क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन वेयर एलीट चिप लॉन्च, AI वियरेबल्स को देगी पावर
क्या है खबर?
क्वालकॉम ने अपना लेटेस्ट स्नैपड्रैगन वेयर एलीट चिप लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले वियरेबल की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। यह तकनीकी दिग्गज कंपनी इस इसको 'रिस्ट प्लस' चिप मानती है, जिसका मतलब है कि यह मौजूदा W5 प्लस मॉडल को प्रतिस्थापित करने के बजाय उसके साथ काम करेगा। कंपनी को उम्मीद है कि यह अभिनव चिप AI-संचालित वियरेबल- पेंडेंट, पिन और डिस्प्ले-रहित स्मार्ट ग्लास विकसित करने में रुचि रखने वाले निर्माताओं को आकर्षित करेगा।
तकनीक
कम पावर भी काम करेगी चिप
स्नैपड्रैगन वेयर एलीट चिप 3nm प्रोसेस पर आधारित है और इसमें AI प्रोसेसिंग के लिए eNPU और हेक्सागॉन NPU मौजूद हैं। eNPU कीवर्ड स्पॉटिंग और एक्टिविटी रिकग्निशन जैसे कम पावर वाले AI कार्यों को संभालता है, जबकि हेक्सागॉन NPU अधिक पावर की आवश्यकता वाले कार्यों को संभालता है। एलीट 9V क्विक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आपका डिवाइस लगभग 10 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।
कनेक्टिविटी
चिप में मिलेंगे कनेक्टिविटी अपग्रेड
स्नैपड्रैगन वेयर एलीट चिप कई कनेक्टिविटी अपग्रेड भी लेकर आती है। यह सैटेलाइट कनेक्टिविटी, 5G, अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) और ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करती है। CPU की परफॉर्मेंस में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि GPU अब एनिमेशन के लिए 60fps पर 1080p रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड और वेयर OS के अलावा लिनक्स सपोर्ट भी शामिल किया है, ताकि उन स्टार्टअप्स को सुविधा मिल सके, जो अपने सॉफ्टवेयर पर AI पिन या पेंडेंट विकसित करने में रुचि रखते हैं।