LOADING...
आईफोन 17e हुआ लॉन्च, A19 चिप और 48MP कैमरा समेत मिलते हैं ये फीचर्स
आईफोन 17e हुआ लॉन्च

आईफोन 17e हुआ लॉन्च, A19 चिप और 48MP कैमरा समेत मिलते हैं ये फीचर्स

Mar 03, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने अपने आईफोन 17e स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह आईफोन 17 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल माना जा रहा है। नया फोन पिछले साल के आईफोन 16e का अपग्रेड वर्जन है। इसमें नया A19 चिप, मैगसेफ सपोर्ट और सिरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल पहले के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा स्टोरेज के साथ आता है।

डिस्प्ले

प्रोसेसर और डिस्प्ले फीचर्स

आईफोन 17e में ऐपल का नया A19 चिप दिया गया है, जिसमें सिक्स कोर CPU और 4 कोर GPU मिलता है। बेहतर प्रदर्शन के लिए फोन में 8GB रैम दी गई है। इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,170×2,532 पिक्सल है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz है और पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि नया सिरेमिक शील्ड 2 पहले से तीन गुना ज्यादा मजबूत है।

कैमरा

कैमरा और बैटरी डिटेल

फोन में 48MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 24 और 48MP फोटो ले सकता है और साफ, डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है। इसमें OIS और 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम का सपोर्ट है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो मिलती है। सामने 12MP का ट्रूडेप्थ कैमरा मिलता है। यह फोन एक बार चार्ज करने पर 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने का दावा करता है। इसमें फेस ID, IP68 रेटिंग और 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Advertisement

कीमत

कितनी है कीमत?

भारत में आईफोन 17e की शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है, जिसमें 256GB स्टोरेज मिलती है और यह बेस वेरिएंट माना जा रहा है। इसके 512GB वेरिएंट की कीमत 84,900 रुपये रखी गई है। यह फोन ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट रंग में आकर्षक फिनिश के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे अभी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। 11 मार्च से यह ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Advertisement