान, कानून वापस लेने की मांग पर अड़े भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,652 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 96 लाख पार तमिलनाडु
    देशव्यापी आंदोलन की धमकी को देखते हुए कृषि कानूनों में संशोधन कर सकती है सरकार- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    किसानों और सरकार के बीच बेनतीजा रही वार्ता, 9 दिसंबर को फिर होगी बैठक पीयूष गोयल

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 72,049 नए मामले, रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पार दिल्ली
    रविवार को लाखों ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं सबसे ज्यादा इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट कैदी- NCRB भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 23 राज्यों में घटे सक्रिय मामले, लेकिन केरल में लगातार बिगड़ रही स्थिति महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? मुंबई
    देश में बीते दिन मिले 45,209 कोरोना संक्रमित, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े सक्रिय मामले दिल्ली
    वैक्सीन वितरण की योजना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी मुंबई
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 44,059 नए मरीज, कुल मामले 91 लाख पार दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक दिल्ली
    आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री ने CJI बोबड़े को लिखी चिट्ठी, जस्टिस रमन्ना पर लगाए गंभीर आरोप अमरावती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025