NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान
    अगली खबर
    किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान
    हरियाणा और पंजाब में 3 अक्टूबर से होगी धान की खरीद।

    किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 02, 2021
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब और हरियाणा में धान खरीद को आगे बढ़ाए जाने के बाद शुरू हुए किसानों के भारी विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है।

    सरकार ने दोनों राज्यों में रविवार यानी 3 अक्टूबर से ही धान की खरीद करने के आदेश दिए हैं। सरकार के इस कदम को किसानों की बड़ी जीत माना जा रहा है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया है।

    प्रकरण

    सरकार ने किया था 11 अक्टूबर से धान की खरीद करने का ऐलान

    केंद्र सरकार ने धान की खरीद को 10 दिनों के लिए टालते हुए आगामी 11 अक्टूबर से इसकी खरीद करने का निर्णय किया था।

    सरकार का कहना था कि बारिश के कारण धान में नमी आने की संभावना है। ऐसे में उसे सुखाने के लिए खरीद की तारीख आगे बढ़ाया गया है।

    इसको लेकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने पंजाब और हरियाणा में जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय किया था।

    घेराव

    किसानों ने बनाई थी मुख्यमंत्री और भाजपा विधायकों के घेराव की योजना

    धान की खरीद में देरी से गुस्साए किसानों ने शनिवार को मुख्यमंत्री खट्टर और भाजपा विधायकों का घेराव करने की योजना बनाई थी। इसके तहत किसानों ने अंबाला, जींद, भिवानी, करनाल और पानीपत सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था।

    इसको लेकर विधायकों और मुख्यमंत्री के आवास के बाहर भारी सुरक्षा बंदोबश्त किए गए थे। विरोध प्रदर्शन के कारण कई जिलों में किसानों और पुलिस के बीच झड़पें भी देखने को मिली थी।

    झड़प

    पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर किसानों पर चलाई वाटर कैनन

    किसानों ने मुख्यमंत्री खट्टर के आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। हजारों की संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए और हाथों में झंडे लेकर मुख्यमंत्री के आवास के बाहर जमा हो गए।

    इस दौरान कई किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बेरीकेडिंग को तोड़ दिया और आवास की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान भारी पुलिस बल ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

    चर्चा

    मुख्यमंत्री खट्टर के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री चौबे ने बदला निर्णय

    किसानों के विरोध को देखते हुए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री अश्विनी चौबे दोपहर में मुख्यमंत्री खट्टर से मुलाकात करते हुए मामले पर लंबी चर्चा की थी।

    इसमें दोनों ने तय किया कि कृषि कानूनों पर नाराज किसानों को धान की खरीद के मामले में और नाराज करना सही नहीं रहेगा।

    ऐसे में पंजाब और हरियाणा में रविवार से ही धान की खरीद करने का निर्णय किया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री चौबे ने इसकी घोषणा कर दी।

    अपील

    मुख्यमंत्री खट्टर ने किसानों से की प्रदर्शन खत्म करने की अपील

    केंद्रीय मंत्री चौबे की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने भी किसानों ने प्रदर्शन खत्म करने की अपील की है।

    उन्होंने कहा, "मॉनसून में देरी की वजह से केंद्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीद को 1 अक्टूबर से टालकर 11 अक्टूबर कर दिया था। इसको जल्दी शुरू करने की मांग की गई थी। अब खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी।"

    उन्होंने कहा, "किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और उन्हें अपना प्रदर्शन खत्म करना चाहिए।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    पंजाब
    मनोहर लाल खट्टर
    केंद्र सरकार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका से बहरीन तक भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, ओवैसी बोले- आतंकवाद पाकिस्तान से शुरू अमेरिका
    एक्स में आ रही समस्याओं पर ध्यान देंगे एलन मस्क, जानिए क्या कहा  सोशल मीडिया
    बॉक्स ऑफिस: 'भूल चूक माफ' ने लगाई छलांग, 'केसरी वीर' की 2 दिन में हालत खराब राजकुमार राव
    कई राज्यों में बारिश-अंधड़ से बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली में सड़कें बनी नदियां  मानसून

    हरियाणा

    हरियाणा सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्लैक फंगस को अधिसूचित बीमारी घोषित किया अनिल विज
    हरियाणा में आगे बढ़ा लॉकडाउन, 24 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां अनिल विज
    कोरोना: लगभग 200 जिलों में कम हुए दैनिक मामले, पॉजीटिविटी रेट में भी गिरावट महाराष्ट्र
    गुरूग्राम: 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित को ठीक करने वाला एंटीबॉडी कॉकटेल क्या है? डोनाल्ड ट्रंप

    पंजाब

    पंजाब में सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने दी अनुमति पंजाब सरकार
    प्रशांत किशोर ने अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दिया अमरिंदर सिंह
    पंजाब में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं किसान? कांग्रेस समाचार
    कृषि कानून बनाने से पहले ली गई थी हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों की राय- केंद्र किसान आंदोलन

    मनोहर लाल खट्टर

    कोरोना वायरस: क्या हरियाणा में भी हर हफ्ते लगेगा लॉकडाउन? मुख्यमंत्री खट्टर ने दिया जवाब हरियाणा
    कोरोना वायरस: सिर्फ फरीदाबाद और गुरूग्राम में हैं हरियाणा के आधे से ज्यादा मामले हरियाणा
    क्या है हरियाणा में लॉन्च किया गया परिवार पहचान पत्र? कर्नाटक
    हरियाणा: कल से शनिवार-रविवार को होगा पूर्ण लॉकडाउन, सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकाने खुलेंगी हरियाणा

    केंद्र सरकार

    'पिंजरे में बंद तोता' CBI को आजाद करो- मद्रास हाई कोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    एक बार फिर बढ़े LPG सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत मुंबई
    अब महिलाएं भी दे सकेंगी NDA की परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अंतरिम आदेश भारत की खबरें
    दिल्ली सरकार के DTC बस खरीद सौदे की जांच करेगी CBI, केंद्र सरकार ने दिया आदेश दिल्ली सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025