LOADING...
गूगल ने जेमिनी AI में नैनो बनाना 2 किया पेश, क्या है इसकी खासियत?
गूगल ने जेमिनी AI में नैनो बनाना 2 किया पेश

गूगल ने जेमिनी AI में नैनो बनाना 2 किया पेश, क्या है इसकी खासियत?

Feb 27, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट जेमिनी में नैनो बनाना 2 मॉडल पेश किया है। यह उसके पहले वायरल इमेज जेनरेशन मॉडल का नया और बेहतर एक वर्जन है। कंपनी का दावा है कि नया मॉडल पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी है। इसे जेमिनी ऐप, सर्च के AI मोड, लेंस फीचर और वीडियो टूल फ्लो में शामिल किया जा रहा है, ताकि ज्यादा यूजर्स को आकर्षित किया जा सके।

खासियत

नए मॉडल की खासियत क्या है?

गूगल के अनुसार नैनो बनाना 2, जेमिनी के फ्लैश मॉडल पर आधारित है, जो तेज और किफायती माना जाता है। यह मॉडल तेजी से इमेज बनाने और एडिट करने में सक्षम है। कंपनी का कहना है कि इसमें निर्देशों को बेहतर समझने और ज्यादा शार्प डिटेल्स देने की क्षमता जोड़ी गई है। इससे यूजर्स को पहले से ज्यादा सटीक और स्पष्ट तस्वीरें मिल सकेंगी, जिससे क्रिएटिव काम आसान होगा।

कोशिश

AI दौड़ में बढ़त की कोशिश

यह लॉन्च गूगल की AI रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। शुरुआती दौर में ChatGPT से पिछड़ने के बाद कंपनी ने लगातार नए अपडेट जारी किए हैं। हाल में जारी जेमिनी 3 मॉडल ने भी यूजर एंगेजमेंट बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक जेमिनी ऐप के मासिक सक्रिय यूजर्स 75 करोड़ से ज्यादा पहुंच गए। इन कदमों से कंपनी का बाजार प्रदर्शन भी मजबूत हुआ है।

Advertisement

योजना

प्रतिस्पर्धा और आगे की योजना

गूगल के नए मॉडल के बाद AI क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है। OpenAI सहित अन्य कंपनियां भी अपने टूल्स को तेजी से अपग्रेड कर रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज, सस्ते और ज्यादा सक्षम मॉडल यूजर्स को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। गूगल का फोकस अपने AI टूल्स को ज्यादा प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने और उपयोग को आसान बनाने पर है, ताकि वह बाजार में अपनी बढ़त बनाए रख सके।

Advertisement