एलन मस्क के ग्रोक ने अमेरिका के ईरान पर हमले को लेकर की थी सटीक भविष्यवाणी
क्या है खबर?
एलन मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ग्रोक ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी हमले की तारीख का सटीक अनुमान लगाया। यह भविष्यवाणी 25 फरवरी को जेरूसलम पोस्ट द्वारा किए गए एक परीक्षण के दौरान लगाया गया, जो वास्तविक हमले (28 फरवरी) से कुछ ही दिन पहले हुआ। इसमें 4 चैटबॉट-क्लाउड, जेमिनी, ChatGPT और ग्रोक शामिल थे। इनसे ईरान पर काल्पनिक अमेरिकी हमले के लिए एक दिन चुनने को कहा गया था।
भविष्यवाणी
चैटबॉट्स ने क्या की भविष्यवाणी?
क्लाउड और जेमिनी हमले की कोई निश्चित तारीख नहीं बता पाए, वहीं OpenAI के ChatGPT ने 1 मार्च की संभावित तारीख बताई। हालांकि, बाद में उसने अपनी भविष्यवाणी को संशोधित करते हुए 3 मार्च कर दिया। इसके विपरीत, ग्रोक एकमात्र ऐसा चैटबॉट था, जिसने अपनी प्रतिक्रिया में स्पष्ट तारीख 28 फरवरी बताई। चैटबॉट ने कहा कि यह उसकी सबसे सटीक और साक्ष्य-आधारित भविष्यवाणी थी। कुछ लोगों का मानना है कि इसका संबंध जिनेवा वार्ता के नतीजों से हो सकता है।
प्रतिक्रिया
मस्क ने क्या कहा?
जेरूसलम पोस्ट में लेख प्रकाशित होने के बाद एलन मस्क ने एक्स पोस्ट करके अपनी सहमति व्यक्त करते हुए कहा, "भविष्य की भविष्यवाणी करना बुद्धिमत्ता का सर्वोत्तम मापदंड है।" मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के बीच इसे ग्रोक की पूर्वानुमान क्षमताओं के लिए एक समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल के अंत में ग्रोक ने शानदार प्रदर्शन किया, जब इसने कुछ समय के लिए जेमिनी और अन्य AI टूल्स को पछाड़कर कई बेंचमार्क में शीर्ष स्थान हासिल किया।