LOADING...
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और उपलब्धता
सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च (तस्वीर: सैमसंग)

सैमसंग गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और उपलब्धता

Feb 26, 2026
12:32 am

क्या है खबर?

सैमसंग ने अपनी नई गैलेक्सी बड्स 4 प्रो और गैलेक्सी बड्स 4 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह प्रीमियम ईयरबड्स बेहतर हाई-फाई साउंड और पूरे दिन आरामदायक फिट का अनुभव देंगे। नई सीरीज में बेहतर डिजाइन, मजबूत एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन और एडवांस AI इंटीग्रेशन दिया गया है। सैमसंग के अनुसार, बड्स 4 सीरीज को इस तरह तैयार किया गया है कि यूजर्स को हर माहौल में साफ, संतुलित और ओरिजिनल साउंड मिले।

डिजाइन

बेहतर डिजाइन और आरामदायक फिट

गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज में नया ब्लेड डिजाइन दिया गया है, जिसे लाखों कानों के डेटा और हजारों सिमुलेशन के आधार पर तैयार किया गया है। बड्स 4 प्रो में कैनाल-फिट डिजाइन है, जबकि Buds4 ओपन-फिट के साथ आता है। दोनों मॉडल हल्के और एर्गोनोमिक बनाए गए हैं, जिससे लंबे समय तक पहनने में आराम मिलता है। प्रीमियम मेटल फिनिश, पिंच कंट्रोल और नया ट्रांसपेरेंट चार्जिंग केस उपयोग को आसान बनाते हैं।

स्मार्ट फीचर्स

शानदार साउंड और स्मार्ट फीचर्स

बड्स 4 प्रो में बड़ा वूफर दिया गया है, जिससे लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा प्रभावी साउंड एरिया मिलता है। यह 24-बिट/96kHz ऑडियो को सपोर्ट करता है और साफ बास व ट्रेबल देता है। बेहतर अडॉप्टिव EQ और एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन शोर को कम कर माहौल के अनुसार साउंड एडजस्ट करते हैं। कॉल के लिए सुपर क्लियर कॉल तकनीक दी गई है। AI असिस्टेंट सपोर्ट, हेड जेस्चर कंट्रोल और आसान गैलेक्सी कनेक्टिविटी भी मिलती है।

Advertisement

कीमत

कितनी है गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज की कीमत?

गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज गैलेक्सी S26 सीरीज के साथ लॉन्च की गई है। चुनिंदा बाजारों में आज से प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और 11 मार्च से सामान्य बिक्री शुरू होगी। बड्स 4 प्रो और बड्स 4 व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होंगे, जबकि बड्स 4 प्रो का पिंक गोल्ड वेरिएंट ऑनलाइन एक्सक्लूसिव होगा। कंपनी ने बड्स 4 की कीमत 180 डॉलर (लगभग 16,000 रुपये) और बर्ड्स 4 प्रो की कीमत 250 डॉलर (लगभग 22,000 रुपये) रखी है।

Advertisement