Loading...
पेंटागन के साथ समझौते को लेकर OpenAI की हो रही आलोचना, सैम ऑल्टमैन ने किया बचाव
OpenAI के पेंटागन के साथ समझौता का विरोध हो रहा है

पेंटागन के साथ समझौते को लेकर OpenAI की हो रही आलोचना, सैम ऑल्टमैन ने किया बचाव

Mar 01, 2026
05:36 pm

क्या है खबर?

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद विवादों में घिर गई है। इस समझौते के तहत OpenAI की तकनीक का इस्तेमाल विभाग के गोपनीय नेटवर्क पर किया जाएगा। इस खबर ने ChatGPT यूजर्स के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है, जिनमें से कई ने रेडिट और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने की घोषणा की है।

अलोचना 

रेडिट पर हो रही आलोचना 

पेंटागन के साथ OpenAI के समझौते से यूजर्स में निराशा हुई है। एक यूजर एडन गोल्ड ने एंथ्रोपिक की AI सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का समर्थन करते हुए OpenAI के निर्णय की आलोचना की।

रेडिट पर 'आप अब एक युद्ध मशीन को प्रशिक्षित कर रहे हैं। रद्द करने का सबूत दिखाइए', 'नैतिकता का पालन करने के कारण एंथ्रोपिक को झटका लगा और सैम ऑल्टमैन ने तुरंत पेंटागन से पैसे ले लिए' शीर्षक वाले पोस्ट वायरल हो गए हैं।

बचाव

ऑल्टमैन ने किया समझौते का बचाव 

विरोध के जवाब में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने पेंटागन के साथ कंपनी के समझौते का बचाव किया।

उन्होंने दावा किया कि इसमें एंथ्रोपिक द्वारा ब्लैकलिस्ट किए जाने से पहले अस्वीकार किए गए उपायों की तुलना में कहीं अधिक मजबूत सुरक्षा उपाय शामिल हैं।

एक ब्लॉग पोस्ट में OpenAI ने अपने अनुबंध की भाषा के अंश साझा किए, जो स्पष्ट रूप से घरेलू निगरानी या ऑटोनॉमस हथियारों के लिए इसके AI मॉडल के उपयोग को प्रतिबंधित करते हैं।

ADVERTISEMENT