LOADING...
बिना डाटा गंवाए ChatGPT से क्लाउड AI पर कैसे करें स्विच? जानिए तरीका
यूजर्स का रुख अब एंथ्रोपिक के क्लाउड AI मॉडल की ओर बढ़ता दिख रहा है

बिना डाटा गंवाए ChatGPT से क्लाउड AI पर कैसे करें स्विच? जानिए तरीका

Mar 03, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT का उपयोग करने वाले कई यूजर्स अब बड़ी संख्या में इसे अनइंस्टॉल कर रहे हैं और दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। इन यूजर्स का रुख अब एंथ्रोपिक के क्लाउड AI मॉडल की ओर बढ़ता दिख रहा है। यह बदलाव तब तेज हुआ जब हाल ही में OpenAI ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ बड़ा समझौता किया। इस डील के बाद AI के उपयोग, नैतिकता और प्राइवेसी को लेकर बहस और गहरी हो गई है।

तरीका

ChatGPT से डाटा निकालने का आसान तरीका

अगर आप ChatGPT छोड़ने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपनी पुरानी चैट और जरूरी जानकारी सुरक्षित कर लें, ताकि बाद में आपको दिक्कत न हो। इसके लिए ऐप की सेटिंग्स में जाकर 'डाटा कंट्रोल्स' का विकल्प चुनें और वहां 'डाटा एक्सपोर्ट' पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी पूरी चैट हिस्ट्री फाइल के रूप में आपके ईमेल पर भेज दी जाएगी। चाहें तो आप अपनी खास बातचीत और पसंद की बातें अलग से कॉपी करके भी रख सकते हैं।

प्रक्रिया

क्लाउड में जानकारी जोड़ने की प्रक्रिया

जब आपका डाटा आपके पास आ जाए, तो क्लाउड ऐप खोलकर उसकी सेटिंग्स में जाएं और मेमोरी फीचर को ऑन कर लें। इसके बाद नई चैट शुरू करें और अपनी जरूरी जानकारी वहां पेस्ट करते हुए लिखें कि इसे याद रखा जाए। अगर चैट हिस्ट्री बहुत लंबी है, तो उसे ज्यों का त्यों पेस्ट करने के बजाय क्लाउड से कहें कि वह आपकी अहम बातों का साफ सार तैयार कर दे। इससे प्रोफाइल व्यवस्थित तरीके से तैयार हो जाएगी।

Advertisement

सावधानी

अकाउंट पूरी तरह हटाने से पहले सावधानी

अगर आप ChatGPT से पूरी तरह अलग होना चाहते हैं, तो सिर्फ सब्सक्रिप्शन बंद करना काफी नहीं होगा। पहले अपनी सेव की गई मेमोरी और पर्सनल डाटा को हटाएं, फिर अकाउंट सेटिंग्स में जाकर स्थायी रूप से अकाउंट डिलीट करने का विकल्प चुनें। ऐसा करने से आपका डाटा सिस्टम से हट जाएगा। किसी भी AI प्लेटफॉर्म को बदलते समय अपनी जानकारी की सुरक्षा और प्राइवेसी सेटिंग्स को ध्यान से समझना बहुत जरूरी है।

Advertisement