NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 14, 2020
    09:44 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 27,071 नए मामले सामने आए और 336 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 98,84,100 हो गई है। इनमें से 1,43,355 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,52,586 हो गई है।

    देश में दो दिन बाद 30,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 30,695 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 30,695 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 93,88,159 हो गई है। देश में रिकवरी 94.98 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,55,157 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 15.46 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,80,416 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,209 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,01,410 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,944 लोगों की मौत हुई है।

    8,75,531 मामलों और 7,057 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,98,888 मामलों और 11,895 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,717 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 70 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार घट रहे हैं।

    इसी तरह तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,218 लोगों को संक्रमित पाया गया। वहीं कर्नाटक में 1,195 और आंध्र प्रदेश में 506 नए मामले सामने आए।

    इन सभी राज्यों में भी स्थिति काबू में बनी हुई है।

    डाटा

    दिल्ली में मरने वालों की संख्या 10,000 पार

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 1,984 नए मामले सामने आए और 33 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,07,454 हो गई है, वहीं 10,014 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 2.74 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में अब तक 7.22 करोड़ संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.22 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16.12 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 2.99 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां बीते दिन 2.20 लाख नए मामले सामने आए।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 69.01 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.81 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    दिल्ली

    किसान प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के कई बॉर्डर बंद, वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल की सलाह हरियाणा
    कोरोना: नाइट कर्फ्यू पर विचार नहीं कर रही दिल्ली सरकार, हाई कोर्ट को दी जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, ट्रांसमिशन रेट 1 से नीचे भारत की खबरें
    घर से लेकर फार्महाउस तक विराट कोहली के पास हैं ये लक्जरी प्रॉपर्टी मुंबई

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: बनाई जा रही कोरोना की फर्जी रिपोर्ट, इलाज के नाम पर वसूल रहे लाखों कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 75,000 नए मामले, एक लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    देश के पांच सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में कम हो रहे कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले घटे, ट्रांसमिशन रेट भी पहली बार हुई 1 से कम भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच बंद हो सकती है दिल्ली-मुंबई उड़ान और ट्रेन सेवा मुंबई
    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? मुंबई
    देश में बीते दिन मिले 45,209 कोरोना संक्रमित, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े सक्रिय मामले दिल्ली
    वैक्सीन वितरण की योजना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी मुंबई

    आंध्र प्रदेश

    हरियाणा और पंजाब में ही कृषि विधेयकों का इतना जोरदार विरोध क्यों हो रहा है? मध्य प्रदेश
    भारत में 50 लाख कोरोना संक्रमित हुए ठीक; राज्यों और अन्य देशों में क्या है स्थिति? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 70,589 नए मामले, एक महीने में सबसे कम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 80,472 नए मामले, 86,000 से अधिक हुए ठीक दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025