शी जिनपिंग: खबरें
शी जिनपिंग 7 साल बाद जाएंगे उत्तर कोरिया, कितना अहम है दौरा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अगले हफ्ते उत्तर कोरिया का दौरा करने वाले हैं। वे 8 से 9 जून तक उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन के निमंत्रण पर दौरा करेंगे।
चीन में कोयला खदान में धमाका, 82 लोगों की मौत की खबर
चीन से बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां के चांग्जी शहर में लियुशेन्यु कोयला खदान में धमाका होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 9 मजदूर अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंचे, शी जिनपिंग से की मुलाकात
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन दौरे पर हैं। उन्होंने चीन की राजधानी बीजिंग में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की। इस साल पुतिन की ये पहली विदेश यात्रा है।
नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.17 पर पहुंचा
भारतीय रुपया आज (18 मई) डॉलर के मुकाबले 21 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।
ट्रंप के बाद पुतिन भी जाएंगे चीन, जिनपिंग से करेंगे मुलाकात; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन का अहम दौरा किया था। उनके अमेरिका लौटते ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी चीन जाने की योजना बना रहे हैं। वे 19 और 20 मई को चीन जाएंगे।
ईरान पर बड़े पैमाने का हमला करने की योजना बना रहे ट्रंप- रिपोर्ट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर नया और जोरदार हमला करने की योजना बना रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगी कूटनीतिक प्रयास बाधित रहने की स्थिति में ईरान पर हवाई हमले फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं।
शी जिनपिंग ने ट्रंप को चीन के गुप्त परिसर झोंगनानहाई की सैर कराई, जानिए इसकी खासियत
चीन के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को उस जगह की सैर कराई, जहां वे आमतौर पर सभी राष्ट्राध्यक्षों को नहीं ले जाते।
डोनाल्ड ट्रंप के बाद पुतिन करेंगे चीन का दौरा, एक दिवसीय यात्रा का क्या है मकसद?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना 2 दिवसीय दौरा पूरा कर शुक्रवार को चीन से अमेरिका रवाना हो जाएंगे। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिवसीय बीजिंग दौरे पर पहुंचेंगे।
क्या शी जिनपिंग ने ट्रंप से अमेरिका को गिरता हुआ राष्ट्र कहा? ट्रंप ने किया खुलासा
चीन की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके समकक्ष शी जिनपिंग की कई मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत हुई।
डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा: जिनपिंग से मुलाकात में किन मुद्दों पर बनी सहमति और कहां विवाद?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर हैं। आज उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ बैठक की। दोनों नेताओं के बीच तय समय से करीब 1 घंटे ज्यादा देर तक चली बैठक में ताइवान, ईरान से लेकर व्यापार तक के मुद्दे पर चर्चा हुई।
चीन के लिए ट्रंप ने तोड़ी प्रतिज्ञा? शी के सम्मान में पिया शराब का एक घूंट
अपने जीवन में कभी शराब का गिलास न उठाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की राजधानी बीजिंग में अपनी कड़ी प्रतिज्ञा तोड़ दी।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने ईरान के पास परमाणु हथियार का विरोध किया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई उनकी द्विपक्षीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।
जिनपिंग की ट्रंप को चेतावनी- ताइवान मुद्दे को ठीक से न संभाला गया तो होगा टकराव
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर हैं। आज उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान जिनपिंग ने ताइवान को लेकर ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस मुद्दे को ठीक से नहीं संभाला गया तो दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात; अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- हमारा भविष्य एक साथ शानदार होगा
चीन के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने समकक्ष शी जिनपिंग से बीजिंग में मुलाकात की। यहां द्विपक्षीय बातचीत शुरू होने से पहले दोनों ने अपने प्रारंभिक भाषण दिए।
डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे चीन, ईरान युद्ध और टैरिफ समेत कई मुद्दों पर होगी बात
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार शाम को चीन के दौरे पर पहुंच गए। यहां वे 13 मई से 15 मई तक आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंचे, एलन मस्क-टीम कुक भी साथ; किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बहुप्रतीक्षित दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान चर्चा का केंद्र दोनों देशों के बीच व्यापार होगा।
डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन के दौरे पर रहेंगे, ईरान युद्ध एजेंडे में
ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हफ्ते चीन के दौरे पर जाएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
चीन में लियुयांग शहर के पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; 26 की मौत, 61 घायल
चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के लियुयांग शहर में स्थित हुआशेंग आतिशबाजी संयंत्र में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए हैं।
भारतीय सिनेमा से इकलौते रणबीर कपूर, टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में चमके
रणबीर कपूर ने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है। उन्हें प्रतिष्ठित 'टाइम' मैगजीन की साल 2026 की 'दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों' की सूची में शामिल किया गया है।
शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में शांति के लिए 4-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को बीजिंग में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे की पुष्टि की, कहा- अप्रैल में शी जिनपिंग से मुलाकात करूंगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह इस साल अप्रैल में बीजिंग की यात्रा करेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे।
अमेरिका ने पाकिस्तान को कश्मीर पर दिया अहम संदेश, PoK को बताया जम्मू-कश्मीर का हिस्सा
अमेरिका ने भारत के साथ हुए व्यापार समझौते के बाद कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को अहम संदेश दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, कहा- अमेरिका और भारत के बीच ऐतिहासिक बंधन
भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दुनिया के तमाम देशों के बड़े नेताओं ने भी देश को बधाई दी हैं।
गणतंत्र दिवस संदेश में शी जिनपिंग ने की भारत-चीन संबंधों की सराहना, जानिए क्या कहा
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को एक संदेश जारी कर दोनों देशों के बीच संबंधों की जमकर प्रशंसा की।
चीन और दक्षिण कोरिया के बीच लंबे तनाव के बाद सुधरने लगे संबंध, इतने का समझौता
चीन और दक्षिण कोरिया ने सालों से निष्क्रिय रहे संबंधों को सुधारने की कोशिश की है, जो क्षेत्रीय हालातों को देखते हुए जरूरी माना जा रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप अगले साल अप्रैल में चीन जाएंगे, शी जिनपिंग का न्यौता स्वीकारा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत के बाद बीजिंग यात्रा पर सहमति जताई है। वे अगले साल अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।
चीनी नौसेना में शामिल हुआ सबसे आधुनिक विमानवाहक पोत 'फुजियान', जानें खासियत
चीन ने अपने सबसे उन्नत विमानवाहक पोत CNS फुजियान को आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल कर लिया है। इससे अमेरिका से प्रतिस्पर्धा के बीच चीन की समुद्री ताकत में बेतहाशा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ये चीन का तीसरा और अब तक का सबसे शक्तिशाली विमानवाहक पोत है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- जब तक मैं राष्ट्रपति हूं चीन ताइवान पर हमला नहीं करेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें आश्वासन मिला है कि जब तक वह राष्ट्रपति हैं, तब तक चीन ताइवान पर कोई सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा।
#NewsBytesExplainer: क्या होते हैं दुर्लभ खनिज, इनके लिए पूरी दुनिया चीन पर ही क्यों निर्भर है?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज दक्षिण कोरिया में बैठक हुई। इसमें दोनों देशों में कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन सबसे बड़ी खबर दुर्लभ खनिजों को लेकर थी।
टैरिफ, दुर्लभ खनिज और व्यापार समझौता; डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग के बीच बैठक की बड़ी बातें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दक्षिण कोरिया में बेहद अहम बैठक हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात में टैरिफ, दुर्लभ खनिज के निर्यात, व्यापार समझौता और दोनों देशों के बीच आम संबंधों को लेकर कई मुद्दों पर सहमति बनी।
सफल रही ट्रंप-जिनपिंग वार्ता; अमेरिका ने टैरिफ घटाया, बदले में अमेरिका से सोयाबीन खरीदेगा चीन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बहुप्रतीक्षीत बातचीत सफल रही है। दोनों नेताओं के बीच दक्षिण कोरिया में करीब डेढ़ घंटे तक हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी है।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की 6 साल बाद मुलाकात, खत्म होंगे मतभेद?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग 6 साल बाद पहली बार गुरुवार को दक्षिण कोरिया में मिले।
डोनाल्ड ट्रंप करेंगे जिनपिंग से मुलाकात, जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया जाएंगे; कितना अहम एशिया दौरा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान वे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, जिस पर पूरी दुनिया की नजरें रहेंगी। वे मलेशिया में आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, फिर जापान में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और दक्षिण कोरिया भी जाएंगे।
अमेरिका चीन पर लगाएगा 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ, 1 नवंबर से होगा लागू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ नए व्यापार प्रतिबंधों की घोषणा की है। इसके तहत अमेरिका 1 नवंबर से सभी चीनी आयातों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। साथ ही अमेरिका में निर्मित महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर सख्त निर्यात नियंत्रण भी लगाए जाएंगे।
अमेरिका में टल सकता है टिक-टॉक पर प्रतिबंध का खतरा, सुरक्षा की चिंता हुई दूर
चीनी बाइटडांस के शॉर्ट-वीडियो शेयरिंग ऐप टिक-टॉक के एल्गोरिदम की चिंता को दूर करते हुए अमेरिकी सरकार ने एक नया समझौता किया है।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने 3 महीने बाद फोन पर की बातचीत, क्या चर्चा हुई?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने फोन पर बात की है। जून के बाद ये पहली बार है, जब दोनों नेताओं ने चर्चा की है।
चीन ने सैन्य परेड में परमाणु मिसाइल और आधुनिक ड्रोन समेत किन हथियारों का प्रदर्शन किया?
चीन की राजधानी बीजिंग में आज 'विक्ट्री डे परेड' हुई। इसमें चीन ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है।
चीन की 'विक्ट्री डे परेड': पुतिन-किम के साथ नजर आए जिनपिंग, कहा- किसी से नहीं डरते
चीन की राजधानी बीजिंग में आज 'विक्ट्री डे परेड' हो रही है। इसमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया है।
पुतिन-शी और किम की मुलाकात पर ट्रंप भड़के, बोले- हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचने के लिए शुभकामनाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन में शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की मुलाकात से नाराज दिख रहे हैं।
चीन में प्रधानमंत्री मोदी की सवारी बनी होंगकी लिमोजीन कार, क्या है इसकी खासियत?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन पहुंचे हैं।
कैसे सुधरेंगे भारत और चीन के संबंध? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिए 4 सुझाव
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन चल रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की द्विपक्षीय वार्ता भी हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शी जिनपिंग को BRICS सम्मेलन का न्योता दिया, आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने चीन गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बातचीत हुई।
#NewsBytesExplainer: SCO सम्मेलन में क्या अमेरिकी टैरिफ का तोड़ निकाल पाएंगे रूस, चीन और भारत?
चीन के तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन हो रहा है। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिले, क्या हुई चर्चा?
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल होने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक मुलाकात हुई।
बीजिंग या शंघाई की जगह चीन के तियानजिन में क्यों हो रहा है SCO शिखर सम्मेलन?
चीन के तियानजिन में 31 अगस्त से शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता इसमें शामिल होने के लिए तियानजिन पहुंच चुके हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे, राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात
2 दिवसीय जापान दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंच गए हैं। ये बीते 7 साल में उनकी पहली चीन यात्रा है।
भारत-चीन संबंध सुधारने के लिए शी जिनपिंग ने लिखा था गुप्त पत्र, रिपोर्ट में बड़ा दावा
बीते कुछ महीनों में भारत और चीन के संबंधों में काफी सुधार आया है। अब इसकी वजह सामने आई है।
शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, 31 अगस्त को होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सप्ताह के आखिर में जापान और चीन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं। 31 अगस्त को दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है।
भारत-चीन के बीच क्यों बढ़ रही है नजदीकी और क्या इससे अमेरिका को नुकसान होगा?
हाल ही में चीनी विदेश मंत्री ने भारत का दौरा किया था और अब भारतीय प्रधानमंत्री चीन जाने की योजना बना रहे हैं।
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अचानक क्यों किया तिब्बत का दौरा?
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए तिब्बत की यात्रा की है।
#NewsBytesExplainer: भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, प्रधानमंत्री मोदी का दौरा; करीब आ रहे हैं दोनों देश?
साल 2020 में गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध बेहद खराब हो गए थे। हालांकि, अब दोनों देश धीरे-धीरे रिश्तों को सुधारने के प्रयास कर रहे हैं।
ब्राजीली राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की बात
अमेरिका से टैरिफ विवाद के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा का BRICS देशों के प्रमुख नेताओं से बात करने का क्रम जारी है।
चीन में लगातार हो रही बारिश से गांसू प्रांत में बाढ़; 10 की मौत, 33 लापता
चीन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार से हो रही बारिश के कारण उत्तर-पश्चिमी गांसू प्रांत में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 33 लोग लापता हैं।
क्या डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ हमले से रूस-भारत-चीन त्रिपक्षीय प्रारूप को मजबूती मिलेगी?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर किए जा रहे टैरिफ हमलों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल के अंत में भारत का दौरा करने का निर्णय किया है।