LOADING...
गूगल फोटोज पर एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगी स्टिकर बनाने की सुविधा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
एंड्रॉयड पर गूगल फोटोज में स्टिकर बनाने की सुविधा देता है

गूगल फोटोज पर एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगी स्टिकर बनाने की सुविधा, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Feb 28, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपने फोटोज ऐप के लिए तस्वीरों से स्टिकर बनाने की सुविधा दी है। यह डिवाइस पर मौजूद इमेज एनालिसिस की मदद से संभव हुआ है। इससे आप पसंदीदा तस्वीरों में मौजूद लोगों, पालतू जानवरों या वस्तुओं को अनोखे और व्यक्तिगत स्टिकर में बदल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसके लिए किसी विशेष टूल या अतिरिक्त ऐप की आवश्यकता नहीं है। यह सुविधा पिछले साल अगस्त में iOS पर लॉन्च की गई थी।

उपयोग 

इस तरह से बना सकते हैं स्टिकर

अगर, आपके डिवाइस में गूगल फोटोज का 7.64 या उससे नया वर्जन उपलब्ध है और कम से कम 4GB रैम है तो बस किसी स्पष्ट ऑब्जेक्ट्स वाली फोटो चुनें। इसके बाद उसे देर तक दबाए रखें, जब तक आपको एक चमकता हुआ आउटलाइन इफैक्ट दिखाई न दे। इसके बाद आप अपने नए स्टिकर को सीधे व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम या टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर कॉपी या शेयर कर सकते हैं। बनाए गए स्टिकर 'युअर स्टिकर' नामक एल्बम में सेव किए जाते हैं।

फायदे 

पिक्सल स्टूडियो से हटाई यह सुविधा 

दिग्गज टेक ने हाल ही में पिक्सल स्टूडियो से स्टिकर बनाने की सुविधा को हटा दिया है और गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज जनरेशन से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए यूजर्स को नैनो बनाना का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। ऐसे में एंड्रॉयड पर गूगल फोटोज में इमेज से स्टिकर निकालने की सुविधा कुछ लोगों के लिए इस कमी को पूरा करने में मददगार साबित होगी। फोटोज का वर्जन 7.64 अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Advertisement