कृषि कानून: खबरें
अरविंद केजरीवाल का दावा, केंद्र सरकार फिर से ला रही कृषि कानून
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर रद्द हो चुके 3 कृषि कानूनों को पीछे से लागू करने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने कंगना रनौत के बहाने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, पूछा- कौन बना रहा नीतियां?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के कृषि कानून को लेकर दिए गए बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है।
कंगना रनौत ने कृषि कानूनों पर दिए बयान पर मांगी माफी, बोलीं- भाजपा के साथ हूं
केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए 3 कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयान से पीछे हट गई हैं।
कंगना रनौत ने की कृषि कानूनों को वापस लाने की मांग, अपने बयान को बताया निजी
केंद्र सरकार द्वारा निरस्त किए गए 3 कृषि कानूनों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह तीनों कानूनों को वापस लाने की मांग कर रही हैं।
#NewsBytesExplainer: कैसे एक NRI कारोबारी की सलाह पर कृषि कानून लेकर आई थी केंद्र सरकार?
2020 में केंद्र सरकार 3 कृषि कानून लेकर आई थी। इनके खिलाफ किसान सड़कों पर उतर आए थे, महीनों तक उनका विरोध-प्रदर्शन चला और अंतत: सरकार को तीनों कानून वापस लेने पड़े।
कृषि कानून: अडाणी समूह के कहने पर सरकार ने दी थी कंपनियों द्वारा जमाखोरी की मंजूरी- रिपोर्ट
रद्द हो चुके कृषि कानूनों को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अडाणी समूह ने खाद्य वस्तुओं की जमाखोरी पर से प्रतिबंध हटाने की पैरवी की थी।
कृषि आंदोलन को हुए 2 साल, मांगे पूरी न होने के विरोध में मार्च करेंगे किसान
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को दो साल होने के मौके पर आज किसान देशभर में राजभवनों तक मार्च करेंगे।
सत्यपाल मलिक ने प्रधानमंत्री मोदी को 'घमंडी' बताया, कहा- कृषि कानूनों पर हुआ था झगड़ा
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी को 'घमंडी' करार दिया है।
अपने बयान से पलटे कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, बोले- कृषि कानूनों को वापस नहीं लाएगी सरकार
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एक दिन के अंदर ही कृषि कानूनों को दोबारा लाने का संकेत देने वाले अपने बयान पर पलट गए हैं।
पंजाब चुनाव में उतरने के लिए 22 किसान संगठनों ने बनाया 'संयुक्त समाज मोर्चा'
कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक चले किसानों के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) में शामिल पंजाब के 22 किसान संगठनों ने वहां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है।
कृषि कानूनों पर कृषि मंत्री बोले- हम एक कदम पीछे हटे हैं, फिर आगे बढ़ेंगे
किसानों के एक साल से अधिक समय तक चले आंदोनल के बाद पिछले महीने वापस लिए गए तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव: किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने किया अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान
अपनी एकता के दम पर सरकार को झुकने पर मजबूर करने वाले किसान नेता अब राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं।
एक साल लंबे आंदोलन के बाद घर लौटने लगे किसान
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल नवंबर में ट्रैक्टरों के बड़े-बड़े काफिलों के साथ दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे किसानों ने शनिवार को अपने वादे के अनुसार अपने-अपने गृह राज्यों की तरफ लौटना शुरू कर दिया है।
किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा पर खर्च किए 7.38 करोड़ रुपये- सरकार
कृषि कानूनों की वापसी सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों ने सरकार के भी करोड़ों रुपये खर्च करा दिए।
सरकार ने मानी किसानों की सभी मांगें, SKM ने किया आंदोलन खत्म करने का ऐलान
तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी के बाद अन्य मांगों लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने सरकार द्वारा सभी मांगें मानने के बाद गुरुवार को आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया है।
सरकार ने किसानों को दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन, खत्म हो सकता है आंदोलन- रिपोर्ट
तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान अब जल्द ही आंदोलन की समापन की घोषणा कर सकते हैं।
अमित शाह ने फोन कर दिया वार्ता का न्यौता, किसानों ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार रात को फोन कर वार्ता का न्यौता दिया है।
तीनों कृषि कानून रद्द हुए, राष्ट्रपति ने विधेयक को दी औपचारिक मंजूरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को तीन कृषि कानून वापस लेने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब तीनों कृषि कानून समाप्त हो गए हैं।
सरकार ने कहा- आंदोलन में मरने वाले किसानों का रिकॉर्ड नहीं, मुआवजे का सवाल नहीं उठता
कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
बिना चर्चा संसद से पारित हुआ कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक, विपक्ष का हंगामा
कृषि कानूनों को रद्द करने वाला विधेयक आज बिना चर्चा के ही संसद से पारित हो गया। पहले इसे मात्र कुछ मिनटों के अंदर लोकसभा से पारित किया गया और फिर राज्यसभा में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई।
विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक लोकसभा से पारित
कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला विधेयक लोकसभा से पारित हो गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष की नारेबाजी के बीच इसे लोकसभा में पेश किया और बिना किसी चर्चा के ही इसे पारित कर दिया गया।
सोमवार को संसद तक 'ट्रैक्टर मार्च' नहीं करेंगे किसान, बैठक में लिया फैसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान करने के बाद भी दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने 29 नवंबर को अपने ट्रैक्टरों के जरिए प्रस्तावित 'संसद मार्च' को वापस ले लिया है।
कृषि मंत्री की किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील, पराली जलाने को अपराध मुक्त किया
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आंदोलनकारी किसानों से घर लौटने की अपील की है।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को हुआ एक साल, जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया है। किसान इस मौके पर दिल्ली की सीमाओं और देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न प्रदर्शनों का आयोजन कर रहे हैं।
कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने आज कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक में इसे हरी झंडी दिखाई गई।
किसान आंदोलन: 29 नवंबर को 60 ट्रैक्टर और 1,000 किसान पहुंचेंगे संसद- राकेश टिकैत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करने के बाद भी किसानों ने अभी आंदोलन को खत्म करने की घोषणा नहीं की है।
तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए एक विधेयक लाएगी सरकार, MSP पर भी विचार
केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए अलग-अलग तीन विधेयकों की बजाय केवल एक विधेयक लेकर आएगी।
शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, प्रधानमंत्री मोदी ले सकते हैं हिस्सा
अगले सोमवार से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। जानकारी सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
किसान बोले- कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन, MSP पर गारंटी मांगी
पिछले करीब एक साल से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा है कि औपचारिक रूप से कृषि कानून वापस होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
राजस्थान के राज्यपाल ने कहा- जरूरत पड़ी तो फिर कृषि कानून ला सकती है सरकार
अभी केंद्र सरकार ने विवादित कृषि कानून वापस लिए भी नहीं हैं और राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इन्हें लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है।
बुधवार को कृषि कानून वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है केंद्रीय मंत्रिमंडल
केंद्रीय मंत्रिमंडल बुधवार को तीनों कृषि कानून वापस लेने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे सकता है।
शीतकालीन सत्र में संसद तक प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च को नहीं लिया गया है वापस- किसान नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विवादित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है, लेकिन किसान नेताओं ने अभी भी अपने आंदोलन को खत्म करने का ऐलान नहीं किया है।
कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर बोले SAD प्रमुख- भाजपा के साथ नहीं करेंगे गठबंधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यानी गुरु नानक देव की 552वीं जयंती पर देश के नाम संबोधन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया।
कृषि कानूनों की वापसी पर बोले सुप्रीम कोर्ट पैनल सदस्य- सिर्फ चुनाव जीतना चाहते हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को देश के नाम संबोधन में किए गए कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कृषि पैनल के सदस्य अनिल घनवट ने बड़ा बयान दिया है।
कृषि कानूनों के बनने से वापसी के ऐलान तक, कौनसे रहे किसान आंदोलन के अहम पड़ाव?
कृषि सुधारों के नाम पर केंद्र की ओर से पिछले साल लागू किए गए तीन कृषि काननों को सरकार ने शुक्रवार को वापस ले लिया।
केंद्र सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस क्यों लिया है?
कृषि सुधारों के नाम पर केंद्र की ओर से पिछले साल लागू किए गए तीन कृषि काननों को सरकार ने शुक्रवार को वापस ले लिया।
सरकार के ऐलान के बाद कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया क्या होगी?
किसानों की मांगों के आगे झुकते हुए केंद्र सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है।
कृषि कानून: किसान संगठनों ने बुलाई बैठक, तत्काल आंदोलन समाप्त न करने के दिए संकेत
शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किसानों से वापस खेतों और घरों में लौटने की अपील करते हुए नई शुरुआत करने की बात कही।
सरकार ने वापस लिए तीनों नए कृषि कानून, प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा
केंद्र सरकार ने तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार सुबह देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस महीने के अंत में शुरू होने वाले संसद सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
किसान संकट का समाधान करने की जरूरत, नहीं तो लोग गांवों में नहीं घुसने देंगे- अमरिंदर
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो पंजाब के ग्रामीण अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों को प्रचार नहीं करने देंगे।
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत का सरकार को 26 नवंबर तक का अल्टीमेटम, नहीं तो...
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र सरकार 26 नवंबर तक विवादित कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती तो दिल्ली के बॉर्डर पर पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
गाजीपुर बॉर्डर से बेरिकेडिंग हटाने पर राकेश टिकैत बोले- अब फसल बेचने संसद जाएंगे
कृषि कानूनों के विरोध के कारण पिछले 11 महीने से बंद गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने बेरिकेडिंग हटाना शुरू कर दिया है।
किसानों का 'रेल रोको' अभियान: 293 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, 43 को किया रद्द
तीन कृषि कानूनों और लखीपमुर खीरी हिंसा के विरोध में किसानों ने सोमवार को 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों में ट्रेनों को रोका।
अगर किसानों की मांगें नहीं मानी तो सत्ता में वापस नहीं आएगी भाजपा- सत्यपाल मलिक
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार से आंदोलनकारी किसानों की मांगें मानने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसानों की मांगे नहीं मानी गईं तो ये सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटेगी।
किसानों ने 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर में कई जगह रोकी ट्रेनें, RAF तैनात
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों में ट्रेनों को रोका।
सोमवार को 'रेल रोको आंदोलन' करेंगे प्रदर्शनकारी किसान, चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान कल सोमवार को रेल रोको अभियान चलाएंगे। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने और लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट का किसानों से सवाल, कृषि कानूनों पर रोक के बाद भी प्रदर्शन क्यों?
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने किसान आंदोलन पर सख्त रुख अपनाया है।
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान
पंजाब और हरियाणा में धान खरीद को आगे बढ़ाए जाने के बाद शुरू हुए किसानों के भारी विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है।
हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव करने पहुंचे किसान, वाटर कैनन से खदेड़ा
हरियाणा में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते किसानों और पुलिस में भी आए दिन झड़पें देखने को मिल रही है।
सुप्रीम कोर्ट की किसान आंदोलन पर तल्ख टिप्पणी, कहा- पूरे शहर का दम घोंट दिया है
सुप्रीम कोर्ट ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे एक किसान संगठन की याचिका पर सुनवाई करते हुए बेहद तल्ख टिप्पणी की।
हरियाणा में फिर हुई किसानों और पुलिस की भिड़ंत, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़पों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हरियाणा के झज्जर में इस तरह की घटना सामने आई है।
किसानों का भारत बंद: कई राज्यों में दिखा असर, राकेश टिकैत ने किया सफलता का दावा
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा सोमवार को 10 घंटे के लिए बुलाए गए 'भारत बंद' का मिला-जुला असर देखने को मिला।
किसानों का भारत बंद आज, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में नजर आया असर
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। यह सुबह 6 बजे से शुरू हो गया और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
सोमवार को भारत बंद, किसानों के साथ आईं कई राज्य सरकारें और पार्टियां
नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। 27 सितंबर को इन तीनों कृषि कानूनों को राष्ट्रपति की मंजूरी मिले हुए एक साल पूरा हो जाएगा।
किसान संगठन बोले- शांतिपूर्ण होगा 27 सितंबर का भारत बंद, दिशानिर्देश जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है।
दिल्ली: अकाली दल के सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर सहित 15 अकाली नेता गिरफ्तार
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों को एक वर्ष पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने किसानों के समर्थन में दिल्ली में जमकर विरोध किया।
किसानों ने महापंचायत में दिखाई ताकत, कहा, कानून वापस होने तक जारी रहेगा आंदोलन
पिछले साल लाए गए तीन कृषि कानूनों को विरोध कर रहे किसानों ने आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में महापंचायत कर अपना दम दिखाया। महापंचायत में अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए।
किसान आंदोलन: सड़क जाम करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, कहा- समाधान निकाले सरकार
कृषि कानूनों के विरोध में पिछले नौ महीने से चल रहे किसान आंदोलन में दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर किसानों के धरने के कारण बंद सड़क को लेकर दायर की गई एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की।
स्वतंत्रता दिवस: आंदोलनकारी किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर फहराया तिरंगा, पूर्व सैनिक भी हुए शामिल
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। किसानों ने इस मौके पर सिंघु बॉर्डर पर तिरंगा फहराया और इसे सलामी दी।
कृषि कानून बनाने से पहले ली गई थी हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की राय- केंद्र
केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में बताया कि पिछले साल कृषि कानून पारित किए जाने से पहले हरियाणा, पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों की राय ली गई थी।
उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुए कृषि कानूनों को वापस ले सकती है सरकार- भाजपा नेता
केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर किसान पिछले आठ महीने से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
'किसान संसद' पहुंचे राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता, कृषि कानूनों का किया विरोध
तीन कृषि कानूनों के विरोध में 'किसान संसद' चला रहे प्रदर्शनकारियों को विपक्षी नेताओं का साथ मिल गया है।
14 विपक्षी पार्टियों ने जारी किया संंयुक्त बयान, पेगासस और कृषि कानूनों पर चर्चा की मांग
14 विपक्षी पार्टियों ने संयुक्त बयान बयान जारी करते हुए संसद के दोनों सदनों में पेगासस जासूसी कांड पर चर्चा की मांग की है। सरकार को अहंकारी और हठी बताते हुए विपक्ष ने कहा है कि सरकार ने विपक्ष को बदनाम करने के लिए सरकार ने भ्रामक अभियान चलाया हुआ है।
उत्तर प्रदेश में आंदोलन तेज करेंगे किसान, सरकार को चुनौती- लखनऊ को दिल्ली बना देंगे
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने उत्तर प्रदेश में अपने आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है।
कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल, बोले- किसानों का संदेश लाया हूं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज कृषि कानूनों के विरोध में और किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे। राहुल के साथ ट्रैक्टर पर कांग्रेस के अन्य नेता भी बैठे हुए थे और इस पर कृषि कानूनों को वापस लेने के बैनर लगे हुए थे।
किसान आंदोलन: केंद्र के पास आंकड़े नहीं, पंजाब ने कही 220 किसानों की मौत की बात
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्र के पास कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों का आंकड़ा नहीं है, लेकिन पंजाब सरकार ने 220 किसानों और मजदूरों की मौत होने की पुष्टि की है।
दिल्ली के केंद्र में पहुंचा कृषि कानूनों का विरोध, आज से जंतर-मंतर पर 'किसान संसद'
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनं के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज से दिल्ली के केंद्र में प्रदर्शन करेंगे। किसानों को ये प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर दिया गया है और रोजाना 200 किसान यहां जाकर 'किसान संसद' का आयोजन करेंगे।