LOADING...
व्हाट्सऐप वेब हुआ डाउन, यूजर्स को अकाउंट लॉगिन में आ रही समस्या
व्हाट्सऐप वेब हुआ डाउन

व्हाट्सऐप वेब हुआ डाउन, यूजर्स को अकाउंट लॉगिन में आ रही समस्या

Feb 27, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप के यूजर्स को आज आउटेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, इस रुकावट से व्हाट्सऐप के वेब यूजर्स प्रभावित हुए हैं। 26 फरवरी को शिकायतों में अचानक तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्लेटफॉर्म एक्सेस करने और मैसेज भेजने में दिक्कत की जानकारी दी, जिससे संभावित सर्वर समस्या का संकेत मिला है।

दिक्कतें

यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें

कई यूजर्स ने बताया कि व्हाट्सऐप वेब सही तरह से लोड नहीं हो रहा है या QR कोड स्क्रीन पर अटका हुआ है। कुछ लोगों ने कहा कि फोन और वेब वर्जन के बीच मैसेज सिंक नहीं हो रहे हैं। डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, करीब 65 प्रतिशत शिकायतें वेबसाइट से जुड़ी हैं। वहीं 30 प्रतिशत ने ऐप संबंधी दिक्कत और कुछ ने मैसेज डिलीवरी में देरी की शिकायत की है।

अन्य

कंपनी का बयान अभी नहीं आया

खबर लिखे जाने तक व्हाट्सऐप की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी साफ नहीं है कि समस्या वैश्विक स्तर पर है या कुछ क्षेत्रों तक सीमित है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दिक्कत सर्वर से जुड़ी है तो इसे ठीक होने में समय लग सकता है। फिलहाल यूजर्स को ब्राउजर रिफ्रेश करने या इंटरनेट कनेक्शन जांचने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement