LOADING...
ChatGPT के साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स की संख्या पहुंची 90 करोड़, सब्सक्राइबर भी बढ़े
ChatGPT के सब्सक्राइबर की संख्या भी 5 करोड़ हो गई है

ChatGPT के साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स की संख्या पहुंची 90 करोड़, सब्सक्राइबर भी बढ़े

Feb 28, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने अपने ChatGPT के साप्ताहिक सक्रिय यूजर्स की संख्या 90 करोड़ तक पहुंच की घोषणा की है, जिससे यह चैटबॉट 1 अरब के लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच गया है। यह आंकड़ा अक्टूबर, 2025 में बताए गए 80 करोड़ यूजर्स से 10 करोड़ की वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही AI कंपनी ने यह भी बताया कि अब उसके भुगतान करने वाले सब्सक्राइबर की संख्या 5 करोड़ हो गई है।

प्रतिक्रिया 

कब मिली सबसे ज्यादा वृद्धि?

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "साल की शुरुआत में सब्सक्राइबर्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और जनवरी और फरवरी में नए सब्सक्राइबर्स के लिए सबसे अधिक वृद्धि वाले महीने साबित हुए हैं।" इसमें आगे कहा है, "लोग ChatGPT का उपयोग सीखने, लिखने, योजना बनाने और निर्माण करने के लिए करते हैं। जैसे-जैसे उपयोग बढ़ता है, उत्पाद में ऐसे सुधार होते हैं, जिन्हें लोग तुरंत महसूस करते हैं।"

फंडिंग 

कंपनी का मिली अब तक की सबसे बड़ी फंडिंग

OpenAI ने निजी फंडिंग में 110 अरब डॉलर (करीब 9,900 अरब रुपये) जुटाने की घोषणा के साथ ही नए आंकड़े साझा किए हैं, जो निजी फंडिंग के सबसे बड़े दौरों में से एक है। इस नई फंडिंग में अमेजन का 50 अरब डॉलर (करीब 4,500 अरब रुपये) का निवेश, एनवीडिया और सॉफ्टबैंक का 30-30 अरब डॉलर (करीब 5400 अरब रुपये) का निवेश शामिल है। इससे कंपनी का मूल्यांकन 730 अरब डॉलर (करीब 65,700 अरब रुपये) हो गया है।

Advertisement