NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय एथलीट रहे कोहली, धोनी को पीछे छोड़ा
    अगली खबर
    इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय एथलीट रहे कोहली, धोनी को पीछे छोड़ा

    इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय एथलीट रहे कोहली, धोनी को पीछे छोड़ा

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 14, 2020
    09:21 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व भर में पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी हैं। मैदान के बाहर सोशल मीडिया में भी उनकी लोकप्रियता बेमिसाल है।

    वह इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय पुरुष एथिलीट बने हैं। दूसरी तरफ भारत में महिलाओं में रेसलर गीता फोगाट के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई है।

    बता दें ट्विटर पर विराट कोहली की ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 3.9 करोड़ से ज्यादा है।

    उपलब्धि

    इस साल कोहली के नाम पर किए गए सबसे ज्यादा ट्वीट

    इस साल कोहली के नाम पर इतने ट्वीट हुए कि उन्होंने इस रेस में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं उनके साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा ट्विटर पर तीसरे सबसे चर्चित भारतीय एथलीट बने।

    महिलाओं में पहलवान गीता फोगाट के नाम पर सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए। उनके बाद दूसरे नंबर पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और तीसरे नंबर पर साइना नेहवाल सबसे ज्यादा चर्चित भारतीय फीमेल एथलीट बनी हैं।

    मोस्ट लाइक्ड ट्वीट

    कोहली का ये ट्वीट बना सबसे ज्यादा लाइक किया जाने वाला ट्वीट

    अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में कोहली ने ट्वीट करके अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबर साझा की थी। उन्होंने 27 अगस्त को अनुष्का के साथ एक तस्वीर पोस्ट करके यह जानकारी दी थी। सोशल मीडिया में इस खुशखबरी को खूब पसंद किया गया।

    ट्विटर इंडिया के मुताबिक, यह इस साल का भारतीय खेल जगत में सबसे ज्यादा लाइक किए जाने वाला ट्वीट (मोस्ट लाइक्ड ट्वीट ऑफ 2020) बन गया।

    ट्वीट

    धोनी का यह ट्वीट हुआ सबसे ज्यादा रीट्वीट

    पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय खिलाड़ियों में शुमार रहे हैं। धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी को चिट्ठी लिखकर उनकी सराहना की थी।

    इसके बाद धोनी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया था। किसी भारतीय एथलीट द्वारा किया गया यह ट्वीट खेल जगत में सबसे ज्यादा रीट्वीट किया गया।

    धोनी और कोहली

    ट्विटर पर हावी रहे हैं धोनी और कोहली

    भारतीय क्रिकेटर्स को ट्विटर चार्ट पर हावी होते देखना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं, जहां वह सिर्फ पहला टेस्ट खेलेंगे। जब उन्होंने पितृत्व अवकाश लेने की बात कही थी, तब भी उनकी ट्विटर पर खूब चर्चा हुई थी।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखे थे। इस दौरान उनके खेल को लेकर कई ट्वीट किए गए।

    जानकारी

    भारत में इन 'ग्लोबल स्पोर्ट्स पर्सनालिटीज' की रही सबसे ज्यादा चर्चा

    भारत में जिन विदेशी खिलाड़ियों के नाम पर सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए, उनमें पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सबसे आगे रहे। इनके अलावा डेविड वॉर्नर और एबी डिविलियर्स की चर्चा भी भारत में खूब हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विराट कोहली

    साल में कितनी कमाई करते हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: लीग स्टेज के बाद ब्रैड हॉग ने चुनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन, कोहली-राहुल बाहर इंडियन प्रीमियर लीग
    बॉयो-सेक्योर वातावरण को लेकर कोहली ने जताई चिंता, जानिए क्या कुछ कहा क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर ने कोहली पर उठाये सवाल, कहा- मैं होता तो कप्तानी से हटा देता इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: तीसरे टी-20 में स्लो-ओवर रेट के कारण भारतीय टीम पर लगा जुर्माना भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए भारत का बड़ा हथियार हो सकते हैं नटराजन- विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज रद्द होने से नाखुश हैं पूर्व इंग्लिश कप्तान नासिर हुसैन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सहवाग ने मैक्सवेल पर फिर साधा निशाना, कहा- IPL में सिर्फ मजे करने आते हैं वीरेंद्र सहवाग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: चोटिल रविंद्र जडेजा टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दुल ठाकुर टीम में शामिल क्रिकेट समाचार
    क्या जडेजा का कन्कशन सब्स्टीट्यूट मिलना सही था? दिग्गजों ने दी प्रतिक्रिया क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: दूसरे टी-20 के लिए संभावित टीमों समेत जानिए सभी जरुरी बातें क्रिकेट समाचार
    क्या आप जानते हैं? शिखर धवन के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025