Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / नाइजीरिया: सैंकड़ो स्कूली विद्यार्थियों का अपहरण, बोको हराम ने ली जिम्मेदारी
  • दुनिया

    नाइजीरिया: सैंकड़ो स्कूली विद्यार्थियों का अपहरण, बोको हराम ने ली जिम्मेदारी

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Dec 15, 2020, 04:58 pm
    नाइजीरिया: सैंकड़ो स्कूली विद्यार्थियों का अपहरण, बोको हराम ने ली जिम्मेदारी
  • नाइजीरिया में कट्टरपंथी संगठन बोको हराम का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। संगठन के आतंकी आए दिन हमला कर लोगों की हत्या करने के साथ युवक और युवतियों का अपहरण कर रहे हैं।

    शुक्रवार को भी उत्तर पश्चिमी नाइजीरिया के कटसीना में हुए एक हमले के बाद 333 स्कूली विद्यार्थी लापता हो गए थे।

    अब कट्टरपंथी संगठन बोको हराम ने इस अपहरण की जिम्मेदारी ली है। नाईजीरिया के सेना अब विद्यार्थियों का पता लगाने में जुटी है।

  • इस खबर में
    बोको हराम के आतंकियों ने शुक्रवार को किया था स्कूल पर हमला शुरुआत में हमले के लिए स्थानीय डाकुओं को माना गया था जिम्मेदार बोको हराम ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जारी किया बयान सेना ने कही सर्च अभियान चलाने की बात बोको हराम के आतंकियों ने नाइजर के दक्षिण-पूर्व में की 28 लोगों की हत्या क्या है बोको हराम?
  • प्रकरण

    बोको हराम के आतंकियों ने शुक्रवार को किया था स्कूल पर हमला

    बोको हराम के आतंकियों ने शुक्रवार को किया था स्कूल पर हमला
  • हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार बोको हराम के आतंकियों ने गत शुक्रवार देर रात को उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के कटसीना स्थित राजकीय ऑल बॉयज साइंस सेकेंडरी स्कूल पर धावा बोला था। उसके बाद से स्कूल से 333 विद्यार्थी लापता थे।

    इस घटना ने नाइजीरियन सरकार के होश उड़ा दिए थे। यह हमला राष्ट्रपति मोहम्मद बुहारी के गृह राज्य में हुआ था। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए राज्य के स्कूलों में सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश दिए थे।

  • अंदेशा

    शुरुआत में हमले के लिए स्थानीय डाकुओं को माना गया था जिम्मेदार

  • हमले के बाद विद्यार्थियों के लापता होने की घटना के लिए शुरुआत में स्थानीय क्षेत्र के डाकुओं को जिम्मेदार माना गया था।

    सरकार का मानना था कि स्थानीय डाकुओं ने फिरौती की मांग के लिए विद्यार्थियों का अपहरण किया है, लेकिन अब बोको हराम के घटना की जिम्मेदारी लेने से सच्चाई सामने आ गई।

    सेना का कहना है 100 बाइकों पर आए बंदूकाधारी आतंकियों ने विद्यार्थियों को स्कूल से भागने के लिए मजबूर किया और फिर उनका अपहरण कर लिया।

  • जिम्मेदारी

    बोको हराम ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए जारी किया बयान

  • बोको हराम ने मंगलवार को घटना की जिम्मेदारी लेते हुए वॉयस मैसेज के जरिए बयान जारी किया है।

    संगठन की ओर से जारी किए गए मैसेज में कहा गया है, "मैं अबूबकर शेकू हूं और हमारे भाई ही कटसीना में हुए विद्यार्थियों के अपहरण के पीछे हैं।"

    बता देंं अबूबकर 2014 में चिबोक में सैकंड़ों स्कूली छात्राओं का अपहरण करने वाले संगठन का नेता है। संगठन के इस बयान से लोगों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ गया है।

  • जानकारी

    सेना ने कही सर्च अभियान चलाने की बात

  • इधर, नाइजीरिया की सेना के अधिकारी ने बताया बोको हराम के एक ठिकाने को घेर लिया गया है और सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही अपहरण किए गए विद्यार्थियों को छुड़ाया जाएगा। इसके अलावा आतंकियों के अन्य ठिकानों की भी तलाश जारी है।

  • अन्य घटना

    बोको हराम के आतंकियों ने नाइजर के दक्षिण-पूर्व में की 28 लोगों की हत्या

  • एक अन्य घटना में बोको हराम के आतंकियों ने नाइजर के दक्षिण-पूर्व में हमला करते हुए 28 लोगों की हत्या कर दी।

    हमलावरों ने टाउमोर के बाजार और घरों में आग लगा दी और फिर भागने की कोशिश करने वाले हर शख्स को गोली मारी दी। घटना में करीब 28 लोगों की मौत हुई है।

    इस हमले से आहत नाइजर की सरकार ने 72 घंटे के शोक की घोषणा की है और जवाबी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

  • संगठन

    क्या है बोको हराम?

  • बोको हराम साल 2002 में बना एक कट्टरपंथी समूह है जो नाइजीरिया से सरकार या किसी भी तरह की सत्ता को हटाकर उसे पूरी तरह से इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है।

    इसका आधिकारिक नाम जमात एहल अस-सुन्ना लिद-दावा वल-जिहाद है। मैदुगुरी शहर में इस संगठन का मुख्यालय है।

    यह संगठन मुस्लिमों को पश्चिमी तौर-तरीकों से रखना चाहता है। संगठन पिछले काफी समय से उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में विद्रोह कर रहा हैं और उत्तर-पश्चिम में इसकी उपस्थिति बहुत कम मानी जाती है।

  • नाइजीरिया
  • आतंकी संगठन
  •  
ताज़ा खबरें
  • CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    टेक्नोलॉजी
  • CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    देश
  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर: इन राज्यों ने लिए लागू किया नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
    कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर: इन राज्यों ने लिए लागू किया नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन
    देश
चर्चित विषय
चीन समाचार पाकिस्तान समाचार रूस समाचार कोरोना का नया स्ट्रेन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021