LOADING...
OpenAI ने अमेरिकी सेना के साथ जल्दबाजी में क्यों किया नया समझौता?
OpenAI ने अमेरिकी सेना के साथ जल्दबाजी में किया समझौता

OpenAI ने अमेरिकी सेना के साथ जल्दबाजी में क्यों किया नया समझौता?

Mar 02, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने हाल ही में अमेरिकी सेना के साथ एक महत्वपूर्ण सौदा किया है। यह समझौता अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ AI तकनीक के इस्तेमाल को लेकर हुआ है। इससे पहले सरकार ने एंथ्रोपिक के साथ अपनी डील खत्म कर दी थी और इसी फैसले के तुरंत बाद OpenAI आगे आया। हालांकि, इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की आलोचना भी हुई और कई लोगों ने इसे जल्दबाजी बताया है।

वजह

जल्दबाजी क्यों मानी गई?

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने माना कि यह फैसला कुछ हद तक जल्दबाजी में लिया गया था। उन्होंने कहा कि कंपनी सेना और AI उद्योग के बीच बढ़ते तनाव को कम करना चाहती थी। ऑल्टमैन के अनुसार, अगर यह कदम सही साबित होता है तो यह समझदारी माना जाएगा। हालांकि, अगर हालात ठीक नहीं रहे, तो कंपनी को लापरवाह कहा जा सकता है। यही वजह है कि इस डील पर बहस तेज हो गई है।

शर्तें

कंपनी की तीन स्पष्ट शर्तें

OpenAI ने साफ किया है कि उसके AI मॉडल का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर निगरानी या ऑटोनॉमस हथियारों के लिए नहीं किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि AI का उपयोग ऐसे फैसलों में नहीं होगा, जो सीधे लोगों के अधिकारों को प्रभावित करें। मॉडल केवल क्लाउड के जरिए इस्तेमाल किए जाएंगे, जिससे उन्हें सीधे हथियार सिस्टम या सैन्य उपकरणों में जोड़ा नहीं जा सकेगा। यह सुरक्षा की कई परतों वाला तरीका बताया गया है।

Advertisement

सीमाएं

कानूनी सीमाएं और आगे की स्थिति

कंपनी का कहना है कि AI का उपयोग केवल कानूनी उद्देश्यों के लिए ही किया जाएगा। ऑल्टमैन ने स्पष्ट कहा कि अगर कोई आदेश गैर-कानूनी होगा तो उसे नहीं माना जाएगा। OpenAI ने यह भी बताया कि अगर रक्षा विभाग किसी शर्त का उल्लंघन करता है, तो वह समझौता खत्म कर सकता है। कंपनी को पूरा उम्मीद है कि नियमों कासे सही से पालन होगा और विवाद धीरे-धीरे शांत हो जाएगा।

Advertisement