कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 6 उम्मीदवार उतारे, हरियाणा से बौद्ध और तेलंगाना से सिंघवी जाएंगे
क्या है खबर?
कांग्रेस ने 5 राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 6 उम्मीदवारों को नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए पत्र में लिखा है कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 उम्मीदवारों को राज्यों से राज्यसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। कांग्रेस वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी को एक बार फिर राज्यसभा भेजेगी। हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को उतारा गया है।
चुनाव
फूलो देवी नेताम फिर से जाएंगी राज्यसभा
कांग्रेस तेलंगाना से सिंघवी के अलावा वेम नरेंदर रेड्डी को राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील होने के साथ ही गांधी परिवार के काफी करीब हैं। रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भरोसेमंद हैं और पूर्व विधायक रहने के साथ ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है। वह आदिवासी समुदाय से आती हैं।
चुनाव
हरियाणा में बौद्ध के नाम से सबको चौंकाया
कांग्रेस ने हरियाणा में बौद्ध को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंका दिया। वे दलित समाज से हैं और लो-प्रोफाइल नेता हैं। अंबाला निवासी बौद्ध 5 साल पहले हरियाणा सिविल सचिवालय से अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनकी पत्नी श्रम विभाग में सहायक हैं। उनके 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से चुनाव लड़ने की संभावना थी, लेकिन टिकट नहीं मिला। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा जिलाध्यक्ष अनुराग शर्मा और तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उतारा है।
ट्विटर पोस्ट
कांग्रेस की सूची
The Congress President Shri @kharge, has approved the proposal for the candidature of the following persons to contest the Rajya Sabha elections as Congress candidates from the states mentioned against their names: pic.twitter.com/5rjufZqpEX
— Congress (@INCIndia) March 5, 2026
जानकारी
कांग्रेस ने साधा जातीय समीकरण
कांग्रेस ने राज्यसभा के 6 नामों से जातीय समीकरण साधा है। आदिवासी और दलित नेता के अलावा पंजाबी ब्राह्मण समुदाय से सिंघवी हैं। तेलंगाना की सबसे प्रभावी जाति रेड्डी समुदाय से वेम नरेंदर हैं। हिमाचल में ठाकुर मुख्यमंत्री के बाद ब्राहम्ण समुदाय से शर्मा है।