LOADING...
बेंगलुरु के व्यक्ति ने किचन में 'AI रूममेट' लगाया, रसोइए को चोरी करते पकड़ा
बेंगलुरु के व्यक्ति ने किचन में 'AI रूममेट' लगाया

बेंगलुरु के व्यक्ति ने किचन में 'AI रूममेट' लगाया, रसोइए को चोरी करते पकड़ा

Mar 02, 2026
04:52 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग अब अपने रोजमर्रा के जीवन को आसान, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए काफी अधिक करने लगे हैं। बेंगलुरु में हाल ही में एक व्यक्ति ने AI सर्विलांस कैमरे की मदद से अपने घर के किचन में हुई संदिग्ध चोरी की घटना को सफलतापूर्वक पकड़ा है। उसने इस पूरे मामले को एक्स पर विस्तार से पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मामला

क्या है पूरा मामला?

यूजर पंकज ने बताया कि उन्होंने अपने किचन में आधुनिक AI आधारित स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया था, जिसका नाम 'AI रूममेट' है। यह सिस्टम कैमरे और एडवांस AI विजन मॉडल की मदद से रोज की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता है। जब भी कुक फ्रिज खोलती थी, सिस्टम उसे तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता था। पंकज का दावा है कि एक हफ्ते में दो बार बिना बताए खाना ले जाने की घटना सामने आई, जिसे सिस्टम ने रिकॉर्ड कर लिया।

खासियत

सिस्टम की खासियत क्या है?

यह सिस्टम सिर्फ खाना निकालने पर नजर नहीं रखता, बल्कि यह भी देखता है कि कुक खाना बनाने से पहले ठीक से हाथ धो रही या नहीं और काम खत्म होने के बाद सफाई कर रही है या नहीं। यह हर हफ्ते एक विस्तृत डिजिटल रिपोर्ट भी तैयार करता है, जिसमें गतिविधियों का पूरा विवरण शामिल होता है। उन्होंने बताया कि चेहरों को लोकली ब्लर किया जाता है, ताकि प्राइवेसी बनी रहे और डाटा बाहरी सर्वर पर अपलोड न हो।

Advertisement

प्रतिक्रिया

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस पोस्ट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने घर की सुरक्षा में AI के बढ़ते इस्तेमाल की खुलकर सराहना की, तो कुछ ने घरेलू कामगारों की प्राइवेसी और नैतिक अधिकारों को लेकर गंभीर चिंता जताई। पंकज का कहना है कि वह सिस्टम को और बेहतर, पारदर्शी और संतुलित बनाने पर लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में AI ऐसी निगरानी और सुरक्षा संबंधी कामों में और प्रभावी होगा।

Advertisement