LOADING...
मेटा ने AI शॉपिंग असिस्टेंट का शुरू किया परीक्षण, जानिए क्या मिलेगी सुविधा
मेटा ने AI शॉपिंग असिस्टेंट की टेस्टिंग शुरू की है

मेटा ने AI शॉपिंग असिस्टेंट का शुरू किया परीक्षण, जानिए क्या मिलेगी सुविधा

Mar 03, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

मेटा अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट में नई शॉपिंग और रिसर्च क्षमताओं का परीक्षण कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ऐसे फीचर्स विकसित कर रही है, जो यूजर्स को उत्पादों पर रिसर्च करने और सीधे अपने मेटा AI पर शॉपिंग के सुझाव प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेंगे। यह कदम कंपनी के उन व्यापक प्रयासों का विस्तार है, जिसके तहत वह OpenAI के ChatGPT और गूगल के जेमिनी जैसे अन्य AI प्लेटफॉर्म्स से प्रतिस्पर्धा करना चाहता है।

तरीका 

ऐसे काम करेगा यह फीचर 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्पाद सुझाव मांगे जाने पर नया मेटा AI शॉपिंग टूल उत्पादों की तस्वीरों और उनकी कीमतों का एक कैरोसेल प्रदर्शित करता है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ब्रांड की जानकारी के लिंक भी प्रदान करता है। AI अपने सुझाव का संक्षिप्त विवरण देता है। अगर, उसके पास लिंग और स्थान जैसे यूजर डाटा तक पहुंच है तो वह उसी के अनुसार प्रतिक्रियाओं को पर्सनलाइज कर सकता है।

विकल्प 

खरीदारी के लिए मिलेंगे कई विकल्प 

मेटा का यह नया फीचर ऑनलाइन शॉपिंग को और अधिक व्यक्तिगत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूजर मेटा AI इंटरफेस के माध्यम से सीधे अपनी खरीदारी पूरी नहीं कर सकते हैं। इसके बजाय, उन्हें अन्य प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। इस तरह, यह यूजर्स को खरीदारी का निर्णय लेने से पहले विभिन्न विकल्पों को देखने का मौका देता है।

Advertisement