LOADING...
गूगल होम में आया नया AI फीचर, कैमरे से नजर रखना होगा और आसान
गूगल होम में आया नया AI फीचर

गूगल होम में आया नया AI फीचर, कैमरे से नजर रखना होगा और आसान

Mar 03, 2026
09:32 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज गूगल ने अपने गूगल होम के लिए नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स अब अपने स्मार्ट होम डिवाइस को ज्यादा आसान और समझदारी भरे तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। कंपनी के मुताबिक, इन अपडेट का मकसद रोजमर्रा की छोटी-बड़ी दिक्कतों को कम करना और वॉइस कमांड को ज्यादा सटीक और तेज बनाना है। गूगल होम में अब जेमिनी AI मॉडल को और बेहतर तरीके से अपडेट किया गया है।

फीचर

कैमरों के लिए लाइव सर्च फीचर

सबसे खास नया फीचर 'लाइव सर्च' है, जो होम कैमरों के साथ रियल टाइम में काम करता है। अब यूजर जेमिनी से सीधे पूछ सकते हैं कि कैमरे में इस समय आखिर क्या दिख रहा है। जैसे, 'क्या ड्राइववे में कोई कार खड़ी है?' या 'दरवाजे पर कोई व्यक्ति है क्या?' यह फीचर गूगल होम प्रीमियम एडवांस्ड प्लान के साथ मिलेगा, जिसकी कीमत 20 डॉलर प्रति महीना या 200 डॉलर (लगभग 18,000 रुपये प्रतिवर्ष) सालाना रखी गई है।

काम

ऐसे काम करता है यह फीचर

लाइव सर्च फीचर कैमरे की लाइव फीड को समझकर तुरंत और सीधा जवाब देता है। पहले AI सिर्फ पुरानी सेव की गई जानकारी के आधार पर जवाब देता था, लेकिन अब यह रियल टाइम वीडियो को पढ़कर स्थिति समझ सकता है। इसके अलावा, जेमिनी अब वॉइस कमांड का मतलब पहले से ज्यादा बेहतर तरीके से समझता है। जैसे 'किचन बंद कर दो' कहने पर सिर्फ लाइट बंद होगी, न कि कमरे के सभी स्मार्ट डिवाइस एक साथ बंद होंगे।

Advertisement

सुधार

अन्य अपडेट और सुधार

गूगल ने बताया कि जेमिनी फॉर होम अब ज्यादा सटीक जवाब देगा और नए गाने बेहतर तरीके से बिना रुकावट चला सकेगा। स्पीकर के अचानक बंद होने जैसी समस्याओं को भी कम किया गया है। इसके साथ ही, नेस्ट एक्स याले लॉक के लिए बेहतर पासकोड मैनेजमेंट, एक्टिविटी हिस्ट्री और रियल टाइम नोटिफिकेशन जैसे फीचर जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि ये सभी अपडेट यूजर अनुभव को पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएंगे।

Advertisement