LOADING...
एनवीडिया नई चिप लॉन्च करने की कर रही तैयारी, बदल देगी AI उपयोग का तरीका
एनवीडिया AI के उपयोग को बेहतर बनाने के लिए नई चिप ला रही है

एनवीडिया नई चिप लॉन्च करने की कर रही तैयारी, बदल देगी AI उपयोग का तरीका

Feb 28, 2026
03:40 pm

क्या है खबर?

चिप निर्माता एनवीडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI और अन्य ग्राहकों को तेज और अधिक कुशल AI सिस्टम बनाने में मदद करने के लिए एक नए प्रोसेसर पर काम कर रही है। यह ग्राहकों द्वारा इस तकनीक के उपयोग के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा। कहा जा रहा है कि तकनीकी दिग्गज इंफरेंस कंप्यूटिंग के लिए एक नया सिस्टम विकसित कर रही है, जो AI मॉडल को प्रश्नों का त्वरित और सटीक उत्तर देने में मदद करती है।

वजह 

इस कारण उठाया गया यह कदम

अगले महीने सैन जोस में होने वाले एनवीडिया के GTC डेवलपर सम्मेलन में नए इंफरेंस कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म काे पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, इस सिस्टम में स्टार्ट-अप ग्रोक द्वारा विकसित चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कदम OpenAI द्वारा एनवीडिया के हार्डवेयर की उस गति से असंतोष व्यक्त करने के बाद सामने आया है, जिस गति से यह सॉफ्टवेयर विकास और AI द्वारा अन्य सॉफ्टवेयर के साथ संचार जैसी समस्याओं के समाधान प्रदान कर सकता है।

नई होड़ 

नई चिप के बाद शुरू होगी AI की नई होड़

वर्तमान में दुनिया में चल रही तीव्र AI की होड़ में इंफरेंस कंप्यूटिंग एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में उभरी है। एनवीडिया के प्रतिद्वंद्वी गूगल और अमेजन ने पहले ही ऐसे चिप्स डिजाइन कर लिए हैं, जो कंपनी के मौजूदा प्रमुख सिस्टम्स से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। अब, तकनीकी क्षेत्र में ऑटोनॉमस कोडिंग के बढ़ते चलन ने ऐसे नए चिप्स की आवश्यकता को जन्म दिया है, जो AI से संबंधित जटिल कार्यों को कुशलतापूर्वक संभाल सकें।

Advertisement