क्या भारतीय बंदरगाह से ईरान पर मिसाइल दाग रही अमेरिकी सेना? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
क्या है खबर?
ईरान पर अमेरिका और इजरायल के घातक हमलों को लेकर कई तरह की फर्जी खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें भारत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। अमेरिका के पुराने टेलीविजन नेटवर्क 'वन अमेरिका न्यूज (OAN)' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी नौसेना भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल कर ईरान पर हमले कर रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन खबरों का खंडन किया है।
दावा
क्या है दावा
OAN में एक साक्षात्कार के दौरान पूर्व रक्षा सलाहकार डग मैकग्रेगर ने दावा किया कि अमेरिका भारतीय बंदरगारों से ईरान पर हमला कर रहे हैं। इस साक्षात्कार को काफी साझा किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने ऐसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर लिखा, 'फेक न्यूज़ अलर्ट! OAN पर यह दावा है कि अमेरिकी नौसेना भारतीय बंदरगाह का इस्तेमाल कर रही है, जो कि फर्जी और गलत है। हम आपको ऐसे बेबुनियाद और मनगढ़ंत कमेंट्स से सावधान करते हैं।'
ट्विटर पोस्ट
विदेश मंत्रालय का फैक्टचेक
Fake News Alert!
— MEA FactCheck (@MEAFactCheck) March 4, 2026
Claims being made on OAN, a US based channel that Indian ports are being used by the US Navy are fake and false. We caution you against such baseless and fabricated comments. pic.twitter.com/xiFWnkoXBk
युद्ध
छठे दिन में प्रवेश कर गया युद्ध
ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का युद्ध छठे दिन में प्रवेश कर गया है। अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला शुरू किया था, जिसमें उनके सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई। पेंटागन ने एक बयान में कहा है कि संघर्ष के पहले चार दिनों में अमेरिकी और सहयोगी बलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि, ईरान ने अपने जवाबी हमलों में कमी नहीं की है।