LOADING...
OpenAI ने पेश किया नया GPT-5.3 इंस्टेंट अपडेट, क्या है इसकी खासियत?
OpenAI ने पेश किया नया GPT-5.3 इंस्टेंट अपडेट

OpenAI ने पेश किया नया GPT-5.3 इंस्टेंट अपडेट, क्या है इसकी खासियत?

Mar 04, 2026
07:07 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपने चैटबॉट सिस्टम के लिए GPT-5.3 इंस्टेंट नाम का नया अपडेट पेश किया है। यह वही मॉडल है जो ChatGPT में रोजमर्रा की बातचीत को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी के अनुसार इस अपडेट का मकसद यूजर्स को ज्यादा साफ, छोटा और काम का जवाब देना है। इसके साथ ही, इसमें बातचीत का तरीका पहले से ज्यादा सहज और समझने में आसान बनाने की कोशिश की गई है।

जवाब

अब जवाब देने का तरीका होगा बेहतर

कंपनी के अनुसार, नए मॉडल में एक बड़ा बदलाव यह है कि अब AI सवालों को समझकर ज्यादा सही तरीके से जवाब देने की कोशिश करेगा। पहले कुछ मामलों में मॉडल ऐसे सवालों को भी मना कर देता था जिनका जवाब सुरक्षित तरीके से दिया जा सकता था। GPT-5.3 इंस्टेंट में इस समस्या को कम किया गया है, ताकि बातचीत के दौरान कम रुकावट आए और यूजर्स को सीधे और उपयोगी जवाब मिल सकें।

सुधार

वेब जानकारी और सटीकता में सुधार

OpenAI का कहना है कि इस अपडेट में इंटरनेट से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। नया मॉडल ऑनलाइन जानकारी और अपनी मौजूदा जानकारी को मिलाकर ज्यादा स्पष्ट और काम के जवाब देने की कोशिश करता है। कंपनी के अनुसार टेस्ट में गलत जानकारी यानी हैलुसिनेशन की समस्या में भी कमी आई है और लिखने की गुणवत्ता, संरचना तथा स्पष्टता पहले की तुलना में बेहतर हुई है।

Advertisement

उपलब्ध

ChatGPT और API में हुआ उपलब्ध

OpenAI ने बताया कि GPT-5.3 इंस्टेंट को 3 मार्च, 2026 से ChatGPT और डेवलपर्स के लिए API के जरिए उपलब्ध कराया गया है। इसे gpt 5.3 चैट लेटेस्ट नाम से इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं पुराने GPT-5.2 इंस्टेंट मॉडल को अभी कुछ समय तक पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध रखा जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल 3 जून, 2026 तक इस्तेमाल किया जा सकेगा, इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement